Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



पहल : अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें

  देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े भेंट किए जाने हेतु की गई पहल के तहत् स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बसों में कपड़े भेंट करने हेतु बाक्स लगाया गया जिसका मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा जरूरतमंदों हेतु कपड़े भेंट कर शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन देहरादून की इस पहल को अच्छा बताते हुए जनमानस से अपेक्षा की है, वे भी इसमें बढचढकर सहयोग करें ताकि सर्दियों में जरूरतमंद लोग जिनके पास गर्म कपड़े आदि क्रय करने के संसाधन नहीं है। उनको छोटा स्नेह दे सकें। जिलाधिकारी सोनिका ने…

Read More

पार्टी के दौरान हुए विवाद में हुई युवक की हत्या, जानिए खबर

murder

नैनीताल। दोस्तों के साथ खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर हत्यारे दोस्त फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमलखलिया निवासी भास्कर पांडे पुत्र स्व. महेश पांडे बैंक में लोन दिलाने का काम करता है। बीती रात भास्कर पांडे अपने घर से अपने दोस्त अवदेश जीना के यहां जाने की बात कहकर निकला था। भास्कर पांडे का दोस्त अवदेश जीना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में…

Read More

खेल कोना : अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में लाखों का सट्टा लगाने वाला बुकी गिरफ्तार

टिहरी। पुलिस ने मदननेगी यूनियन बैंक में करोड़ों के गबन मामले में हरियाणा के बुकी को गिरफ्तार किया है। बैंक कर्मचारी सोमेश डोभाल ने बुकी सौरभ सुखीजा के खाते में 85 लाख रूपये की रकम डाली थी। जिसे सौरभ ने बड़े क्रिकेट मैचों और ऑनलाइन सट्टे में लगाया था। सोमवार को एएसपी विजेंद्र दत्त डोभाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सितंबर माह में मदननेगी के यूनियन बैंक में लगभग चार करोड़ 70 लाख के गबन का मामला सामने आया था। इस मामले में यूनियन बैंक अधिकारी अविनाश कुमार ने बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा और बैंक कर्मचारी सोमेश डोभाल के…

Read More

ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान

देहरादून। ऋषिकेश-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप योगा एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर श्यामपुर पुलिस चौकी से कुछ आगे अहमदाबाद से ऋषिकेश आने वाली योगा एक्सप्रेस जैसे ही यहां पहुंची एक व्यदुर्घटना के कारण रेल सेवा को कुछ देर के लिए यहां रोकना पड़ा। श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी आदित्य सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद भट्ट (40 वर्ष) पुत्र सत्य…

Read More

डीएम देहरादून ने सुनीं जनसमस्याएं, 116 शिकायतें हुई दर्ज

  देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 116 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि से संबंधित रही इसके अतिरिक्त पेंशन, शस्त्र लाईसेंस, सेवायोजित करने, पेयजल बिल अधिक आने, बीमा कम्पनी द्वारा धोखाधड़ी, आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में राशन कार्ड, आधार कार्ड बनवाने, देहरादून से रायपुर-नथूवाला-गुल्लरघाटी बस सेवा शुरू करने से संबंधित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं ई-चौपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि ई-चौपाल में जिन विभागों से शिकायतें प्राप्त हुई थी उसके…

Read More

उत्तराखंड : सीएम ने मुनस्यारी महोत्सव का किया शुभारंभ, महोत्सव के लिए 8 लाख रु. देने की घोषणा की

  पिथौरागढ/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुनस्यारी स्थित जोहार क्लब मैदान में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनस्यारी महोत्सव धीरे-धीरे विश्व प्रसिद्ध महोत्सव के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जोहार की पावन भूमि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही इसका इतिहास भी बहुत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी के नैसर्गिक सौंदर्य ने उन्हें बचपन से ही आकर्षित किया है। मुनस्यारी जैसा रमणीक स्थल भारत में ही नहीं विश्व में मिलना मुश्किल…

Read More

करो योग रहो निरोग ….

  देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा बल्लुपुर रोड विजय पार्क स्थित विजय वाटिका में योगा इंस्ट्रक्टर गीता वर्मा द्वारा योग कक्षा प्रारंभ की गयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर रही विशिष्ट अतिथि संजीव चांदना रहे इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने योगा क्लास शुरू करने के लिए मधु जैन को बहुत-बहुत बधाई हो शुभकामनाएं दी कि स्वास्थ्य की दृष्टि से उन्होंने यह बहुत अच्छा कार्य प्रारंभ किया है करो योग रहो निरोग जिस तरह से आज इस कक्षा का प्रारंभ हुआ है उम्मीद है कि इसमें और स्थानीय निवासी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे…

Read More

उत्तराखंड ने जीती 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप

  देहरादून। उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में संपन्न हुई। उत्तराखंड की टीम ने कुल 36 गोल्ड, 28 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ताइक्वांडो चौंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की वहीं उत्तर प्रदेश की टीम को कुल 15 गोल्ड, 27 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उपविजेता ट्रॉफी से नवाजा गया। चौंपियनशिप के समापन दिवस में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ मौके पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजन सचिव और महासचिव यूकेएसटीए जावेद खान ने पदक प्रदान किए। पूमसे प्रतियोगिता में उत्तराखंड की…

Read More

अपराध : कत्ल कर शव के साथ दो दिन तक रहे आरोपी

  हरिद्वार। रुड़की के भगवानपुर में दवा कंपनी कर्मचारी की सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या से सनसनी फैल गई है। जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी दो दिन तक लाश के साथ रहे। जब शव से बदबू आने लगी और उसे ठिकाने लगाने का प्लान फेल होता दिखा तो फरार हो गए। पौड़ी निवासी नितिन की हत्या के बाद आसपास के लोग यह सोचकर परेशान हैं कि किसी व्यक्ति को मारकर कमरे में छोड़ दिया गया और उन्हें पता ही नहीं चला। जानकारी के अनुसार जिस मकान में हत्या हुई है वह मकान तीन मंजिला था।…

Read More

अंकिता मर्डर केसः वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस नार्काे टेस्ट कराएगी

देहरादून। अंकिता मर्डर मामले में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी। इसके साथ ही वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस नार्काे टेस्ट कराएगी। एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस नार्काे टेस्ट कराएगी। जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगे। एडीजी ने बताया कि 23 तारीख से पहले न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी। उन्होंने 10 दिन में चार्जशीट दाखिल करने की बात कही। एडीजी ने जनता से भी अपील की है कि अफवाहें ना फैलाएं। उत्तराखंड पुलिस गंभीरता से विवेचना कर रही है। मामले में आईपीसी की धारा 302, 201, 120…

Read More