Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



उत्तराखण्ड में सूटिंग रेंज जल्द

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौर से भेंट की। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड खेल प्रतिभाओं की खान है। उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्टक्चर को सुनियोजित विकास से खेलों में उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर उत्तराखण्ड में सूटिंग रेंज स्थापित करने की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में सभी खेल सुविधाओं को विकसित किया गया है। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, इन्डोर स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, आउट डोर स्पोर्ट्स फील्ड स्थापित किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में काॅलेज आॅफ स्पोर्ट्स कोचिंग एवं स्पोर्ट्स मैनेजमेंट स्थापित किये जाने का अनुरोध केंद्रीय खेल मंत्री से किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पौड़ी के रांसी में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। इस स्टेडियम में 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक, पवेलियन, खिलाड़ियों के लिए हाॅस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। रांसी स्टेडियम समुद्रतल से 6000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित होने के दृष्टिगत पौड़ी में हाई एल्टीट्यूड सेंटर खोले जाने का भी अनुरोध उन्होंने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण, अवस्थापना सुविधाओं के सृजन एवं प्रबंधन हेतु प्रस्ताव युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय को भेजा गया है। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र एवं खेल मंत्री कर्नल राठौर के मध्य देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में किस तरह से आगे काम किये जा सकते हैं। विशेषकर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस स्टेडियम में कौन-कौन सी ट्राॅफियां आयोजित की जा सकती है विषय पर भी चर्चा हुई।

Leave A Comment