जनपद भ्रमण पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत
अल्मोड़ा। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत 3 नवम्बर को जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री 3 नवम्बर को सायं 05ः00 बजे पिथौरागढ़ से प्रस्थान कर 8ः00 बजे अल्मोड़ा पहुॅचकर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगे। 4 नवम्बर को प्रातः 10ः00 बजे उत्तराखण्ड सेवानिधि संस्थान अल्मोड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के उपलक्ष्य में उत्तराचंल उत्थान परिषद दीनदयाल शोध संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 2ः00 बजे कुमाऊनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति द्वारा आयोजित कुन्दन लाल…
“कूड़ा फेकना एवं थूकना” पर बने कानून का कड़ाई से हो अनुपालन : डीएम
अल्मोड़ा।जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने उत्तराखण्ड कूड़ा फैंकने एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम- 2016 के प्राविधानों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश समस्त उपजिलाधिकारियों सहित अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिये है। उन्होंने बताया कि निदेशक शहरी विकास द्वारा समस्त नगर निकायो को प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा कचरा फैकना एवं थूकने को प्रतिबन्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अधिनियम का कड़ाई से पालन किये जाने के लिए जनपद में अनेक अधिकारियों प्राधिकृत किया गया है जो किसी सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फैंकने एवं थूकने आदि पर सम्बन्धित का चालान करेगा। इन…
वैश्यावृत्ति को लेकर उत्तराखंड में 139 मुकदमे दर्ज
देहरादून। उत्तराखंड गठन से सिम्बर 2017 तक 17 सालों में उत्तराखंड राज्य में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत वैश्यावृत्ति के कुल 139 मुकदमें दर्ज हुये हैं, जबकि इस अवधि में केवल 19 अभियुक्तों को सजा हुई है जबकि 60 अभियुक्तों को न्यायालयों द्वारा रिहा कर दिया गया है। 3 मामलों में पुलिस द्वारा फाइनल रिपोर्ट भी लगाई गयी है। यह खुलासा पुलिस मुख्यालय द्वारा सूचना अधिकार के अन्तर्गत सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से…
छात्रों ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को कराया भोजन
देहरादून। धूलकोट स्थित तुलाज इंटरनेशनल स्कूल परिसर में ’रन फाॅर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। दुनिया में शांति व एकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर तुलाज़ के छात्रों ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रौनक जैन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरूआत की। सरदार वल्लभ भाई पटेल के 142वें जन्मदिन के अवसर पर रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि देश सरदार पटेल के योगदान को कभी नहीं भूलेगा। इस अवसर पर तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी…
आईएएस अधिकारी सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चो से करेंगे संवाद
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला में स्कूली बच्चों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 06 नवम्बर को शासन में तैनात आई.ए.एस. अधिकारी देहरादून एवं आस-पास के सरकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उनके साथ समय व्यतीत करेंगें। शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 20 टापर्स छात्र-छात्राओं के साथ सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह स्वयं मुलाकात एवं परिचर्चा करेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा उन सभी स्कूलों की सूची बनाई जा रही है, जिन स्कूलों में वरिष्ठ अधिकारी…
उत्तराखंड : जानकारी देने से हाथ खड़ा किया ट्विटर
देहरादून | ट्विटर अकाउंट हैक मामले में ट्विटर दिल्ली मुख्यालय ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भुवनचंद्र खंडूड़ी मामले में किसी तरह की जानकारी देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। दो तीन जवाब में ट्विटर मुख्यालय ने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए विधिक तरीके से मांगे जाने पर ही जानकारी साझा करने की बात कही है। जानकारी हो की 23 सितंबर को सांसद भुवनचंद्र खंडूड़ी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। जिसके बाद एक के बाद एक ट्वीट किए गए, जिससे सियासी गलियारों में उबाल आ गया था। इसी दिन पूर्व सीएम की बेटी एवं यमकेश्वर विधायक रितु…
बागवानी किसानों की आमदनी का हो सकता है प्रमुख जरिया, जानिए खबर
देहरादून | बागवानी किसानों की आमदनी का प्रमुख जरिया हो सकता है। अखरोट, नाशपाती, चाय, सगंध पादप, कुटकी, तेजपात, अतीस, माल्टा, मौन पालन आदि के पैदावार की प्रबल संभावना उत्तराखण्ड में है। इसी दृष्टि से मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा की शुरूआत उद्यान विभाग से की। कहा कि रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी चारधाम जनपदों से जैविक प्रदेश बनाने की शुरूआत की जाय। बागवानी की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नतशील प्रजाति के बीजों, आधुनिक तकनीक और उपकरण की व्यवस्था की जाए। उद्यान विभाग इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाए। बैठक में बताया गया कि अखरोट उत्पादन…
उत्तराखंड : “एकता” के लिए दौड़े राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री
देहरादून | राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फाॅर यूनिटी’ को हरी झण्डी दिखाकर विधानसभा से रवाना किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भी इस दौड़ में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की। पुलिस लाईन में ‘रन फाॅर यूनिटी’ के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल डाॅ. पाल ने सभी प्रतिभागियों व उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने कहा कि देश को…
जागरूकता से भ्रष्टाचार मुक्त भारत का होगा निर्माण : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ए.एम.एन घोष आॅडिटोरियम में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2017 के अंतर्गत, एक दिवसीय संगोष्ठी ‘‘मेरा लक्ष्यः भ्रष्टाचार मुक्त भारत‘‘ में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिये हमें सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यदि हम भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहेंगे तो ही हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। त्याग की महत्ता को समझाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यागशील मनुष्य की हमेशा पूजा होती है। महर्षि दधीचि ने मनुष्यों की रक्षा के लिये भी अपने जीवन का त्याग किया था, जिस…
मीजल्स-रूबेला टीकाकरण की हुई शुरुआत
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजधानी देहरादून में एएनएम के विरोध के बीच मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। सीएम रावत ने इस दौरान कहा कि अरबों रुपये का बजट खर्च बीमारियों पर स्वास्थ्य विभाग करता है। लेकिन अगर लोग सजग हो जाएं तो इस खर्च को बचाकर विकास में लगाया जा सकता है। मीजल्स-रूबेला टीकाकरण की शुरुआत ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में सीएम ने किया इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारे देश में आज भी ऐसी तमाम बीमारियां हैं, जिनसे सावधानी बरतकर बचा जा सकता है। अगर समाज जागरूक हो जाए तो इन बीमारियों…






























