Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



बागवानी किसानों की आमदनी का हो सकता है प्रमुख जरिया, जानिए खबर

 

Horticulture

देहरादून | बागवानी किसानों की आमदनी का प्रमुख जरिया हो सकता है। अखरोट, नाशपाती, चाय, सगंध पादप, कुटकी, तेजपात, अतीस, माल्टा, मौन पालन आदि के पैदावार की प्रबल संभावना उत्तराखण्ड में है। इसी दृष्टि से मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा की शुरूआत उद्यान विभाग से की। कहा कि रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी चारधाम जनपदों से जैविक प्रदेश बनाने की शुरूआत की जाय। बागवानी की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नतशील प्रजाति के बीजों, आधुनिक तकनीक और उपकरण की व्यवस्था की जाए। उद्यान विभाग इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाए। बैठक में बताया गया कि अखरोट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दोनो मंडलों मंे एक-एक सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है। मुक्तेश्वर, नैनीताल में स्थापित सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ टेम्परेट हार्टिकल्चर की भी मदद ली जाए। मंगरा, टिहरी गढ़वाल और चैबटिया में अखरोट की नर्सरी से 50-50 हजार पौध तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। राजकीय उद्यानो का लाभ की स्थिति में लाने की योजना बना ली गयी है। निर्देश दिये गये कि जलवायु, ऊंचाई और क्षेत्र के अनुसार प्लांट हार्डीनेस जोन बनाये जायं। पौधरोपण के लिए क्लस्टर एप्रोच अपनाया जाए। उद्यानीकरण में एग्रो क्लाइमेटिक और मृदा की स्थिति का ध्यान रखा जाए। सगंध पादप केन्द्र सेलाकुई का अपना लक्ष्य तय करने के लिए कहा गया। कैप के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि कम से कम 5000 हेक्टेयर हर साल सगंध पौधों की पैदावार बढ़ायें। कहा कि सगंध और औषधीय पौधों के पैदावार की पर्याप्त गुंजाइश उत्तराखण्ड में है। इसको बढ़ावा देने के लिए भरसार कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर विश्वविद्यालय, जड़ी-बूटी शोध संस्थान गोपेश्वर, सगंध पादप केन्द्र सेलाकुई और विभागीय शोध केन्द्र श्रीनगर का सहयोग लिया जाए। बैठक में सचिव नियोजन अमित नेगी, सचिव उद्यान डी0 सैंथिल पांडियन, अपर सचिव नियोजन रंजीत सिंन्हा, निदेशक उद्यान बीएस नेगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment