राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गंगा आरती कर की पूजा अर्चना
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हरिद्वार पहुंचकर हरकी पैड़ी में गंगा आरती में शामिल होकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हेलीकाप्टर द्वारा जीटीसी हेलीपेड, देहरादून से बी.एच.ई.एल. स्पोर्टस स्टेडियम, हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचकर राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। इसके बाद वे राज्य अतिथि गृह डामकोटी के लिए रवाना हुए। तत्पश्चात् राष्ट्रपति गंगा सभा के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति ने हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया साथ ही गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा सभा…
विकास पर ध्यान दे सभी जिला पंचायत अध्यक्ष : रावत
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला पंचायतों की मजबूती के लिये जिला पंचायत अध्यक्षों से अपने संसाधनोें के विकास पर ध्यान देने की अपेक्षा की है। उन्होंने जिला पंचायतों को एक्ट के अनुसार कार्यवाही हेतु नियम बनाने पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायतों को जिला सेक्टर के अधीन विभिन्न विभागों के छोटे निर्माण व मरम्मत आदि के कार्याें के लिये कार्यदायी संस्था बनाये पर भी विचार किया जायेगा। बीजापुर हाउस में विभिन्न जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्षों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि जिला पंचायतों के संबंध में पूर्व में जो निर्णय लिये…
भारतीय सेना और अमेरिकी सेना का युद्ध अभ्यास 2016 का समापन
उत्तराखंड के चौबत्तिया में युद्ध अभ्यास 2016 पूरा हो गया। यह अभ्यास दो सप्ताह तक चला जिसमें भारतीय सेना की एक इंफेंट्री बटालियन और अमेरिकी सेना की 20वीं इंफेंट्री रेजीमेंट की 5वीं बटालियन ने हिस्सा लिया। यह सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ श्रृंखला का 12वां अभ्यास था। इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में अमेरिकी सेना प्रशांतिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत किया जाता है। इस अभ्यास के तहत भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच सहयोग को मजबूती मिलती है। उत्तराखंड के चौबत्तिया में यह तीसरा भारत-अमेरिकी सेना अभ्यास है। गत वर्षों के दौरान दोनों देशों ने यह फैसला किया था कि संयुक्त सैन्य…
उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद लघु फिल्मो को करेगी पुरस्कृत
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सभागार में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद की द्वितीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद हेमंत पांडे द्वारा की गई है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पांडे ने कहा कि परिषद का उद्देश्य प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए बेहतर महौल तैयार करना है। साथ ही स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के हित में क्या कदम उठाये जा सकते है, इस पर भी निर्णय लिया जाना है। पांडे ने कहा आज की बैठक में लिये गये अहम निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के लिए बजट की व्यवस्था…
सीएम ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निर्भय फार्म हाऊस फेरूपुर में मेधावी छात्र/छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा के स्तर में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। उत्तराखण्ड में इण्टर के बाद औसतन 38 प्रतिशत छात्र उच्च शिक्षा में प्रवेश ले रहे हैं जबकि अमेरिका में 28 प्रतिशत बच्चे इण्टर के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अच्छे पायदान पर खड़ा है। राज्य सरकार तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। रावत…
‘‘साप्ताहिक महिला हाट’’ का शुभारम्भ
महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। गांवों को उत्पाद केंद्र में परिवर्तन के लिए बहुत से नीतिगत फैसले लिए गए हैं। रविवार को विकास भवन, सर्वे चैक के पास मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत ‘‘साप्ताहिक महिला हाट’’ का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत कहा कि हमारा प्रयास है कि गांवों की अर्थव्यवस्था को शहरों की अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाए। इसके लिए अधिक से अधिक साप्ताहिक बाजार शुरू करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों केा उत्पादन केंद्र व उत्पादकों को छोटे व्यवसायियों में बदलने होगा।…
दिल्ली में “उत्तराखण्ड सेब महोत्सव” का शुभारम्भ
दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में दो दिवसीय “उत्तराखण्ड सेब महोत्सव” का उद्घाटन उत्तराखण्ड के उद्यान मंत्री प्रीतम सिंह पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड औद्योनिक विपणन परिषद्, तथा उद्यान प्रसंस्करण विभाग द्वारा जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल, एवं जनपद देहरादून त्यूणी, आराकोट क्षेत्र से उत्पादको द्वारा सेब की उत्कृष्ट प्रजातियों रेड डेलिशियस, राॅयल डेलिशियस, गोल्डन डेलिसियस, रेड गोल्ड, व अन्य प्रजातियों के सेबों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरान्त फलों को जनसामान्य को क्रय हेतु उपलब्ध कराया गया। उद्यान मंत्री प्रीतम सिंह पंवार कहा कि राज्य के प्रमुख जनपदों यथा नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़,…
उत्तराखंड देश के शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल
उत्तराखंड देश के शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल है। खुले में शौच से मुक्त(ओपन डिफेकेशन फ्री) में 84 प्रतिशत कवरेज हो गया है। गंगा नदी के किनारे बसने वाले सभी गांव ओडीएफ हो गये हैं। दो अक्टूबर 2016 तक 16 और ब्लाॅक ओडीएफ हो जायेंगे। मार्च 2017 तक सभी गांवों को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सचिव परमेश्वरन अय्यर के साथ मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग कर स्वच्छता अभियान के प्रगति की जानकारी ली। केन्द्रीय सचिव ने उत्तरखंड की सफलता के लिए मुख्य सचिव…
पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों ने राजनाथ सिंह को मांग-पत्र पेश किया
पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष लाभा राम गांधी के नेतृत्व में आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें एक मांग-पत्र प्रस्तुत किया। मांग-पत्र में जम्मू-कश्मीर में नागरिकता, जम्मू-कश्मीर में पुनर्वास के लिये विशेष पैकेज, राज्य चुनावों में मताधिकार और चुनाव लड़ने का अधिकार, जमीन का आबंटन, विशेष भरती, तकनीकी/व्यावसायिक संस्थानों में शिक्षा का अधिकार, एससी/ओबीसी प्रमाणपत्र प्रदान करना शामिल है। प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों के लिये राहत आयुक्त को नियुक्त करने की भी मांग की ताकि उनकी शिकायतों को दूर किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल की भावनाओं की कद्र करते हुये श्री राजनाथ…
विनोद शर्मा ने मंडलायुक्त गढ़वाल का कार्यभार किया ग्रहण
सचिव गृह व सूचना विनोद शर्मा ने मंडलायुक्त गढ़वाल का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए विनोद शर्मा ने कहा कि वे मंडलायुक्त के तौर पर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी मेहनत, ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सिस्टम की बेसिक यूनिट हमारे गांव हैं। ‘‘मेरी कोशिश होगी कि दूरदराज के गांवों में पेयजल, शिक्षा, राशन, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रारम्भ की गई योजनाओं का लाभ पूरी गुणवत्ता के साथ ग्रामीणों तक पहुंच सके।’’ मंडलायुक्त विनोद शर्मा…






























