उत्तराखंड सरकार द्वारा रिस्पना को पुनर्जीवित करने की पहल का मैड ने किया स्वागत
देहरादून | देहरादून के शिक्षित छात्रो के संगठन मैड संस्था उत्तराखंड सरकार की रिस्पना नदी को साफ व स्वस्थ करने की पहल का स्वागत करती है। सरकार के विभिन्न विभागो तथा समाज के सम्मानित पर्यावरणविदो के एकत्रित प्रयास और संकल्प को देख कर एक उम्मीद जगी है कि अब आखिरकार सही दिशा मे सरकार ने कदम उठाया है तो रिस्पना को नया जीवन मिल पाएगा। मैड इस बात से खुश है कि देहरादून की नदियो को बचाने के उसके पिछले साढे छः वर्षो के सतत प्रयासो के फलस्वरूप वह आज सरकार और समाज का ध्यान रिस्पना की ओर खीचने मे…
IAS अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। महानिदेशक सूचना डाॅ. पंकज कुमार पाण्डेय ने शहीद सैनिक श्री नरपाल सिंह राजकीय इण्टर काॅलेज थानों में जाकर छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत कर उन्हें लगन से मेहनत करने और आगे चलकर क्या बनना है, उसके लिए आज से ही लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। डाॅं. पंकज पाण्डेय का एम.बी.बी.एस पृष्ठभूमि होने के कारण छात्रों ने उनसे डाॅक्टरी की पढ़ाई के लिए तैयारी एवं योग्यता के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा छात्रों ने आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. परीक्षाओं की…
सीएम ने नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का किया शुभारम्भ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को शिखर फाॅल (राजपुर), देहरादून से ऋषिपर्णा रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने देहरादून में ऋषिपर्णा नदी और अल्मोड़ा में कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण का संकल्प लिया है। इसका आज से अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने नदियों के पुनर्जीवीकरण में आमजन की भागीदारी की आवश्यकता की बात कही। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छता को एक अभियान…
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने 20 मेधावी छात्रों से किया संवाद
देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में 20 मेधावी छात्रों से संवाद किया। मुख्य सचिव ने सबसे पहले अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे भी एक कस्बे में विज्ञान के छात्र थे। आईएएस बनने की चाह में इतिहास विषय को चुना। उन्होने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी आईएएस या जिस भी क्षेत्र में जाना चाहें जा सकते हैं। इसके लिए लक्ष्य तय करना पड़ेगा और लक्ष्य के अनुसार कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होने बताया कि पहले कैरियर के विकल्प कम होते थे। अब तो अपार संभावनाएं हैं। मेधावी छात्र-छात्राओं में…
मिलकर सवारे उत्तराखंड को : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
नई दिल्ली /देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड राज्य अपनी स्थापना के 17 वर्ष पूर्ण कर चुका है। 18 वर्ष की अवस्था युवावस्था होती है। यही समय होता है जब व्यक्ति अपने जीवन लक्ष्यों को मजबूती से स्थापित करते हुए उन्हे प्राप्त करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाता है। पिछले 17 वर्षों में उत्तराखण्ड ने बहुत कुछ हासिल किया है परन्तु मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जन संवाद और जन भागीदारी को प्रोत्साहन देकर…
तुलाज इंस्टीट्यूट में लगा फिल्म जगत की हस्तियों का जमावड़ा
देहरादून। धूलकोट स्थित तुलाज़ इंस्टीट्यूट में तृतीय देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन फिल्म जगत की प्रख्यात हस्तियों का जमावड़ा लगा। इस दौरान सुभाष घई, डाॅ. मोहन , रज़ा मुराद, प्रेम चोपड़ा, पायल रोहतगी, प्रीति झिंगयानी, परवीन डबास व राजीव निगम छात्रों से रूबरू हुये व फिल्म व निजी जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब भी दिये। तुलाज़ पहुंचे सभी कलाकारों का तुलाज़ ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार जैन, तुलाज़ इंस्टीट्यूट की कार्यकारी निदेशक सिल्की जैन, तुलाज़ ग्रुप की सचिव संगीता जैन, व तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रौनक जैन ने स्वागत किया। छात्रों को संबोधित करते हुए…
श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरुनानक देव का 549वां प्रकाश पर्व
देहरादून। सिखों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव का 549वां पावन प्रकाश पर्व गुरूद्वारा रेसकोर्स के खुले पंडाल में पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा कीर्तन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्यां में संगतों ने गुरू को माथा टैककर आशीर्वाद लिया। यहां गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के पश्चात भाई जबरतोड सिंह ने आसा दी वार का सबद जैसा सतगुर सुनी दा तैसो ही मैं ढीट, भाई सतवंत सिंह ने सबद सा धरती वे ही हयावली, हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि गुरूनानक देव ने संसार में…
कैलाश अस्पताल के चिकित्सकों ने नरेंद्र राम को दिया जीवनदान
देहरादून। भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए चमोली निवासी नरेंद्र राम को कैलाश अस्पताल के चिकित्सकों ने जीवनदान दिया है। कैलाश अस्पताल के चिकित्सक डा. हर्ष घिल्ड़ियाल ने कहा है कि नरेन्द्र राम अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनका क्षतिग्रस्त चेहरा भी अब पूर्ण रूप से ठीक हो गया है। इसके साथ ही कैलाश अस्पताल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वहीं आज ही नरेन्द्र राम को डिस्चार्ज कर दिया है। यहां जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल के चिकित्सक डा. हर्ष घिल्डियाल ने कहा कि इस वर्ष अगस्त माह में चमोली ग्राम झींझी ईरानी…
सीएम ने 19 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण में तीन दिवसीय कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लिए लगभग 55 करोड़ रूपये की लागत की 19 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने गैरसैंण में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेले जहाॅ मिलने का मौका देते है वही मेलों में विभागीय जानकारियाॅ व विकास का माॅडल भी देखने को मिलता है। उन्होंने जनता मेले में लगी प्रदर्शनी व स्टाॅलों का अधिक से अधिक…
23 दिवसीय साइकिल अभियान की शुरूआत की
हरिद्वार। जीवन बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इन्श्योरेंस ने आज नमामी गंगा नमामी यमुना परियोजना के तहत 23 दिवसीय साइकिल अभियान की शुरूआत की। हरिद्वार से शुरू होने वाला यह अभियान शहर में 24 नवंबर को समाप्त होगा। स्वच्छता अभियान के दौरान, पेशे से एक पर्वतारोही सबिता महतो विभिन्न शहरों और गांवों से साइकिल से होकर गुजरेंगी और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता अभियान का संचालन करेंगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश चैहान विधायक रानीपुर, हरिद्वार ने समारोह में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की जिसमें लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस कार्यक्रम में मीना…






























