Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



सीएम ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

cm

प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निर्भय फार्म हाऊस फेरूपुर में मेधावी छात्र/छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा के स्तर में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। उत्तराखण्ड में इण्टर के बाद औसतन 38 प्रतिशत छात्र उच्च शिक्षा में प्रवेश ले रहे हैं जबकि अमेरिका में 28 प्रतिशत बच्चे इण्टर के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अच्छे पायदान पर खड़ा है। राज्य सरकार तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। रावत ने कहा कि वर्ततान में उत्तराखण्ड में 150 से अधिक आई.टी.आई. एवं 75 से अधिक पाॅलिटैक्निक काॅलेज हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए 500 स्कूल माॅडल स्कूलों के रूप में विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को बाहुबलियों नहीं बल्कि बुद्धिजीवियों की अधिक आवश्यकता है। अपनी बौद्धिक क्षमता का सकारात्मक प्रयोग कर ही हम समाज, राज्य, एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहादराबाद में पृथ्वीराज चैहान एवं लक्सर में राजेश पायलट की मूर्ति स्थापना की जायेगी। मंगलौर-बहादराबाद बाईपास का नाम पृथ्वीराज चैहान के नाम से रखा जायेगा। उन्होंने कहा राज्य के सम्पूर्ण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह बनाये जाएं। जो महिला समूह सुसुप्त अवस्था में हैं, उन्हें सक्रिय किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित भी किया।

Leave A Comment