Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



हर माह छोटे व्यापारियों को भी जी.एस.टी रिटर्न फाइल करना होगा !

GST

देहरादून। केन्द्र सरकार के मंत्रियों की छोटे व्यापारियों को मासिक रिटर्न फाइन करने में राहत देकर तिमाही रिटर्न फाइल करने की सुविधा देने की घोषणा हवा-हवाई साबित हुई है। केन्द्रीय वित्त विभाग तथा राज्य सरकारों की जारी अधिसूचनाओं से स्पष्ट हो गया है कि कम्पोजिशन वाले व्यापारियों को छोड़कर सभी व्यापारियों को जीएसटी आर 3बी हर अगले माह की 20 तारीख तक मासिक रूप से ही फाइल करना होगा और इसे फाइल करने से पहले ही टैक्स का भुगतान भी करना होगा। टैक्स सी.एच.आर.बार. एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि केन्द्र व उत्तराखंड सरकार की अधिसूचनाओं के अनुसार खरीद, बिक्री, टैक्स, इनपुट टैक्स क्रेडिट के कुल योग के विवरण वाला फार्म 3बी सभी जी.एस.टी. में रजिस्टर्ड व्यापारियों को अगल माह की 20 तारीख तक आॅन लाइन फाइल करना है। इसे फाइल करने से पहले टैक्स का भुगतान करना आवश्यक है। इस तिथि के बाद टैक्स जमा करने पर 18 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज तथा निर्धारित तिथि के बाद रिटर्न फाइल करने पर 50रू. प्रतिदिन की दर से विलम्ब शुल्क भी जमा करना होगा। अक्टूबर माह के रिटर्न के लिये निर्धारित तिथि 20 नवम्बर के बाद से विलम्ब शुल्क लगना शुरू हो गया है। नदीम ने बताया कि केन्द्र सरकार ने छोटे व्यापारियों को राहत के नाम पर लाॅली पाॅप थमा दिया है। इसके अन्तर्गत रजिस्टर्ड व्यापारियों को बिल वार बिक्री/सप्लाई के पूर्ण विवरण सहित समस्त सप्लाई के विवरण वाला रिटर्न जी.एस.टी. आर-1 डेढ़ करोड़ तक के टर्न ओवर वाले व्यापारियों द्वारा तिमाही भरने की छूट दे दी गयी है। नदीम के अनुसार इससे छोटे व्यापारियों को खास राहत नहीं मिलेगी क्योंकि फार्म-3 बी के लिये व्यापारी को सारी खरीद-बिक्री तथा सप्लाई व आइ टी सी तथा टैक्स का हिसाब मासिक रूप से लगाना ही पड़ेगा। केन्द्र व उत्तराखंड सरकार की अधिसूचनाओं के अनुसार अब रिटर्न देरी से भरने पर विलम्ब शुल्क 200 रू. प्रतिदिन से घटाकर 50 रू. प्रतिदिन कर दिया गया है जबकि शून्य की रिटर्न वाले करदाताओं को 20 रू. प्रतिदिन की दर से विलम्ब शुल्क का भुगतान करना होगा। नदीम ने बताया कि जुलाई, अगस्त, सितम्बर के फार्म 3बी के लिये विलम्ब शुल्क माफ कर दिया गया है। लेकिन अक्टूबर के रिटर्न के लिये विलम्ब शुल्क का भुगतान करना होगा और बिना जुलाई, अगस्त, सितम्बर का रिटर्न फाइल किये अक्टूबर का रिटर्न फाइल नहीं होगा। नदीम ने केन्द्र व राज्य सरकारों से मांग की है कि डेढ़ करोड़ तक टर्नओवर वाले छोटे व्यापारियों को सरकार की घोषणा के अनुसार सभी रिटर्न तिमाही फाइल करने तथा तिमाही रूप से ही टैक्स जमा करने की छूट दी जाये सरकार के मंत्रियों की घोषणा के कारण तथा जी.एस.टी. पोर्टल की अव्यवस्थाओं के कारण ही व्यापारी अपने रिटर्न फाइल नहीं कर सके है। इसलिये कम से कम 31 मार्च 2018 व व्यवस्था ठीक होने तक इनके लिये लेट फीस व ब्याज में छूट दी जाये और जिन व्यापारियों द्वारा लेट फीस भुगतान कर दी गयी है उन्हें तुरंत उनके कैश लेजर में क्रेडिट किया जाये तथा इससे सभी प्रकार के टैक्स भुगतान की सुविधा दी जाये।

Leave A Comment