Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



उत्तराखंड देश के शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल

abhiyan

उत्तराखंड देश के शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल है। खुले में शौच से मुक्त(ओपन डिफेकेशन फ्री) में 84 प्रतिशत कवरेज हो गया है। गंगा नदी के किनारे बसने वाले सभी गांव ओडीएफ हो गये हैं। दो अक्टूबर 2016 तक 16 और ब्लाॅक ओडीएफ हो जायेंगे। मार्च 2017 तक सभी गांवों को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सचिव परमेश्वरन अय्यर के साथ मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग कर स्वच्छता अभियान के प्रगति की जानकारी ली। केन्द्रीय सचिव ने उत्तरखंड की सफलता के लिए मुख्य सचिव ने प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात के लिए भी बधाई दी कि नमामि गंगे योजना में राज्य ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। मुख्य सचिव ने पहले चरण में 8 जनपदों को ओडीएफ बनाने के लिए 10 दिसम्बर, 2016 की टाइम लाइन तय की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इसका सत्यापन कर एमआईएस पर डाउनलोड करें। पौड़ी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और हरिद्वार दूसरे चरण में ओडीएफ होने हैं। इन जनपदों के लिए मार्च, 2017 की टाइम लाइन तय की गई है। मुख्य सचिव को केन्द्रीय सचिव ने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड स्वच्छ भारत अभियान में अग्रणी राज्य है। इसलिए इस कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक देश में स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया जायेगा। इस दौरान उत्तराखंड में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Leave A Comment