Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने 20 मेधावी छात्रों से किया संवाद

CS-UK

देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में 20 मेधावी छात्रों से संवाद किया। मुख्य सचिव ने सबसे पहले अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे भी एक कस्बे में विज्ञान के छात्र थे। आईएएस बनने की चाह में इतिहास विषय को चुना। उन्होने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी आईएएस या जिस भी क्षेत्र में जाना चाहें जा सकते हैं। इसके लिए लक्ष्य तय करना पड़ेगा और लक्ष्य के अनुसार कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होने बताया कि पहले कैरियर के विकल्प कम होते थे। अब तो अपार संभावनाएं हैं। मेधावी छात्र-छात्राओं में से 4 इंजीनियर, 2 सेना, 1 एयरफोर्स, 2 डाॅक्टर, 3 टीचर, 1 वैज्ञानिक, 2 आईएएस, 1 समाजसेवी, 2 वकील और 1 कम्प्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। यह पूछने पर कि भ्रष्टाचार कैसे दूर किया जा सकता है, छात्रों ने बताया कि सीमित संसाधनों में संतुष्ट रहने से दूर होगा। नोटबंदी, डीबीटी और आईटी के उपयोग से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। पाठ्यक्रम में भी नैतिक शिक्षा दी जानी चाहिए। मुख्य सचिव ने शासन-प्रशासन की कार्य प्रणाली के बारे में उन्हे बताया । अपने कार्यालय में छात्र-छात्राओं को ले जाकर दिखाया। डीएमएमसी में ले जाकर आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। अधिशासनी निदेशक पीयूष रौतेला ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि भूकम्प आने, भू स्खलन होने, अतिवृष्टि होने या बादल फटने की स्थिति में उन्हें कैसे बचाव करना है। सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिन 20 मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद किया उनमें रा0इ0का0 मियांवाला से छात्रा कु0 अमृता मंमगाई, छात्र आशीष एवं दीपक, रा0इ0का0 डोभालवाल से छात्र सुमित कुमार, अंकित एवं भाष्कर तथा छात्रा कु0 किरन, रा0इ0का0 गुजराड़ा से छात्र रोहित शर्मा, सूरज बहुगुणा एवं मौ0 शहजाद, रा0क0इ0का0 राजपुर रोड से छात्रा कु0 अंजलि राणा, कु0 एकता पुष्वाण, कु0 शिवानी भट्ट एवं कु0 प्रिया राघव, रा0बा0इ0का0 अजबपुर कलां से छात्रा कु0गायत्री, कु0 गंगोत्री व कु0किरन भट्ट, रा0बा0इ0का0 लक्खीबाग से छात्रा कु0 शरमीन व कु0 सानिया तथा कु0 अदिबा अंजुम शामिल थे।

Leave A Comment