Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



अर्धकुम्भ के लिए 500 करोड़ रूपए अवमुक्त करे केंद्र सरकार:हरीश रावत

harish-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार अर्धकुम्भ के लिए 500 करोड़ रूपए की राशि शीघ्र अवमुक्त करे। बाह्य सहायतित परियोजनाओं (ईएपी) में फंडिंग पैटर्न किया जाए। सीएसटी के अंतर्गत 1170 करोड़ रूपए की क्षतिपूर्ति की जाए। मेडिकल कालेज व नर्सिंग कालेज के लिए 275 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता दी जाए।शतप्रतिशत केंद्र सहायतित एससी, एसटी व ओबीसी के पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति की राशि अवमुक्त की जाए। पर्यावरणीय सेवाओ के लिए प्रतिवर्ष 2 हजार करोड़ रूपए का ग्रीन बोनस दिया जाए। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र…

Read More

11 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

bdri

ऋषिकेश। भगवान बदरी विशाल के पवित्र धाम बदरीनाथ के कपाट खुलने की शुभ तिथि आज वसंत पंचमी के दिन घोषित कर दी गई। आगामी 11 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शन के लिए खुल जाएंगे। टिहरी जनपद के नरेन्द्रनगर स्थित राजमहल में आज बदरी केदार मंदिर समिति के सदस्यों की मौजूदगी में राज पुरोहित ने महाराजा शाह की जन्मपत्री निकालकर यह शुभ मुहूर्त निकाला। मुहूर्त के मुताबिक 11 मई को मंत्रोच्चारण के साथ सुबह साढ़े चार बजे कपाट खोल दिए जाएंगे। इस दौरान टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी और बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित समिति के…

Read More

विधायक जोशी ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

joshi

देहरादून। नगरनिगम देहरादून के वार्ड 7 विजय कालोनी के अन्तर्गत पथरिया पीर में विधायक निधि वर्ष 2015-16 के 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के बाद आज मैंने अपने चुनावी वादें के अनुसार 27वें सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को अपने पारिवारिक कार्य करवाने के लिए किसी निजी वैडिंग प्वाइंट में जाने की जरूरत है। सामुदायिक भवन के शिलान्यास के बाद क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते…

Read More

काशीपुर को शिक्षा का हब बनाने के लिए रोडमैप तैयार

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि काशीपुर को शिक्षा का हब बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने काशीपुर में कन्या इंटर काॅलेज बनाये जाने की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री आज नगर निगम प्रांगण में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार पूरी तरह सरकार प्रयासरत है। जिसके अंतर्गत महुआडाबरा में कन्या इंटर काॅलेज के साथ ही कन्या आई.टी.आई. भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा पिछली आपदा में प्रदेश का बहुत बड़ा नुकसान हुआ, लेकिन हम सभी ने दृढ़ आत्म शक्ति से पुनः विकास की लंबी छलांग…

Read More

वर्तमान जीवनशैली बढ़ा रहे हैं दिल की बीमारियां

dr

देहरादून। दिल के रोग दुनिया भर में बीमारियों और छोटी उम्र में मौत का प्रमुख कारण बन रहे और इस वजह से हर साल तकरीबन 17.5 मिलियन मौतें हो जाती हैं। भारत जैसे विकासशील देशों में इस बीमारी बेहद खतरा है क्योंकि यहां की आबादी बहुत घनी है और सामाजिक, आर्थिक और क्षेत्रीय विभिन्ना काफी है। अनुमान के मुताबिक 2025 तक 69.8 मिलीयन पीडि़तों के साथ भारत दिल के रोगों के मामले में दुनिया की राजधानी बन जाएगा। तेज़ी से फैलती इस बीमारी का कारण जीवनशैली की अनियमितताएं हैं। इस बीमारी के बारे में जागरूकता के लिए देहरादून में पहली…

Read More

पालिका परिषद ने बारह कैंची मार्ग से हटाया अतिक्रमण

p

देहरादून/मसूरी। नगर पालिका परिषद ने बारह कैंची मार्ग से अतिक्रमण हटाया। हालांकि वहां पर कई लोगों ने पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा करके झोपडि़या बना रखी है लेकिन पालिका की टीम ने दो ही खोखे तोड़े। जिससे लोगों में आक्रोष व्याप्त है। नगर पालिका परिषद ने एसडीएम के निर्देश पर पिक्चर पैलेस के किंक्रेग जाने वाले पैदल मार्ग के आस पास पालिका की भूमि पर किए गये अवैध कब्जों मंे से दो को हटाया। जबकि वहां पर दर्जनों अवैध खोखे बने हैं। जिनमें कई पक्के मकान भी बन गये हैं। आश्चर्य की बात है कि सभी में पानी बिजली…

Read More

13 व 14 फरवरी को दिव्यांग खिलाड़ी दिखाएँगे दम

utt-pra

देहरादून। रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल के सहयोग से 13 एवं 14 फरवरी को पुलिस लाइन रेसकोर्स में दो दिवसीय एथलेटिक खेलों व सीटिंग वालीबाॅल का प्रशिक्षण कैम्प एवं ओेपन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में रोटरी क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा है कि रोटरी क्लब इससे पूर्व भी मेडिकल कैम्पों का आयोजन करता आ रहा है। प्रशिक्षण कैम्प में पैरा खिलाडि़यों को भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक व एक सौ मीटर, दो सौ मीटर एवं चार सौ मीटर दौड़ों का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में पैरालंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड के…

Read More

कांग्रेसियों द्वारा ही मंत्रीमंडल में बदलाव की मांग

uk

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस विचार विभागबुद्धिजीवि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में अध्यक्ष डाॅ० प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें विचार विभाग की राष्ट्रीय महासचिव/उत्तराखंड प्रभारी जया शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे विकास कार्याे को आम जन तक ले जाने और बुद्धिजीवियों को पार्टी से जोडे जाने के लिए सभी विधानसभाओ में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत प्रथम सम्मेलन देहरादून जिले में आगामी 28 फरवरी को सम्पन्न होगा। बैठक में कई प्रस्तावों को पारित किया गया, जिसके तहत मुख्यमंत्री से अनुरोध…

Read More

कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

kushti

देहरादून। अखिल भारतीय आयुध एवं आयुध उपस्कर निर्माणियों की अंतरक्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को आप्टो इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में शानदार आगाज हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नियंत्रक वित्त एवं लेखा निर्माणी डा अजय प्रद्योत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुये अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के युग में मानव जीवन मशीनी हो गया है ऐसे में खेल हमारे मन को शांति देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाडियों को अच्छी खेल भावना के साथ खेल खेलना चाहिए। आयुध निर्माणी के महाįबंधक एके तिवारी ने कहा कि सभी टीमों और खिलाडियों को उनकी ओर से शुभकामनाएं हैं। सोमवार को…

Read More

अर्धकुम्भ: वृद्धजनों को घाटों तक लाने ले जाने के लिए विशेष व्यवस्था

hw

हरिद्वार। सम्पूर्ण स्नान के दौरान ए0टी0एस0 žआतंकवादी निरोधक दस्ता― एवं क्यू0आर0टी0 हाई अलर्ट पर रहे तथा बम निरोधक दस्ता एवं डाॅग स्क्वाड द्वारा लगातार हरकी पैडी क्षेत्र में एण्टी सबोटाज चैकिंग की जाती रही। हरकी पैडी के प्रवेश द्वारों पर लगाये गये डीएफएमडी एवं पुलिस, अभिसूचना इकाई के जवानों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की सघन चैकिंग फ्रिस्किंग की जाती रही। बाॅडर्र पर अर्द्ध सैनिक एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा हाई अलर्ट पर रहते हुये लगातार वाहनों एवं व्यक्तियों की चैकिंग की जाती रही।स्नान पर्व के दौरान लागू की गयी पुलिस व्यवस्था में मानवीय पहलू को दृष्टिगत रखते हुये अपंग, वृद्ध…

Read More