Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



हद है : प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से इलाज के नाम पर हो रही लूट

 

देहरादून। उत्तराखंड के प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से इलाज के नाम पर लूट हो रही है। इलाज के बिल बढ़ाने के चक्कर में अस्पताल मरीजों की सामान्य बीमारी को भी बेहद गंभीर दिखा रहे हैं। बुखार के मरीजों को कई दिनों तक आईसीयू में डालकर इलाज का बिल बढ़ाने की करतूत की जा रही है। आयुष्मान योजना को चला रही स्टेट हेल्थ एजेंसी ने प्राइवेट अस्पतालों की यह गड़बड़ी पकड़ी है। तीन सालों में अभी तक 45 करोड़ के फर्जी बिल पकड़े जा चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि एक दो नहीं बल्कि राज्य के 37 प्राइवेट अस्पतालों को ऐसा करते हुए पकड़ा जा चुका है। इन अस्पतालों को तो योजना से बाहर किया जा चुका है लेकिन उनकी करतूतों की वजह से राज्य के अन्य प्राइवेट अस्पतालों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक सबसे अधिक गड़बड़ियां यूएसनगर जिले में पकड़ी गई हैं। अभी तक पकड़े गए कुल 37 अस्पतालों में से 25 अकेले यूएसनगर जिले के हैं। मरीजों के साथ लूट करने वाले अस्पतालों में दूसरा नंबर देहरादून जिले के अस्पतालों का है। यहां के नौ अस्पताल गड़बड़ी करते पकड़े जा चुके हैं। जबकि तीन अस्पताल हरिद्वार के भी फर्जीवाड़ा करते पकड़े गए हैं। राज्य के प्राइवेट अस्पताल जब सरकारी योजना में इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी कर रहे हैं तो इलाज के लिए आने वाले आम लोगों के साथ क्या किया जा रहा होगा यह आसानी से समझा जा सकता है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज लगातार महंगा होता जा रहा है। एक बार मरीज अस्पताल भर्ती हुआ नहीं बिल का मीटर शुरू हो जाता है। आयुष्मान में पकड़े गए फर्जीवाड़े की वजह से अब राज्य के अन्य अस्पताल भी सवालों के घेरे में हैं। काशीपुर के ही एक निजी अस्पताल में उन मरीजों को भी इलाज के लिए भर्ती किया गया जिनकी पैथोलॉजी रिपोर्ट सामान्य थी। मरीज का इलाज ओपीडी में हो सकता था लेकिन अस्पताल ने मरीजों को एक सप्ताह भर्ती रखा। एक नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक मरीजों के साथ यह किया गया और इसके बदले तीन लाख से अधिक के बिल बनाए गए। काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किए गए एक मरीज को सामान्य बुखार के लक्षण थे। मरीज की पैथोलॉजी रिपोर्ट भी सामान्य थी लेकिन अस्पताल ने बिल बढ़ाने के चक्कर में मरीज को आईसीयू में भर्ती कर दिया। बाद में 90 हजार का बिल भुगतान के लिए थमा दिया गया। काशीपुर के ही एक अन्य प्राइवेट अस्पताल ने इलाज का बिल बढ़ाने के लिए सामान्य मरीजों को एक सप्ताह तक आईसीयू में भर्ती रखा। हैरानी की बात यह है कि इन सभी मरीजों को आईसीयू में रखने के बाद वार्ड में शिफ्ट करने की बजाए सीधे डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे मरीजों की बीमारी को लेकर संदेह पैदा हो गया।

Leave A Comment