Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



विनोद शर्मा ने मंडलायुक्त गढ़वाल का कार्यभार किया ग्रहण

uk-vinod

सचिव गृह व सूचना विनोद शर्मा ने मंडलायुक्त गढ़वाल का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए विनोद शर्मा ने कहा कि वे मंडलायुक्त के तौर पर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी मेहनत, ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सिस्टम की बेसिक यूनिट हमारे गांव हैं। ‘‘मेरी कोशिश होगी कि दूरदराज के गांवों में पेयजल, शिक्षा, राशन, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रारम्भ की गई योजनाओं का लाभ पूरी गुणवत्ता के साथ ग्रामीणों तक पहुंच सके।’’ मंडलायुक्त विनोद शर्मा ने कहा कि गांवों के साथ ही कस्बों व शहरों में भी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निरंतर समीक्षा की जाएगी। एक रोस्टर बनाकर सुनिश्चित किया जाएगा कि पटवारी, लेखपाल, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, डीएम व स्वयं कमिश्नर गांवों में नियमित तौर पर जाएं और वहां बिजली, पानी, सड़क की स्थिति की समीक्षा करें। इसके अतिरिक्त ये भी देखा जाएगा कि लोगों को आवश्यक राजस्व रिकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र मिलने में कठिनाई न हो। मंडलायुक्त विनोद शर्मा ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती अधिकारी द्वारा बेहतर काम किया गया है। वे अपने पूर्ववर्ती के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दूसरे राज्यों की तुलना में बहुत अच्छी है। आयुक्त के तौर पर विशेष रूप से बड़े शहरों में ‘विजीबल पुलिसिंग’ का उनका प्रयास होगा। श्री शर्मा ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम, डीएम व कमिश्नर अपने कोर्ट में राजस्व मामलों का निस्तारण तीव्र गति से करें। zमंडलायुक्त विनोद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा के अनुसार यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक जिलाधिकारी रूटीन वर्क के साथ ही अपने यहां 4-5 इनोवेटिव काम भी प्रारम्भ करें। कुछ जगहों पर ऐसी पहलें की गई हैं। ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन से संबंधित कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया जाएगा। कार्यक्रमों व योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave A Comment