एनसीसी देश को चहुंमुखी विकास को बल देता है : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एनसीसी निदेशालय, घंघोड़ा कैंट, देहरादून में एनसीसी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एनसीसी की स्थापना के 69 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिन उद्देश्यों के लिए एनसीसी की स्थापना की गई थी, उन उद्श्यों को पूर्ण करने के लिए राष्ट्रीय कैडट कोर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हमारा राष्ट्रीय चरित्र ऊँचा होगा तो राष्ट्र स्वयं तीव्र प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि एनसीसी एक ऐसा संस्कारिक संगठन है, जो देश को चहुंमुखी विकास को बल देने वाला साबित…
उत्तराखण्ड में सूटिंग रेंज जल्द
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौर से भेंट की। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड खेल प्रतिभाओं की खान है। उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्टक्चर को सुनियोजित विकास से खेलों में उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर उत्तराखण्ड में सूटिंग रेंज स्थापित करने की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में सभी खेल सुविधाओं को विकसित किया गया है। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, इन्डोर स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, आउट डोर स्पोर्ट्स फील्ड…
5 दिसम्बर को उप राष्ट्रपति उत्तराखण्ड दौरे पर
देहरादून | उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे के बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने को सचिवालय में बैठक की। 05 दिसम्बर को उप राष्ट्रपति हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद उप राष्ट्रपति राजभवन, देहरादून आयेंगे। राजभवन में लंच के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जायेंगे। उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने फूलप्रूफ व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी करेंगे। पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बैठक में…
जब डीएम इवा ने छात्रों से पूछे सवाल. जानिए खबर
अल्मोड़। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना होगा। यह बात जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज प्राथमिक विद्यालय स्यालीधार व राजकीय इण्टर कालेज के औचक निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि विद्यालय में शौचालयों व भोजन कक्ष में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी ने इण्टर कालेज में कक्षा 07 के बच्चों को स्वयं पढ़ाकर दशमलव, भिन्न, प्रतिशत व क्षेत्रफल के प्रश्न पूछे लेकिन सन्तोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर नाराजगी भी व्यक्त की और कहा कि शिक्षक पढाई कि ओर विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने इस अवसर…
ईवीएम मशीनों के प्रति भ्रम हो दूर : हरजिंदर
देहरादून | जनता दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष हरजिन्दर सिहं ने ई0वी0एम मशीनों में गडबड़ी होने की शिकायतों के सम्बन्ध में कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय के हो रहे चुनाव मे ई0वी0एम मशीनों में वोटरों द्वारा यह पाया जा रहा है कि भाजपा के आलावा किसी को भी वोट करने पर वोट भाजपा को ही जा रहा है, ऐसा होने से लोकतंत्र की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है व ई0वी0एम मशीनो के प्रति आम जनता मे भ्रम की स्थिति बन गयी है। इस सबके बावजूद ई0वी0एम मशीनों में समय समय पर मिली गडबडी की शिकायतों…
हर माह छोटे व्यापारियों को भी जी.एस.टी रिटर्न फाइल करना होगा !
देहरादून। केन्द्र सरकार के मंत्रियों की छोटे व्यापारियों को मासिक रिटर्न फाइन करने में राहत देकर तिमाही रिटर्न फाइल करने की सुविधा देने की घोषणा हवा-हवाई साबित हुई है। केन्द्रीय वित्त विभाग तथा राज्य सरकारों की जारी अधिसूचनाओं से स्पष्ट हो गया है कि कम्पोजिशन वाले व्यापारियों को छोड़कर सभी व्यापारियों को जीएसटी आर 3बी हर अगले माह की 20 तारीख तक मासिक रूप से ही फाइल करना होगा और इसे फाइल करने से पहले ही टैक्स का भुगतान भी करना होगा। टैक्स सी.एच.आर.बार. एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि केन्द्र व उत्तराखंड…
उत्तराखंड : नगर निकाय चुनाव अप्रैल माह में !
देहरादून | राज्य के नगर निकाय चुनाव अप्रैल माह के अंतिम तारीखों में हो सकते है विदित हो की अभी हाल ही में नगर निगम का सीमा विस्तार किया गया जिसके चलते नए परिसीमन पर चुनाव कराया जाना है | वही राज्य के नगर निकाय कार्मिकों की मुराद पूरी कर दी। सभी 92 नगर निकायों में सातवां वेतनमान लागू कर दिया गया है। जिन 20 निकायों में बोर्ड नहीं हैए वहां जिलाधिकारियों की ओर से उक्त निकायों में नए वेतनमान देने के प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद सरकार ने भी कदम उठा दिया। सरकार के इस फैसले से निकायों…
उत्तराखंड : भारत सरकार ने दो परियोजनाओं के लिए 1300 करोड़ किये स्वीकृति
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत सरकार के आर्थिक मामलों की स्क्रीनिंग कमीटी द्वारा राज्यहित से जुड़ी दो परियोजनाओं एकीकृत बागवानी विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम(एमएसएमई) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों के विकास पर आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन हेतु कुल रू.1300 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने के लिये भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही पर्वतीय कृषि विकास से संबन्धित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये भी लगभग रू.550 करोड़ की मंजुरी मिल जोयगी। मुख्यमंत्र त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बागवानी के विकास हेतु निर्धारित रू.700…
अनुज मिस्टर फ्रेशर और अंकिता चुनी गई मिस फ्रेशर
बादशाहीथौल/टिहरी। टिहरी स्थित बादशाहीथौल में गढ़वाल विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर में एलएलएम 2017-19 बैच के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऐ0 के0 पाण्डेय ने रिबन काटकर किया। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अध्यापकों व प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर विधि विभागाध्यक्ष डाॅ0 पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र नियमित कक्षा में आएं और मार्गदर्शन प्राप्त करें इसके साथ ही छात्रों के दायित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे नए स्टूडेंट्स ने गीत ,संगीत, नृत्य और अन्य कार्यक्रम…
जिलाधिकारी नैनीताल दीपेंद्र चौधरी का जरूरतमंद बच्चो के प्रति अनोखी पहल
“जरूरी है बच्चों को सिखाना कि बांटने से और बढ़ती हैं खुशियां” मासूम चेहरों पर खिलखिलाने के लिए बेकरार रहने वाली लाखों की मुस्कान चंद पैसों की कमी से सिमट न जाए और गरीब परिवारों के बच्चे भी अच्छे खिलौनों से खेल सकें। बच्चों में खुशियां बांटने की आदत और चाहत का विकास हो साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालयों और आगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति जनसहयोग से सुदृढ़ हो सकें इस लक्ष्य को सार्थक करने के लिए जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आंरभ किया अभियान “साथी हाथ बढ़ाना”। साथी हाथ बढ़ाना – ये नाम है उस कैंपेन का जिसमें हल्द्वानी के…






























