Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम ने 19 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

cm

चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण में तीन दिवसीय कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लिए लगभग 55 करोड़ रूपये की लागत की 19 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने गैरसैंण में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेले जहाॅ मिलने का मौका देते है वही मेलों में विभागीय जानकारियाॅ व विकास का माॅडल भी देखने को मिलता है। उन्होंने जनता मेले में लगी प्रदर्शनी व स्टाॅलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए हमें शिक्षा व खेती के साथ-साथ हस्तशिल्प/दस्तका को भी विकसित करना होगा। कृषि पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत खेती के लिए सरकार ने ठोस योजनाएं तैयार की है। किसानों के लिए 2 प्रतिशत के सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमार प्रदेश सैनिक बाहुल्य प्रदेश है, जिसको ध्यान में रखते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिक व अद्र्वसैनिक बलो के परिवार के सदस्य को राजकीय सेवा में लिये जाने का निर्णय भी सरकार द्वारा लिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में झील का निर्माण, हरगड धारपानी में माॅडल बगीचा, धुनारघाट एवं सैंजी गांव में सुरक्षा दीवार व बाढ नियन्त्रण कार्य, महलचै-मेखोली मोटर मार्ग को शहीद रघुवीर सिंह के नाम पर रखने की घोषाण की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के मेधावी छात्रों, अध्यापकों, खिलाडियों, प्रगतिशील किसानों को स्मृति चिन्ह् व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वही गंगा गाय महिला डेय योजना के तहत क्षेत्र की मरोडा दुग्ध समिति की दो महिला मती हेमा देवी व मती गुड्डी देवी को 40-40 हजार रूपये की धनराशि के चैक भी वितरित किये। इसके साथ ही लैंसडाॅन से गढवाल रेजीमेंट बैंड पार्टी को भी स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला मंगल दल सैंजी द्वारा तैयार किये मंडुवे की रोटी, कंडाली की सब्जी व झंगोरे की खीर भी मुख्यमंत्री को परोसी गयी। मेला समिति द्वारा मुख्यमंत्री का गैरसैंण में स्वागत किया गया तथा आदिबद्री मंदिर का स्मृति चिन्ह् भी मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने गैरसैंण में पीएमजीएसवाई के तहत देवलधार (दिवागाड़)-कण्डाखोड मोटर मार्ग लागत 547.09लाख, पाण्डुवाखाल-गोगनामल्ला मो.मार्ग लागत 386.36 लाख, ब्रुर्गीधार मेहलचै-बछुवा से स्यूणी तल्ली मोटर मार्ग लागत 251.17 लाख, गैरसैंण-स्यूणी मल्लीमो.मार्ग लागत 377.51, देवलधार-कल्चूना मो.मार्ग लागत 391.68 लाख, सुगरबैंड-सिलपाटा मो.मार्ग लागत 895.41 लाख एवं लोक निर्माण विभाग गौचर की चाॅदपुरगढी मोटर मार्ग लागत 250.64 लाख तथा लोनिवि गैरसैंण की पजियाणा-घण्डियाल मो.मार्ग विस्तार लागत 309.91 लाख, हरगढ मो.मार्ग लागत 102.68 लाख रूपये के साथ ही नगर पंचायत भवन गैरसैण का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने पीएमजीएसवाई की सुगरबैंड-सिलपाटा मो.मार्ग लागत 960.37 लाख, मलगुड-मज्याडी मल्ली मो.मार्ग लागत 253.44 लाख, गीबर-पैव मो.मार्ग लागत 250.89 लाख, लोनिवि गौचर की कांवासेरा-थापली मो.मार्ग लागत 267.35 लाख, लोनिवि गैरसैंण टैडुडा गदेरे में 15 मीटर स्पान मोटर पुल निर्माण लागत 37.10लाख, सलियाणा घाट में 36 मी0 स्पान स्टील गार्डर पैदल लागत 35.00 लाख तथा आरडब्लूडी की रा.उ.मा.वि. आन्द्रपा लागत 53.57लाख, रा.जू.हा. झुमाखेत लागत 79.50लाख एवं कानूनगो चैकी गैरसैंण का निर्माण लागत 31.65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण भी किया। इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, मगन लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्षा मुन्नी देवी शाह सहित जिलाधिका आशीष जोशी, पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट, समस्त जिला स्तयरीय अधिकारी, क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने आगामी विधानसभा सत्र को दृष्टिगत रखते हुए भराड़ीसैंण विधानसभा का स्थलीय निक्षण कर निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिका एवं पुलिस अधीक्षक से विधानसभा सत्र की तैयारियों के संबंध में जानका हासिल की एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

Leave A Comment