Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



हमारे पारंपरिक जीवन मूल्य हमें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा देते है : वंशीधर तिवारी

  देहरादून। राष्ट्रीय जनसपंर्क दिवस के अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय जी 20 मे जनसंपर्क की भूमिका रखा गया था। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम किया है। हमारी वसुधैव कुटुंब की परम्परा रही है। हमारे पारंपरिक जीवन मूल्य हमें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा देते हैं।  पर्यावरण संरक्षण की बात भी प्रमुखता से भारतीय विचारों में हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने प्राचीन समय से ही जीवन जीने के मंत्र दिए है। हम लोग समय के…

Read More

देहरादून : गढ़वाली फिल्म पधानी जी का प्रोमो हुआ लाॅंच

  देहरादून। रिंग रोड स्थित सूचना विभाग में महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी द्वारा गढ़वाली फिल्म पधानी जी का प्रोमो लाॅंच किया। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक नोड अधिकारी, उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डाॅ. नितिन उपाध्याय सहित फिल्म से जुड़े कलाप्रेमी उपस्थित थे। गढ़वाली फिल्म पथानी जी के प्रोमो लाॅच करते हुए महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड को देश-दुनिया के सामने एक बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन…

Read More

मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना

  उत्तरकाशी। 22 अप्रैल से चार धाम यात्रा का विधिवत श्रीगणेश होने जा रहा है शनिवार को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में मां गंगा अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए गंगोत्री धाम में विराजमान होने जा रही है। परंपरानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सबसे पहले और उसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। मां गंगा छह माह शीतकालीन प्रवास के दौरान अपने मायके मुखवा में रहती है। गाजे-बाजे और विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ उनकी चल विग्रह डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना की गई जो आज रात भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद…

Read More

चारधाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा अयोजित ष्ऋषिकेश से चारधाम यात्रा-2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यात्रा हेतु श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हंस फाउंडेशन द्वारा चालकों, परिचालकों एवं श्रद्धालुओं हेतु दी जा रही राहत किट का वितरण भी मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री…

Read More

मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन ससमयाओं को सुना। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई है, उनका शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के…

Read More

देहरादून : मंत्री जोशी ने किया 295.56 लाख लागत के सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन

  देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जाखन में सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन किया। यह योजना जलनिगम द्वारा राज्य योजना के माध्यम से रूपये 295.56 लाख की लागत से निर्मित होगी। जाखन में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज से 20 वर्ष पूर्व यहाँ की स्थिति अत्यधिक दयनीय थी और जनता के आशीर्वाद से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के कार्यों को लेकर लगातार जनता के बीच है। उन्होंने बताया कि ओवरहेड टैंक का लोकार्पण भी जल्द किया जायेगा। राज्य योजना…

Read More

पति ने पत्नी के दर्दनाक : गर्दन पर गंडासा से वार कर मौत के घाट उतारा

    देहरादून। साहिया के फटेऊ गांव में पति ने पत्नी के गर्दन पर गंडासा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार के अनुसार प्रथमदृष्टया आवेश में आकर पत्नी की हत्या की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर को तहसील क्षेत्र कालसी अंतर्गत राजस्व क्षेत्र समाल्टा के फटेऊ गांव निवासी गजेंद्र सिंह चैहान घर पर पत्नी गुड्डी देवी (35)…

Read More

बंदर पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा, फंस गया गुलदार

  पौड़ी। नागदेंव रेंज के अणेथ गांव में वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था लेकिन पिंजरे में बंदर की जगह गुलदार फंस गया। जबकि एक अन्य गुलदार मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच में गुलदार स्वस्थ मिला। वन विभाग की टीम जल्द ही गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा। गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज स्थित अणेथ गांव व आसपास के गांवों में बंदरों का उत्पात बना है। ग्रामीण विष्णु प्रसाद ने बताया कि बंदर नरेंद्र लालए…

Read More

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने उठाया सवाल, जानिए क्या है खबर

  देहरादून। कोरोना महामारी के एक बार पुनः दस्तक देने के बाद प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और प्रतिदिन समाचार पत्रों में कोरोना से हुई मौतों का ब्यौरा भी होता है इसी के मद्देनजर स्वास्थ विभाग की तैयारी और व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लेने के लिए उत्तराखण्ंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बृहस्पतिवार दोपहर 1.00 बजे केंद्रीय औषधालय चंदन नगर का औचक निरीक्षण किया। दसौनी ने बताया कि केंद्रीय औषधालय की स्थिति हतप्रभ करने वाली थी दसौनी के अनुसार 2019-20 में कोरोना महामारी के दौरान…

Read More

जनपग प्रेरणा ट्रस्ट द्वारा समाजसेवी हुए सम्मानित

  प्री स्कूल लीटिल विंग्स का हुआ शुभारम्भ देहरादून | जनपग प्रेरणा ट्रस्ट द्वारा वैष्णवी भवन, निकट सेंट मेरी स्कूल, सोसाइटी एरिया क्लेमनटाउन देहरादून में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के कमजोर वर्ग से आये बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथियों के बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट की सचिव सोनिया बेनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा थपलियाल थी। बताया कि प्रतिभा थपलियाल एक खिलाड़ी है, जिन्होंने 2001 में बॉलीवाल में कप्तान के रूप में राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया है। सन्…

Read More