Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



शहीद सुबेदार अजय वर्द्धन तोमर की धर्मपत्नी उत्तराखण्ड रत्न से हुई सम्मानित

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमनटाउन द्वारा आयोजित गढ़ कौथीग मेले के समापन अवसर पर शहीद सुबेदार अजय वर्द्धन तोमर की धर्मपत्नी, शिक्षाविद् डाॅं.वीरेन्द्र रावत, सुश्री दिव्या रावत, खिलाड़ी मनीष रावत को उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस अवसर पर अजय वर्द्धन तोमर की पुत्री के इलाज के लिये 02 लाख रूपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन हमे अपनी जड़ो से जुड़ने की प्रेरणा देते है। हमारे लोग देश की सुरक्षा के साथ ही राष्ट्र के निर्माण में भी भागीदारी निभा रहे है। देश की रक्षा के…

Read More

टाॅप टेन राज्यों की लीडर्स कैटेगरी में शामिल उत्तराखण्ड

harish-rawat

मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सचिवालय में ईज आॅफ डूइंग बिजनेस की समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि इस साल की रैंकिंग में उत्तराखंड नवां स्थान पाकर टाॅप टेन राज्यों की लीडर्स कैटेगरी में शामिल हो गया है। एक वर्ष में ही सिंगल विंडो सिस्टम के तहत पूंजी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाकर देश में 14 रैंक का जम्प राज्य ने लगाया है। रैंकिंग में उत्तराखंड को 96.13 प्रतिशत अंक हाशिल हुए। जबकि पहले रैंक पाने वाले तेलंगाना राज्य को 98 प्रतिशत अंक मिले। इस तरह से उत्तराखंड ने कनेक्टिविटी और अन्य भौगोलिक परिस्थितियों के…

Read More

किसी भी विभाग में बैकलाॅग का कोई पद रिक्त न रहे : हरीश रावत

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सचिवालय में विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के रिक्त पदों के साथ ही बैकलाॅग पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आदि की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि विभागों में रिक्त पदों के साथ ही बैकलाॅग के पदों का अधियाचन शीघ्र भेजा जाय, किसी भी विभाग में बैकलाॅग का कोई पद रिक्त न रहे, यह सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने पदों को भरे जाने के लिये लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा तकनीकि शिक्षा परिषद से समन्वय कर इसमें शीघ्रता लाने के भी निर्देश दिये। बैठक में सचिव कार्मिक आनन्द वर्द्धन ने बताया कि कार्मिक विभाग…

Read More

युवा अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करे : मनीषा पंवार

manisha-panwar

उत्तराखण्ड राज्य मतदाता महोत्सव का समापन प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार द्वारा किया गया। गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित राज्य मतदाता महोत्सव में लगाये गये स्टाॅलों का मुख्य अतिथि पंवार द्वारा निरीक्षण किया गया। समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख सचिव उद्योग पंवार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में निर्वाचन आयोग भारत सरकार के निर्देश पर शुरू किया गया है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी चुनाव वर्ष 2017 में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करे। उन्होंने कहा युवा मतदाताओं से विशेष अपील की है कि वे अपने मताधिकार का…

Read More

भाजपा को राज्य की जनता भेजेगी खाली हाथ : सुरेन्द्र कुमार

surendra-uk

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता व मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को की गई शिकायत को चुनाव से पूर्व अपनी हार मानने वाला कार्य बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का धैर्य जबाव दे गया है, भाजपा नेतागण अपना सफाया निश्चित जानकार अब चुनाव पेटिशन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होेंने कहा कि जनता द्वारा पूरा नकारा जाने से घबराहकर, भाजना नेता अपने झुठे आरोपों का सहारा लेकर चुनाव आयोग के यहां दस्तक देना उनकी घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्ता होने के बावजूद राज्य को देने के लिये केन्द्र सरकार…

Read More

उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य …..

uk-ec

उत्तराखण्ड राज्य मतदाता महोत्सव का शुभारंभ गांधी पार्क, देहरादून में मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग डॉ. नसीम जैदी, आयुक्तगण ओ.पी.रावत, तथा अचल कुमार ज्योति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, महानिदेशक (निर्वाचन व्यय) दिलीप शर्मा, वरिष्ठ प्रधान सचिव आर.के. शर्मा, निदेशक भारत निर्वाचन आयोग श्री निखिल कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. नसीम जैदी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर इस…

Read More

सीएम हरीश रावत से मिला बिरला ग्रुप

uk-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत से बीजापुर हाउस में बिरला ग्रुप के यशोवर्द्धन बिरला ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल के क्षेत्र में निवेश से संबंधित योजनाओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बिरला के प्रस्तावों का स्वागत करते हुए इस संबंध में 02 नवम्बर को खेल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को दिये है। मुख्यमंत्री भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोट्र्स स्टेडियम बन कर तैयार होने वाला है इसके अतिरिक्त हल्द्वानी में भी स्टेडियम…

Read More

नवादा जूनियर हाई स्कूल व नवादा मार्ग का नाम होगा शहीद संदीप रावत

salam

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीद राईफलमैन संदीप रावत को श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम सलामी दी। मुख्यमंत्री हरीश रावत, देहरादून के नवादा स्थित शहीद के घर जाकर शोकसंतप्त परिवारजनों से मिले और ढ़ाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि संदीप रावत ने अपनी शहादत से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उत्तराखण्ड राज्य शहीद संदीप के परिवार के साथ है। नवादा जूनियर हाई स्कूल व नवादा मार्ग का नाम शहीद संदीप रावत के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री व राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल व विधायक हीरा सिंह बिष्ट हरिद्वार में शहीद संदीप रावत…

Read More

सीएम हरीश रावत ने अनाथ बच्चो संग मनाये दीपावली

uk-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने न्यू कैंट रोड़ स्थित सीएम आवास में बालिका निकेतन, बाल वनिता आश्रम, शार्प ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बच्चों को दीपावली की बधाई दी और उनके साथ भोजन किया। बच्चों को अपने हाथ से भोजन परोसा और उपहार भी वितरित किए। मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी बच्चों से मिले। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बच्चों ने कई गीत सुनाए। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं जिनमें मुख्यमंत्री भी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे बहुत प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री भी बच्चों के साथ बहुत प्रसन्न थे।…

Read More

युवा देश का भविष्य है : सीएम

uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विकासनगर में आयोजित सीएम फॉर यूथ कार्यक्रम के तहत युवाओं से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। जिससे राज्य का विकास करने में एक नई युवा सोच मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। राज्य में पलायन को रोकने पर के लिये भी ठोस पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री से युवाओं ने कई तरह के सवाल भी पूछे जिनका मुख्यमंत्री ने मौके…

Read More