Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



जमी मंदाकिनी और सरस्वती नदियां , जानिये खबर

DHAM

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ में बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लगातार केदारनाथ के तापमान में कमी आ रही है। रात्रि के समय तो केदारनाथ में तापमान -12 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। यही नहीं केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे लोक निर्माण विभाग के कुछ मजदूर हाथ खड़े करके केदारनाथ से भाग गये हैं। केदारनाथ में बर्फबारी कहर ढ़ा रही है। केदारनाथ में हुई तीन फीट बर्फबारी से केदारनाथ में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्य बंद हो गये हैं। साथ ही केदारनाथ में हाडकपाती ठंड पड़ रही है। जिस कारण केदारनाथ में कार्य कर रहे कुछ मजदूर केदारनाथ से नीचे भाग गये हैं। रात्रि के समय कभी-कभी केदारनाथ का तापमान -10 से -12 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। जिस कारण केदारनाथ में रहना मुश्किल हो रहा है। केदारनाथ चारों ओर से बर्फ से ढ़क चुका है। बाबा केदार के मंदिर का निचला हिस्सा भी बर्फबारी से सफेद नजर आ रहा है। केदारनाथ से लेकर रामबाड़ा तक के आवाजाही के सभी पैदल रास्ते बर्फ से ढ़क चुके हैं। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि केदारनाथ में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। केदारनाथ से बहने वाली सरस्वती और मंदाकिनी नदियों का पानी भी जम गया है। साथ ही केदारनाथ में चल रहे सभी पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़ गये हैं। हालांकि केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के जवान रास्तों से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जेसीबी, पोकलैंड, एटीबी आदि मशीने भी बर्फबारी के बाद जम गई हैं। मशीनों के इंजन के नीचे आग जलाकर मशीनों को सुचारू किया जा रहा है। पीने के लिये बर्फ को गलाकर पानी बनाया जा रहा है। केदारनाथ में निम के पुनर्निर्माण कार्यों के इंचार्ज हवलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी के बाद कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मशीनों के इंजन जाम हो गये हैं। इंजन के नीचे आग लगाकर मशीनों को सुचारू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारी ठंड होने के बाद भी पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं।

Leave A Comment