Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



इगास पर अपनों को दें स्थानीय उत्पादों की भेंटः मुख्यमंत्री धामी

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित केम्प कार्यालय में बेडू ग्रूप के सदस्यों ने स्थानीय उत्पादों की सामग्री के साथ भेंट की। उन्होंने इगास पर्व पर राजकीय अवकाश घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बेडू ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फ़ॉर लोकल मुहिम की सार्थकता बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में इगास को लेकर इस बार कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसका स्वागत है, उन्होंने कहा कि इगास पर्व की सार्थकता तभी है जब हम इस पर्व…

Read More

खेल : हिम ज्योति स्कूल ने वॉलीबाल में श्री गुरु राम राय स्कूल को हराया

  देहरादून। द हेरिटेज स्कूल के तत्ववाधान में आयोजित जान जे सुखिया वॉलीबाल मेमोरियल टूर्नामेंट में मैच खेले गये। बालिका वर्ग के मैच मे हिम ज्योति स्कूल ने श्री गुरु राम राय स्कूल को हरा कर अगले दौर मे प्रवेश किया।   हेरिटेज स्कूल के वॉलीबॉल मैदान पर खेले गये मैच मे हिम ज्योति स्कूल ने श्री गुरु राम राय स्कूल को सीधे सेटों मे 2-0 से हराया। दूसरे मैच के बालक वर्ग के मैच मंे एस जी आर आर सहसत्रधारा रोड ने सेंट थामस कॉलेज को 2-0 से हरा कर पूरे अंक प्राप्त किये। इस अवसर स्वाति, ऋचा कोहली, गुरविंदर…

Read More

यूकेडी अंकिता हत्याकांड को लेकर राज्य स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाएगा

  देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल राज्य स्थापना दिवस पर  सांस्कृतिक कार्यकर्मों को अंकिता भण्डारी हत्याकांड के कारण कोई आयोजन नहीं करेगा। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी द्वारा निर्देशित किया गया है कि स्थापना दिवस पर प्रत्येक जनपद राज्य मे व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों व बेटियों के साथ हो रहे अन्याय विषयों को लेकर गोष्ठी का आयोजन कर महामहिम राज्यपाल को सी बी आई जाँच कि मांग को लेकर जिलाधिकारीयों के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाना है। राज्य के बने इन 22वर्षाे मे आपजन को हताशा के अलावा कुछ नहीं मिला, जिन नौनीहालों के लिए राज्य माँगा था आज वही…

Read More

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में 2661 विद्यार्थियों को दी गयी डिग्री

  देहरादून। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज का छठवां दीक्षांत समारोह सानंद सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिडला जी एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या ने 2661 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान कीं। इसमें सन् 2017 से 2022 तक के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण विद्यार्थी हैं। इनमें पीएचडी के 72, पोस्ट ग्रेजुएट के 941, ग्रेजुएट 1157, डिप्लोमा के 187, सर्टिफिकेट कोर्स के 304 युवा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि देसंविवि के छठवें दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले युवाओं में 60 प्रतिशत से अधिक छात्राएँ हैं।   इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं…

Read More

राज्य में फिल्म सिटी खोलने के विचार को आगे बढ़ाये जाने की जरूरत : सीएम धामी

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ संस्कृति साहित्य एवं कला की भूमि बताते हुए राज्य में इन विधाओं को विस्तार दिये जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म सिटी खोलने के विचार को भी आगे बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने राज्य में साहित्य एवं ललित कला केंद्रों की सम्भावनाओं पर ध्यान देने को कहा है ताकि राज्य के युवाओं को फिल्मों के साथ ही साहित्य एवं लोक संस्कृति एवं लोक कला की विभिन्न विधाओं से जुड़ने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा सकारात्मक सोच के…

Read More

एचएमटी फैक्ट्री राज्य को मिलने के बाद सीएम धामी का फैक्ट्री का पहला दौरा, जानिए खबर

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की प्रातः रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। एचएमटी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मास्टरप्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले यही प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण स्थल पर आयुक्त श्री दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया। निरीक्षण दौरान एचएमटी फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्री धामी ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजों एवं ओपीडी में आये वाहृय रोगियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं से रूबरू हुये। मुख्यमंत्री ने कहा यह कुमाऊं का सबसे बडा चिकित्सालय है यहां पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के रोगी अपना उपचार हेतु आते है। उन्होंने प्राचार्य डा0 अरूण जोशी को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार दें। उन्होेंने कहा चिकित्सालय हेतु जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उनका प्रस्ताव…

Read More

उत्तराखंड : अब विश्वविद्यालयों में नियुक्त होने वाले कुलपतियों को पद की शपथ दिलाएगा राजभवन

  देहरादून। राजभवन अब विश्वविद्यालयों में नियुक्त होने वाले कुलपतियों को पद एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाएगा। देश में अभी कहीं भी विश्वविद्यालय के कुलपति को राजभवन में शपथ दिलाने की परंपरा नहीं है। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा। सोमवार को राजभवन में राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि विश्वविद्यालयों को शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थी केंद्रित करने का प्रयास करना चाहिए। छात्रों का सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हमारा लक्ष्य होना चाहिए। बैठक में राज्यपाल ने…

Read More

जल्द से जल्द सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर सख्त नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को  कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज खटीमा से हल्द्वानी स्वयं सड़क मार्ग से आया हूं मुझे कई जगह सड़कों पर खड्डे मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा का जनता अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने…

Read More

सिने कलाकारों को मिलने के साथ ही करें अपने हुनर का प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड का एकमात्र सबसे बड़ा आयोजन 7वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज आगामी 11 नवंबर से होने जा रहा है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कई सितारों, फिल्म डिरेक्टर, सिंगर आदि से उत्तराखंड की जनता रूबरू होगी। वहीं पहली बार फिल्म फेस्टिवल के साथ-साथ उत्तराखंड टैलेंट हंट का आयोजन भी किया जा रहा है। जानकारी देते हुए देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इसमें दो ग्रुप रखे गए हैं 8 से 15 साल वह 16 साल से ऊपर जिसमें प्रतिभागी अपनी कला जैसे कि डांस एक्टिंग पोएट्री मिमिक्री सिंगिंग आदि का…

Read More