Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



जब डीएम इवा ने छात्रों से पूछे सवाल. जानिए खबर

DM

अल्मोड़। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना होगा। यह बात जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज प्राथमिक विद्यालय स्यालीधार व राजकीय इण्टर कालेज के औचक निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि विद्यालय में शौचालयों व भोजन कक्ष में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी ने इण्टर कालेज में कक्षा 07 के बच्चों को स्वयं पढ़ाकर दशमलव, भिन्न, प्रतिशत व क्षेत्रफल के प्रश्न पूछे लेकिन सन्तोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर नाराजगी भी व्यक्त की और कहा कि शिक्षक पढाई कि ओर विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्याें पर सन्तोष व्यक्त किया साथ ही उन्होंने विद्यालय की चाहर दीवारी, खेल का सामान सहित जो मरम्मत कार्य किये जाने है उसकी जानकारी प्राप्त की और कहा कि इसकी एक रिर्पोट तैयार कर उसे मुख्य शिक्षाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उपस्थित पंजिका के अनुसार छात्र-छात्रायें उपस्थित थी, लेकिन आंगनबाड़ी केन्द्र में 21 छात्रों के सापेक्ष 10 छात्र-छात्रायें उपस्थित थी। उन्होंने भोजन व नाश्ते के बारे में जानकारी भी प्राप्त की नाश्तें में बिस्कुट की मात्रा कम दिये जाने पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से इस सम्बन्ध में रिर्पोट प्राप्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज स्यालीधार को निर्देश दिये कि पढाई की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इण्टर कालेज में भी चाहर दीवारी बनाये जाने के लिए प्रधानाचार्य द्वारा अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के समीप विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और अधिक मजबूत करने की बात कही और कहा कि जब शहरी क्षेत्र में शिक्षा का स्तर मजबूत होगा तभी ग्रामीण क्षेत्रो में हम शिक्षा को मजबूत कर पायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वे इसी तरह अन्य विद्यालयों का समय≤ पर औचक निरीक्षण करेंगी। इस अवसर पर उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत बनाये जाने वाले भोजन की भी जानकारी के साथ-साथ दाल, चावल, मसाले आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा से पूछें गये प्रश्नों का सही उत्तर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उपस्थित अध्यापकों से कहा कि यही स्तर बनाये रखना होगा। इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा सही उत्तर न बताये जाने पर उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालयों में पेयजल की समस्या की जानकारी प्राप्त की। समीपस्थ प्रा0पाठशाला फड़का के जीर्ण-शीर्ण हालात की जानकारी प्राप्त की और कहा कि मुख्य शिक्षाधिकारी इस सम्बन्ध में रिर्पोट प्रस्तुत करें। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य रा0इ0का0 गिरीश चन्द्र पंत, प्रधानाचार्य प्रा0वि0 स्यालीधार सुधा पाण्डे, गीतिका, दीवान सिंह बिष्ट सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave A Comment