Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



वैश्यावृत्ति को लेकर उत्तराखंड में 139 मुकदमे दर्ज

sex-racket

देहरादून। उत्तराखंड गठन से सिम्बर 2017 तक 17 सालों में उत्तराखंड राज्य में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत वैश्यावृत्ति के कुल 139 मुकदमें दर्ज हुये हैं, जबकि इस अवधि में केवल 19 अभियुक्तों को सजा हुई है जबकि 60 अभियुक्तों को न्यायालयों द्वारा रिहा कर दिया गया है। 3 मामलों में पुलिस द्वारा फाइनल रिपोर्ट भी लगाई गयी है। यह खुलासा पुलिस मुख्यालय द्वारा सूचना अधिकार के अन्तर्गत सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड गठन से लेकर सूचना देने की तिथि तक वैश्यावृत्ति सम्बन्धी कानून अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज मुकदमों तथा इस में सजा व रिहाई सम्बन्धी सूचना मांगी है। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी/सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) एन.एस.नपलच्याल द्वारा मुकदमों की वर्ष वार तथा जिलावार सूचना अपने पत्रांक 377 दिनांक 26 सितम्बर 2017 से उपलब्ध करायी है। नदीम को उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार उत्तराखंड में वैश्यावृत्ति सम्बन्धी कानून अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत कुल 139 मुकदमें दर्ज हुये है जिसमें सर्वाधिक 22-22 मुकदमें वर्ष 2014 व 2015 में दर्ज हुये है। जबकि वर्ष 2001 तथा 2005 में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। दूसरे स्थान पर 21 मुकदमें वर्ष 2013 में दर्ज हुये है। इसके अतिरिक्त 2016 में 15 तथा 2012 व 2017 में (सूचना देने तक) 11-11 मुकदमें दर्ज हुये है। वर्ष 2010 मेें 9, वर्ष 2009 में 7, वर्ष 2007, 2008 तथा 2011 में 5-5 तथा वर्ष 2003 व 2004 में 2-2 तथा वर्ष 2002 तथा 2006 में 1-1 मुकदमा दर्ज हुआ है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार कुल 139 मुकदमांे मेें सर्वाधिक 55 मकदमें देहरादून जिले में, दूसरे स्थान पर 27-27 मुकदमें उधमसिंह नगर तथा नैनीताल जिलों में, तीसरे स्थान पर 17 मुकदमें हरिद्वार जिले में दर्ज हुये है। उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली जिले में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। टिहरी अल्मोड़ा तथा बागेश्वर जिले में 1-1 मुकदमा दर्ज हुआ है जबकि चम्पावत में 2 तथा पौड़ी जिले में 3 तथा पिथौरागढ़ जिले में 5 मुकदमें दर्ज हुये है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार वैश्यावृत्ति सम्बन्धी मामलों में उत्तराखंड गठन से सितम्बर 2017 तक कुल 19 अभियुक्तों को सजा हुई है जिसमें सर्वाधिक 7 अभियुक्तों को नैनीताल जिले में तथा 6 अभियुक्तों को पौड़ी जिले में तथा 3-3 अभियुक्तों को देहरादून तथा हरिद्वार जिले में दर्ज वैश्यावृत्ति सम्बन्धी मुकदमों में सजा हुई है। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों में से तीन मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगायी गयी है जिसमें 1-1 मुकदमा देहरादून, उधमसिंह नगर तथा नैनीताल जिले का शामिल है। वैश्यावृत्ति सम्बन्धी मुकदमों मेें अभी तक 60 अभियुक्तों को न्यायालयों द्वारा रिहा किया जा चुका है। जिसमें सर्वाधिक 25 अभियुक्त नैनीताल के, 9 अभियुक्त उधमसिंह नगर जिले के 6-6 अभियुक्त टिहरी व चम्पावत, 5 अभियुक्त पिथौरागढ़, 4 अभियुक्त बागेश्वर, 2-2 अभिुयक्त पौड़ी तथा अल्मोड़ा तथा 1 अभियुक्त देहरादून जिले के दर्ज मुकदमों का है।

Leave A Comment