Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



खादी मात्र कपड़ा ही नही बल्कि एक विचारधारा भी है : त्रिवेंद्र सिंह रावत

uk

देहरादून |  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित हो रही राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि खादी मात्र कपड़ा ही नही बल्कि एक विचारधारा भी है। खादी, वस्त्रों की आवश्यकता की पूर्ति तो करती ही है, रोजगार का भी माध्यम है। लाखों लोग खादी से रोजगार प्राप्त कर रहे है। खादी को बढ़ावा देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’’खादी फाॅर नेशन, खादी फाॅर फैशन’’ का नारा दिया है। खादी आज फैशन में भी आगे है। खादी को फैशन डिजाइन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विदेशी भी काम कर रहे है। देश में खादी की बिक्री में 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2000 करोड रूपये का व्यापार हुआ है। खादी हमारे रोजगार व स्वरोजगार का साधन बने, इसके लिये प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने रेशेदार पौधों की खेती को बढ़ावा देने तथा बुनकरों की संख्या में वृद्धि के प्रयासों पर भी बल दिया। उत्तराखण्ड में सहतूत से सिल्क तैयार करने की बहुत संभावनाएं हैं। भीमल व रामबांस आदि रेशा आधारित पौधो द्वारा प्राप्त मोटे रेशे से पर्दे, फुटमैट तैयार किये जा सकते है, इस दिशा में भी मुख्यमंत्री ने शोध की जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के गढवाल एवं कुमाऊं मण्डल के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों में भी ऐसे मेलो का आयोजन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में रेशेदार पौधों के अलावा भीमल, सहतूत आदि की पैदावार व उनके उत्पादों पर कार्यशाला का भी आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह स्वरोजगार का साधन बनें। सामान्य आदमी तक हमारे प्राकृतिक उत्पादों के व्यवसायीकरण का लाभ पहुंचे, इस दिशा में भी कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजित खादी प्रदर्शनी में देश के 11 राज्यों के प्रतिभागियों का शामिल होना खादी को बढ़ावा देने का भी बड़ा प्रयास है। राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टाॅलों का भी अवलोकन किया तथा स्टाॅल संचालकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक खजान दास, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, निदेशक उद्योग श्री सुधीर नौटियाल, निदेशक खादी ग्रामोद्योग भारत सरकार यशपाल सिंह, भाजपा नेता सुनील गामा आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment