Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींची, मुकदमा दर्ज

rep aur rajniti

  हरिद्वार। मध्यप्रदेश की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो खींचने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के नीमच थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में वह उत्तराखंड नौकरी की तलाश में आई थी। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पतंजलि योगग्राम में उसकी मुलाकात सोनू राजपूत नाम के युवक से हुई थी। युवक ने…

Read More

तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का हुआ समापन, विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

  देहरादून। देहरादून के सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रूप ऑफ कॉलेज देहरादून में आयोजित 3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह के मौके पर महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेम चन्द्र पांडे, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन एडवोकेट गिरीश पंचोली, टैक्नो हब की अध्यक्ष रीमा पंत, खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील देवली, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट मानसी नेगी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता टीम व प्रतिभागियों को सम्मानित किया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने इस खेलकूद प्रतियोगिता…

Read More

समान नागरिक संहिता हमारे राज्य की जरूरतः धामी

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निजी चैनल के कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारे राज्य की जरूरत थी। इसे लेकर हमने चुनाव से पहले ही जनता से वायदा किया था और सरकार में आते ही कमेटी का गठन कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण पर अब हमने कड़ा कानून बनाया है। इसके अंतर्गत 10 साल तक की कैद का प्रावधान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से हर नए कार्य की शुरुआत  होती है और जो हमारे यहां शुरू होता है वो…

Read More

ओम बधाणी के ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो का लोकार्पण

देहरादून। उत्तराखंड के इतिहास, साहित्य, जागर, पवाड़ा आदि का संकलन करने व युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर लोकगायक, संगीतकार, साहित्यकार और शिक्षाविद् ओम बधाणी ने दून में ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो की शुरुआत की है। बंजारावाला माफी (ग्रीन व्यू एन्क्लेव फेज-01) स्थित बंधाणी निवास में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने स्टूडियो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ओम बधाणी के नए गीत ‘तु काई ना आई थी रे’ का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। इसके उपरांत ‘यूट्यूब’ पर उत्तराखंड का लोक संगीत विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने वर्तमान पीढ़ी को धैर्य के…

Read More

आईएमए पीओपीः भारतीय सेना को मिले 314 नए जांबाज सैन्य अधिकारी

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 314 जैंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना के अंग बन गए। इसके अलावा 11 मित्र देशों के 30 कैडेट भी पास आउट हुए। इसके साथ ही भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64 हजार 489 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। इनमें मित्र देशों को मिले 2843 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।। शनिवार को पास आउट हुए कैडेटों…

Read More

सफलता : 18 किलो का ट्यूमर निकालकर मरीज को दिया जीवनदान

देहरादून। क्लेमनटाउन स्थित वेलमेड हॉस्पिटल में एक 25 वर्षीय युवती के पेट से 18 किलो का ट्यूमर निकाला है। जनरल सर्जन डॉ. इशाक नबी ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर युवती का जीवनदान दिया। डॉक्टर इशाक नबी ने बताया कि एक 25 वर्षीय युवती हमारे पास पेट दर्द व सूजन की शिकायत ले कर आई थी। जब हमने सीटी – स्कैन, एम.आर. आई व कुछ ब्लड़ टेस्ट करें तो पता चला कि मरीज के ओवरी में ट्यूमर है, जिसने पूरे पेट में जगह बना दी थी।  इसका इलाज सिर्फ सर्जरी था। यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी, क्योंकि इस ट्यूमर का साइज…

Read More

जरा ध्यान दे : बदरीनाथ धाम के समीप देश के पहले गांव माणा में रिलायंस 4-जी सेवा शुरू

बदरीनाथ/देहरादून। बदरीनाथ धाम के निकट उद्घाटन स्थल माणा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद  रिलायंस 4 जी  टावर के उद्घाटन के साथ 4-जी सेवा शुरू हो गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4 जी सेवाओं का शुभारंभ किया, इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय वर्चुअली मौजूद रहे तथा सहित रिलायंस जियो की पूरी टीम एवं  देश के पहले गांव माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा जियो टावर के उद्घाटन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश…

Read More

शीशम के हरे-भरे पेड़ों पर वन तस्करों ने चलाई आरी

  हरिद्वार। बढ़ती ठंड के साथ हरे भरे पेड़ों के कटान का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। रात में कड़ाके की ठंड शुरू होते ही वन तस्कर भी सक्रिय हो रहें हैं और लगातार हरे पेड़ों पर आरियां चलाकर साफ कर रहे हैं। वन विभाग और उद्यान विभाग भी मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रही है।‌‌‌‌‌‌‌‌ विगत दिनों  वन माफियाओं ने लगातार हरे शीशम के पेड़ पर हाथ साफ कर दिया। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने खाना पुर्ति करते हुए आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। ऐसे में वन माफियाओं के होंसले बुलंद हैं। गौरतलब…

Read More

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी समाज के वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशील बनेः राष्ट्रपति

  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित किया। प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जब वह उन्हें संबोधित कर रही थीं, तो उनकी स्मृति में सरदार बल्लभ भाई पटेल के शब्द गूंज रहे थे। अप्रैल 1947 में सरदार पटेल ने आई.ए.एस. प्रशिक्षुओं के एक बैच से मिलते समय कहा था कि ‘‘ हमें उम्मीद करनी चाहिए और हमें अधिकार है कि हम हर सिविल सेवक से सर्वश्रेष्ठ की अपेक्षा करें, चाहे वह किसी भी जिम्मेदारी…

Read More

रियलमी 10 प्रो सीरीज़ का हुआ अनावरण

देहरादून। 5जी इनेबल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले भारत के पहले ब्रांड और सबसे भरोसेमंद टेक ब्रांड, रियलमी ने आज अपने लेटेस्ट यूथ फ्लैगशिप स्मार्टफोंस-रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी और रियलमी 10 प्रो 5जी के लॉन्च की घोषणा की। रियलमी 10 प्रो सीरीज़ 5जी को उत्कृष्टता के साथ बनाया गया है। इसमें अद्भुत डिस्प्ले, फ्लैगशिप कैमरा, शक्तिशाली 5जी प्रोसेसर है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें बॉक्स में रियलमी यूआई 4.0 मिलता है। अपनी नंबर सीरीज़ में नए उत्पाद के साथ रियलमी एक बार फिर यूज़र्स को ज्यादा आधुनिक व संपूर्ण अनुभव प्रदान कर रहा है, और मिड से लेकर…

Read More