उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति तैयार, जानिए खबर
देहरादून। उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए सरकार नई फिल्म नीति तैयार कर रही है। इसमें अंतरराष्ट्रीय समारोह के लिए चयनित फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के युवा फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग देना सरकार की प्राथमिकता होगी, जिससे राज्य में समृद्ध फिल्म संस्कृति का विकास हो। गोवा में उत्तराखंड फिल्म पैवेलियन में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल की गई उत्तराखंड में निर्मित शार्ट हिंदी फिल्म पाताल-ती की टीम से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर…
उत्तराखंड : सभी मदरसों की होगी फंडिंग जांच, सीएम धामी ने दी हरी झंडी
देहरादून। उत्तराखंड में संचालित होने वाले सभी मदरसों की फंडिंग की जांच की जाएगी। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपनी सहमति प्रदान कर दी गई है तथा जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया जाएगा जो अगले माह से अपना काम शुरू कर देगी। इस आशय की जानकारी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स द्वारा दी गई है। उनका कहना है कि राज्य के सभी 103 मदरसों की फंडिंग का सर्वे किया जाएगा। जहां भी किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाएगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो ठीक है उन्हें…
जरा हटके : अग्नि शमन एवं आपात सेवा के फायरमैन के 45 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त
देहरादून। इमरजैैंसी सेवा मजबूत होने के कितने ही दावे किये जाये लेकिन वास्तविकता में अग्निशमन एवं आपात सेवा के कार्मिकों के 36 प्र्रतिशत पद रिक्त हैं और फायरमैन के तो अधिकतर जिलों में आधे से अधिक पद रिक्त है। ऐसी स्थििति में आपात सेवा में मजबूत होने की कैसे उम्मीद की जा सकती है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से प्रदेश में फायर सर्विस के कार्मिकों के स्वीकृत, कार्यरत व रिक्त पदों की सूचना मांगी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपनिदेशक (तकनीकी) अग्नि शमन एवं आपात सेवा, उत्तराखंड ने अपने 14 नवम्बर 22…
अग्निवीर में भर्ती होने के लिए गए केदार भंडारी का आज तक कोई अता-पता नहीं
देहरादून। जनपद उत्तरकाशी का 22 वर्षीय युवा केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था। घर लौटते समय लक्ष्मण झूला पुलिस उसे चोरी के आरोप में गिरफतार कर कोतवाली ले गई। उसके बाद आज तक केदार भण्डारी का कोई भी अता-पता नही चल पाया और ना ही आज तक उसकी गुमशुदीगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपने पुत्र केदार भण्डारी को शीघ्र अतिशीघ्र न्याय दिलाये जाने हेतु उनके माता पिता आज जैसे ही देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठे उसी वक्त पुलिस उनको जबरन उठाने का प्रयास करने लगी। जब इसकी सूचना उत्तराखण्ड प्रदेश…
चिंतन शिविर राज्य में होने वाले विकास को करेगा सुनिश्चित : सीएम धामी
देहरादून/नई दिल्ली |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चिंतन शिविर का अपना एजेंडा है, जो आने वाले समय में राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा हमारे राज्य का एजेंडा है कि 25 सालों के लिए रोड़ मैप तैयार हो, साथ ही 2025 तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने। उन्होंने कहा चिंतन शिविर चीजों के सरलीकरण एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में विकास को सुनिश्चित तरीके से किए जाने हेतु रखा गया था।…
उत्तराखंड में निर्मित शार्ट हिंदी फिल्म पाताल-ती गोवा में फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी
देहरादून/गोवा। गोवा में गुरूवार को उत्तराखंड फ़िल्म पैवेलियन में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल की गई उत्तराखंड में निर्मित शार्ट हिंदी फिल्म पाताल-ती की टीम से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कुमार ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। मुख्यमंत्री श्री धामी का कहना है कि राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि रुद्रप्रयाग जिले के युवाओं का यह प्रयास राष्ट्रीय एव अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना पाया है। कुमार ने कहा कि…
हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति (डीएलबीएमकेएस) के चेयरमैन राज भट्ट व अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को समिति के प्रोजेक्ट ‘निधि’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट ‘निधि’ के तहत घरेलू हिंसा, यौन शोषण और अन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804039, 05946-297101 जारी किया गया है। हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी पीड़ित बच्चियां और महिलाएं जो किसी वजह से पुलिस को रिपोर्ट नहीं कर सकती हैं, उनकी सहायता करते हुए उनके मामलों को…
भारतीय टीम चीन में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
देहरादून | इंडिया टीम ने अगले साल चीन में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है | कोचि केरल में आयोजित आईबीएसए ब्लाइंड फुटबॉल एशिया ओशिनिया चैंपियनशीप कुल 10 देशों की टीमें रही जिनमे चीन चैंपियन रहा वही थाईलैंड रहा दूसरे स्थान पर भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सोवेंद्र सिंह , उत्तराखंड के कुल चार खिलाड़ी भारतीय टीम से खेले शिवम सिंह नेगी,साहिल और आकाश सिंह तथा सोवेंद्र सिंह , उत्तराखंड के शिवम सिंह नेगी (कजाकिस्तान के विरुद्ध) और सोवेंद्र सिंह(दक्षिण कोरिया के विरुद्ध) एक एक गोल करने में भी…
जब व्यक्ति मजबूत होगा तो राज्य मज़बूत होगा : सीएम धामी
मसूरी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में सशक्त उत्तराखण्ड / 2025 चितंन शिविर के समापन सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पिछले 3 दिनों से जो मंथन हुआ, इसके आने वाले समय में सुखद परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए अधिकारियों द्वारा जो रोडमैप बनाया जा रहा, इसका प्रस्तुतीकरण देखकर अच्छा प्रतीत हो रहा है। अधिकारियों ने राज्य हित से जुड़ विषयों पर काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि इस…
जरा हटके : अमेरिका की डॉक्टर ने आराकोट के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी
टिहरी। अमेरिका की डॉक्टर को भारतीय संस्कृति इतनी पसंद आई कि उसने यहीं के युवक को जीवनसाथी बनाने का मन बना लिया। डॉक्टर की पांच साल पूर्व आराकोट के युवक से मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों ने शादी का मन बनाकर परिजनों को इसके बारे में बताया। दोनों के परिजनों ने भी रिश्ते के लिए हामी भरी और हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनकी शादी हो गई। ग्राम आराकोट निवासी दूल्हे के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा विकास पिछले छह साल से अमेरिका में एक होटल में नौकरी करता है। इस दौरान पांच…





























