Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड सरकार पुलिस जवानों की माँग को उचित ठहराया पर ..

police-uk

प्रदेश में पुलिस जवानों द्वारा वेतन विसंगति दूर करने और एरियर भुगतान करने की जो मांग उठी है। वह देखी जाय तो कुछ हद तक ठीक लगती है, लेकिन यह भी सोचना जरूरी हो जाता है कि यह मांग आज क्यो उठ रही है। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जवानों के वेतन विसंगति समिति की संस्तुति के आधार पर पुलिस विभाग के विभिन्न श्रेणी के पदो के वेतनमान में संशोधन/उच्चीकरण करने का शासनादेश 14 मार्च 2012 को कर दिया गया था। जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि पुलिस विभाग के विभिन्न श्रेणी के पदों के वेतनमान…

Read More

‘‘सच कहूं’’ समाचार पत्र उत्तराखंड संस्करण का विमोचन हुआ

cm

उत्तराखंड की पत्रकारिता नेे उच्च मापदण्ड स्थापित करने का काम किया है। लेखनी सबसे प्रभावशाली हथियार होता है। रेसकोर्स में अमरीक हाॅल में ‘‘सच कहूं’’ समाचार पत्र के उत्तराखंड संस्करण का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आशा व्यक्त की कि ‘सच कहूं’ उत्तराखंड पत्रकारिता की वाटिका में नई खुशबु बिखेरने का काम करेगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। लेखनी लोकतंत्र का सर्वाधिक शक्तिशाली अस्त्र है। इसका प्रयोग पूरी विवेकशक्ति से किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया के दौर में कुछ ही पलों में समाचार पूरी दुनिया में वायरल हो जाता है। लोकतंत्र…

Read More

आईएसबीटी व दून अस्पताल में भी खुलेगा इंदिरा अम्मा भोजनालय

indira amma bhojnalaya uttarakhand

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आईएसबीटी व दून अस्पताल में भी इंदिरा अम्मा भोजनालय की स्थापना के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि बहिनों की रसोई के नाम से इन्हें खोला जायेगा। उन्होंने प्रयोग के तौर पर उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में भी इनकी स्थापना के निर्देश दिये है। इसके बाद सभी जनपद मुख्यालयों में इनकी स्थापना की जायेगी। इनमें भी 10 रूपये की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा वहन की जायेगी। इस योजना के अन्तर्गत भी भोजन की थाली का मूल्य 20 रूपये ही रहेगा। इसके लिये एपीएल की दरों पर गेहूं, चावल भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को…

Read More

एसिड अटैक पीडि़ता कविता बिष्ट महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी

kavita

एसिड अटैक पीडि़ता कविता बिष्ट उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। न्यू कैंट रोड़ स्थित सीएम आवास में उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग तथा सिडकुल के सहयोग से ‘‘पावर फाउंडेशन’’ द्वारा संचालित जेंडर समानता पर राष्ट्रीय अभियान ‘‘वी मेन फाॅर जैंडर इक्वेलिटी’’ का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भरोसा दिलाया कि ‘‘वी मेन रियली सपोर्ट वूमेन इन उत्तराखंड। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ्य, महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन के साथ ही देश व समाज की मुख्य धारा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष तौर फोकस करना…

Read More

युगाण्डा से तीन और नागरिक मुम्बई पहुंचे

SURENRA-KUMAR

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि युगाण्डा में मानव तस्करों के द्वारा प्रताडि़त किये जा रहे उत्तराखण्ड के नौ नागरिको में से पहले दो नागरिकों के बाद आज तीन और नागरिक मुम्बई पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुम्बई में अधिकारी ओ.पी.बडोनी द्वारा उनके रहने व ठहरने की व्यवस्था की गई थी, किन्तु वे लोग अपने-अपने निजी स्थानों में ठहरे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि उन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हवाई यात्रा अथवा रेल यात्रा का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि बचे हुए चार नागरिको की वापसी के…

Read More

दून मेडिकल कालेज का जल्द होगा शुभारम्भ

cm

दून मेडिकल कालेज की स्थापना का टाईम फ्रेम तय कर दिया गया है। एमसीआई (मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया) के मानक के अनुसार नवम्बर तक सभी निर्माण के कार्य पूरे कर लिये जायेंगे। उपकरणों और फर्नीचर की खरीद कर ली जायेगी। फैकल्टी का चयन कर लिया जायेगा। इससे पहले प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी जायेगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिये गये। सचिवालय में गुरूवार को आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने टाइम फ्रेम तय किया। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कालेज के लिए 114 करोड रूपये की स्वीकृति…

Read More

राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर पर केंद्रीय चर्चा हुई

shiksha

दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हुयी केंद्रीय शिक्षा सलाहकार समिति की बैठक में उत्तराखण्ड की उच्च शिक्षा एवं वित मंत्री डाॅ. इंदिरा हृदेश एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी शामिल हुए। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गयी। शिक्षा मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। माध्यमिक शिक्षा मंत्री नैथानी को केंद्रीय शिक्षा सलाहाकार बोर्ड के अंतर्गत सब कमेटी का सदस्य नामित किया गया। इस सब कमेटी में देश के अलग अलग राज्यों के शिक्षा मंत्री सदस्य होंगे।…

Read More

बरसात से खराब होने वाली सड़को की मरम्मत जल्द हो : रावत

baithak

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुद्धवार को सचिवालय में सभी डीएम, डीएफओं व कन्जरवेटरों से वीडि़यों कांफ्रेसिंग के माध्यम से लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधीन बनने वाली सड़को के भूमि हस्तान्तरण के प्रस्तावों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री  रावत ने लम्बित प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के लिये अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी व पौड़ी में 15 सितम्बर तक सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश अपर प्रमुख वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी फाॅरेस्ट क्लीयरेंस एस.टी.एस लेप्चा को दिये, इस बैठक में प्रशासन वन एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे इसके निर्देश भी उन्होने जिलाधिकारियों को…

Read More

मीडिया फोटोग्राफर व कैमरामैन के कैमरा आदि उपकरणों का होगा बीमा

photographer

सूचना, संस्कृति व पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले कैलेण्डरों में 50 फीसदी फोटो उत्तराखंड में पत्रकारिता से जुड़े छायाकारों से लिए जाएंगे। राज्य में मीडिया में कार्यरत फोटोग्राफर व कैमरामैन के कैमरा आदि उपकरणों के लिए सूचना विभाग के माध्यम से बीमा करवाया जाएगा। जल्द ही वाईफाई व अन्य सुविधायुक्त पे्रस क्लब/मीडिया सेंटर की व्यवस्था होगी जिसमें प्रयास किया जाएगा के छायाकारों के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था हो। हेरिटेज स्कूल में उत्तराखंड न्यूज केमरामैन एसोसियेशन की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित 11 वीं वार्षिक राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश…

Read More

उत्तराखण्ड परिवहन निगम को सम्मान मिलने पर हरीश रावत ने दिया बधाई

cm

उत्तराखण्ड रोडवेज को विभिन्न क्षेत्रों में नये प्रयोगो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किये जाने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को यह सम्मान बेहतर कार्य प्रणाली के संचालन एवं यात्रियों को और अधिक सुविधायें देने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों के लिए प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होगा। बीजापुर अतिथि गृह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम को यात्रियों को आॅनलाइन बुकिंग सुविधा एवं कम्प्यूटराईज्ड प्रणाली लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिले 15 में से 6 पुरस्कारों के साथ प्रबंध निदेशक परिवहन निगम बी.के.संत व अन्य अधिकारियों ने…

Read More