Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



जड़ी-बूटी एवं चाय के कृषिकरण से रोका जाएगा पलायन

herbal-medicines

देहरादून | राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन रोकने एवं निवेशकों को आकर्षित करने हेतु जड़ी-बूटी एवं चाय के कृषिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य के किसानों के अतिरिक्त बाहरी क्षेत्रों से भी निवेश आकर्षित किये जाने के मुख्य उद्देश्य से उत्तराखण्ड राज्य में को-आॅपरेटिव फार्मिंग, कांट्रेक्ट फार्मिंग एवं लीज फार्मिंग पर विचार किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सचिव उद्यान एवं रेशम डी.सेंथिल पाण्डियन ने बताया कि इस हेतु कार्ययोजना बनाने तथा नीति निर्धारित किये जाने के लिए ’विशेषज्ञ समिति’ का गठन किया गया है। ’विशेषज्ञ समिति’ में अपर सचिव, उद्यान को अध्यक्ष नामित किया गया है। इसके साथ ही निदेशक उद्यान, निदेशक जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान गोपेश्वर, निदेशक उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड अल्मोडा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भेषज विकास इकाई देहरादून, वैज्ञानिक प्रभारी सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई देहरादून, सचिव राजस्व विभाग (उत्तराखण्ड शासन द्वारा नामित अधिकारी) को ’विशेषज्ञ समिति’ में सदस्य नामित किया गया है। पाण्डियन ने बताया कि उक्त समिति द्वारा राज्य में आगामी 8-10 वर्षों के लिए एक वृहद कार्ययोजना तैयार करते हुए एक माह के अन्दर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायेगी।

 

’विशेषज्ञ समिति’ का हुआ गठन

हर्बल क्षेत्र की समस्त इकाइयों यथाः भेषज विकास इकाई, सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई एवं जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान गोपेश्वर को ’राज्य औषधीय पादप बोर्ड’ के नियंत्रणाधीन किये जाने हेतु ’विशेषज्ञ समिति’ का गठन किया गया है। यह जानकारी देते हुए सचिव उद्यान एवं रेशम डी.सेंथिल पाण्डियन ने बताया कि ’विशेषज्ञ समिति’ में अपर सचिव, उद्यान विभाग को अध्यक्ष नामित किया गया है। इसके साथ ही संयुक्त सचिव, उद्यान विभाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य औषधीय पादप बोर्ड, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भेषज विकास इकाई, निदेशक जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान, गोपेश्वर, चमोली एवं वैज्ञानिक प्रभारी, सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई, देहरादून को ’विशेषज्ञ समिति’ में सदस्य नामित किया गया है। पाण्डियन ने बताया कि उक्त समिति प्रकरण से संबंधित विधिक, वित्तीय, नीतिगत व व्यावहारिक आदि अन्य समस्त प्रासंगिक/युक्तियुक्त पहलुओं पर विचार/परीक्षण कर इकाइयों के एकीकरण संबंधी प्रस्ताव, अपनी संस्तुती आख्या सहित शासन को उपलब्ध करायेगी।

Leave A Comment