उत्तराखंड : रामनगर में ढेला नदी में कार पलटने से 9 लोगों की मौत
रामनगर/देहरादून। नैनीताल जिले के रामनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां उफनाई ढेला नदी में कार गिरने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई है। सभी के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। मरने वाले अधिकतर लोग पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार ढेला स्थित एक रिजोर्ट में गुरुवार की रात 7 युवतियां समेत 9 लोग ठहरे हुए थे। बताया कि शुक्रवार की सुबह आर्टिका कार (च्इ01ब6089) में सवार होकर लोग रामनगर की ओर आ रहे थे। तभी ढेला नदी के रपटे में कार बह गई। हादसे में कॉर्बेट कॉलोनी रामनगर निवासी आशिया, पंजाब के पटियाला निवासी…
सीएम धामी ने किया मेक इन इंडिया के तहत प्रदेश की पहली ड्रोन फैक्ट्री का शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुड़की में रोटर प्रेसिजन इंस्ट्रूमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मेक इन इंडिया के तहत प्रदेश की पहली ड्रोन फैक्ट्री का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से बनाए जा रहे ड्रोन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ ही रोटर ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि आज प्रदेश के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है जब देश की सबसे बड़ी और प्रदेश की पहली आधुनिक ड्रोन तकनीक फैक्ट्री की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आदिकाल से ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में आगे रहा है, वेद पुराणों में…
सीएम धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में ली बैठक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून एवं सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने कांवड यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, खाद्व पदार्थों की उपलब्धता, चिकित्सा व्यवस्था, होटल, रेस्टोंरेट दुकानों में रेटलिस्ट चस्पा करने, कांवड़ियों के स्वागत में पुष्पवर्षा आदि व्यवथाओं के साथ ही कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत मार्गों पर जगह-2 मास्क एवं सेनिटाइजर रखने तथा ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले कार्मिकों के बुस्टर डोज लगें हो। उन्होंने यात्रा मार्गों पर छोटे व्यवसायियों यथा रेहड़ी, ठेली,…
हद है : प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से इलाज के नाम पर हो रही लूट
देहरादून। उत्तराखंड के प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से इलाज के नाम पर लूट हो रही है। इलाज के बिल बढ़ाने के चक्कर में अस्पताल मरीजों की सामान्य बीमारी को भी बेहद गंभीर दिखा रहे हैं। बुखार के मरीजों को कई दिनों तक आईसीयू में डालकर इलाज का बिल बढ़ाने की करतूत की जा रही है। आयुष्मान योजना को चला रही स्टेट हेल्थ एजेंसी ने प्राइवेट अस्पतालों की यह गड़बड़ी पकड़ी है। तीन सालों में अभी तक 45 करोड़ के फर्जी बिल पकड़े जा चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि एक दो नहीं बल्कि राज्य के 37 प्राइवेट…
देहरादून चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानिए खबर
देहरादून। देहरादून में चाय बागान की जमीन की अवैध रूप खरीद फरोख्त को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिक दायर की गई थी, जिस पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद फरोख्त के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने चाय बागान की भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार, कमिश्नर गढ़वाल और डीएम देहरादून को 11 सितंबर…
उत्तराखंड : भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
देहरादून। आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा हमने इस संबंध में सभी विभागों को 3 वर्ष अर्थात 2025 तक तथा 10 वर्ष के संकल्पों के साथ योजनाएं बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थान मिले, भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमने चार धाम यात्रा का सफल संचालन किया है जिसमें लगभग 27 लाख तीर्थ यात्रियों ने चारों धामों के दर्शन किए हैं साथ ही हम समान नागरिक कानून की दिशा में भी बहुत तेजी से आगे…
पोल से टकराई वैन, एक की मौत
सोमेश्वर। एक मारुति वैन ढोनीगाड़ में रोड किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 की मदद से उप जिला अस्पताल सोमेश्वर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद नारायण तिवारी ने बताया कि हादसे में सोमेश्वर के पल्यूड़ा गांव के रमेश कुमार (45) पुत्र राधे श्याम की अस्पताल पहुंचने से लगभग 5 घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। इसलिए माना जा…
जरा हटके : जूतों की माला पहनकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराने पहुंचा दंपति
काशीपुर। बाजपुर कोतवाली में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दंपति अपने गले में जूते-चप्पलों की माला पहनकर कोतवाली पहुंच गया। दंपति को देखकर पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए। जिसके बाद मामले को सुन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर कोतवाली में एक शख्स ने जूते चप्पल की माला पहन कर पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। यहां बाजपुर के वार्ड नंबर एक निवासी ओम प्रकाश वर्मा अपनी पत्नी के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने जूते-चप्पल की माला पहन कर पुलिस को तहरीर…
दुःखद : गदेरे में डूबने से दो बच्चों की मौत
श्रीनगर। बिलकेदार गदेरे में नहाते समय दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव को गदेरे में बने तालाब से बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम की बिलकेदार के दो बच्चे सक्षम (12) पुत्र चरण सिंह और मयंक (10) पुत्र महेश सिंह खेलने का बहाना कर घर निकले थे। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों बच्चे बिलकेदार गदेरे में बने तालाब में नहाने चले…
सीएम धामी ने “राइज इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “राइज इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रम एवं विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2014 के बाद भारत को नई पहचान मिली है…






























