बागी विधायकों को झटका, हाईकोर्ट ने बागियों की याचिका की खारिज
देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश की हरीश रावत सरकार को बड़ी राहत देते हुए बागियों की याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि स्पीकर की ही याचिका पर निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि बागी विधायकों ने नैनीताल हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर कर विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल के नोटिस को चुनौती दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागी विधायकों की ओर से नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर स्पीकर गोविंद कुंजवाल की तरफ से दिए गए एंटी डिफेक्शन नोटिस को चुनौती दी गई थी। इस मामले पर जस्टिस सुधांशु धुलिया की कोर्ट में…
भाजपा विधायकों ने किया ब्रहमा मंदिर के दर्शन
देहरादून। भाजपा विधायक प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपा विधायक जयपुर से पुष्कर पहुंचे, जहां उनके द्वारा ब्रहमा मंदिर के दर्शन किए। भाजपा सूत्रों के मुताबिक ब्रहमा मंदिर के दर्शन के दौरान विधायकों द्वारा उत्तराखंड में सरकार बनाने की मन्नत मांगी गयी। विदित हो की उत्तराखंड की सियासत में जो उथल पुथल चल रही है उसका पटाक्षेप २८ मार्च तक चलेगी | इसी के बीच कही ब्रहमा मंदिर के दर्शन हो रहे है तो कही होली के बहाने सियासत को नया आयाम लिखने की तैयारी हो रही है |
उत्तराखंड में ‘उत्तराखंड पाॅलटिक्स लीग’ का खेल देखे : अनूप नौटियाल
देहरादून। कुर्सी की लड़ाई को लेकर कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने विधान सभा की गरिमा सहित पूरे प्रदेश की छवि को शर्मशार किया है। क्रिकेट के इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर कांग्रेस और भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त से राजनीति के इतिहास में उत्तराखंड पाॅलटिक्स लीग की शुरूआत प्रदेश को कलंकित करने वाली है। कांग्रेस के बागी विधायकों का भाजपा नेताओं के साथ पहले गुड़गांव फिर जयपुर जाकर मुंह छिपाना और सरकार के साथी विधायकों का रामनगर में गुप्तवाश पर चला जाना हैरान करने वाला है। आखिरकार किस खौफ के चलते वे अपनी बात जनता के सामने रखने…
सियासत से दूर अलग रंग में रंगे सीएम हरीश रावत
जैसे जैसे २८ मार्च करीब आ रहा है उत्तराखंड की सियासत की लौ बढ़ती जा रही है | उत्तराखंड में नरायण दत्त तिवारी के बाद सियासत के नए खिलाड़ी हरीश रावत अपने अंदाज में होली के अवसर पर जहां वह नेता प्रतिपक्ष के घर जा कर होली की शुभकामनाये दिए इसके साथ साथ वह कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भी आवास जाकर होली की शुभकामनाये दिए | इसके अतरिक्त मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजापुर अतिथि गृह पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आये सभी लोगों से भेंट की और रंग गुलाल लगाकर सभी को होली की बधाई दी। उपस्थित सभी…
पीसीसी अध्यक्ष ने अमित शाह व बाबा रामदेव पर साधा निशाना
देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश में राजनीतिक उठापठक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और योगगुरु बाबा रामदेव को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस के सभी बागी विधायकों से मिल चुके हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने राज्य की राजनीति को कलंकित करने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार को गिराने का जो षड़यंत्र रचा गया उसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अहं भूमिका रही, दूसरी अहं भूमिका योग गुरु बाबा रामदेव की रही…
भाजपा विधायक गणेश जोशी व भाजयुमो नेता बोरा को मिली जमानत
देहरादून। दून में भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस के घोड़े की टांग तोड़ने के आरोपी भाजपा के मसूरी क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी और भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा की जमानत याचिका को जिला जज की अदालत ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी है। गौरतलब है कि 14 मार्च को विधानसभा कूच के दौरान दौरान घुड़सवार पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूट गई थी। आरोप है कि विधायक गणेश जोशी व प्रमोद बोरा ने घोड़े की तरफ डंडे चलाए थे। इस मामले में विधायक गणेश जोशी को गत 18 मार्च को देहरादून…
खनन पर पूरा सच क्यों नहीं बताते हरीश रावतः महाराज
देहरादून। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने कहा कि हरीश रावत कह रहे हैं कि बहुगुणा ने खनन के 500 पट्टे दिये परन्तु यह नहीं बताते कि बहुगुणा के मुख्यमंत्री पद से हटते ही जब हरीश रावत मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सारे पट्टे निरस्त कर प्रदेश में अवैध खनन करवाया जो अभी तक चल रहा है। माफियाराज को बढ़ावा दिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री महाराज ने कहा कि न्याय में देर नहीं होनी चाहिए कहावत ही है कि न्याय में देरी न्याय न मिलने के सामान है। इसलिए राष्ट्रपति व राज्यपाल को चाहिए कि वह तत्काल…
बागियों के क्षेत्र में 8030 करोड़ के विकास कार्य किए गएः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य को मिलने वाली आर्थिक मदद में कटौती करने आरोप लगाया। सीएम ने बागी विधायकों को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बागियों के इलाके में 8030 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए।यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्ये को मिलने वाली आर्थिक मदद में कटौती की गई है। सीएम ने वित्त मंत्री के खत का हवाला दिया। सीएम ने बताया कि 2014-15 के मुकाबले 2015-16 में राज्य को 1405 करोड़ रुपये कम मिले। 10 फीसदी…
विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को कांग्रेस पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को आज कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है | कांग्रेस पार्टी द्वारा साकेत बहुगुणा को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल गुप्ता को भी पार्टी द्वारा बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अनिल गुप्ता पर बागी मंत्री हरक सिंह रावत संग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। इधर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत को पार्टी से निकाले जाने के पीछे विजय बहुगुणा के बागी तेवरों को जिम्मेदार माना जा रहा…
पार्टी के साथ-साथ पूरी मातृ शक्ति के साथ किया दगाः बिष्ट
रामनगर। बीते दिनो कांग्रेस के 9 बागी विधायकों द्वारा सरकार गिराने की कोशिश को लेकर अब बागी विधायको के खिलाफ रोष बढ़ने लगा है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने रामनगर की विधायक अमृता रावत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये उनपर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुये आगामी विधानसभा चुनाव मे उन्हे करारा जबाब देने की चेतावनी दी है। नगरपालिका स्थित एक रेस्टोरेंट मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे बोलते हुये महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने कहा कि रामनगर क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक अमृता रावत को कार्यकर्ताओ व जनता ने जिता कर विधानसभा भेजा था लेकिन आज उन्होने पार्टी…






























