उत्तराखंड : तीसरी लहर के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 300 से अधिक
देहरादून | उत्तराखंड में कोरोना केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को कोरोना के 239 नए मरीज मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई। 264 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1639 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को देहरादून में 115, अल्मोड़ा में पांच, चमोली में दो, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 40, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में एक, यूएस नगर में 12 और उत्तरकाशी में 23 नए मरीज मिले हैं। एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो मरीजों…
वसुधैव कुटम्बकम की हमारी परम्परा रही है : धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं कला क्षेत्र फाउण्डेशन के तत्वाधान में आयोजित अन्तराष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य महोत्सव अमृतं गमय का शुभारम्भ किया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में उत्तराखण्ड के लोक संगीत, वेस्ट बंगाल, कश्मीरी संगीत के साथ वायलन वादन, कत्थक, भारत नाट्यम के साथ स्पेन व इजिप्ट जैसे देशों की संस्कृति की भी झलक प्रस्तुत की गई। । इस अवसर पर अपने सम्बोधन में…
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया…
देहरादून : निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न
देहरादून | नागरिक सुरक्षा संगठन पोस्ट 7 दक्षिण प्रभाग द्वारा श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज तिलक रोड पर एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जीएमएस मंगल क्लीनिक के चिकित्सकों द्वारा 372 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ हेतु निशुल्क परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गई । शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ फिजियोथैरेपिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ फिजीशियन एवं महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श दिया गया तथा निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई हड्डियों की मजबूती जांचने हेतु 126 लोगों का बीएमडी टेस्ट भी किया गया पैथोलॉजी में रोगियों के रक्त सैंपल…
उत्तराखंड : जनवरी 2022 से राज्य में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार, जानिए खबर
देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 143 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। सोमवार को 348 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 1675 रह गई है। सोमवार को देहरादून में 58, हरिद्वार 14, पौड़ी 10, उतरकाशी एक, टिहरी दो, रुद्रप्रयाग तीन, नैनीताल 32, पिथौरागढ़ पांच, उधमसिंहनगर 11, बागेश्वर में पांच, चम्पावत में एक और अल्मोड़ा में भी एक नया मरीज मिला। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 7.15 प्रतिशत…
शर्मनाक : युवती को दो लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया
हरिद्वार। बिहार की एक युवती को दो लाख रुपए में सहारनपुर में बेचने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और युवती को बेचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती का कहना है कि अपने पिता की मृत्यु के बाद एक वर्ष पहले सिडकुल काम की तलाश में आई थी। युवती समुदाय विशेष से है। सिडकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करने लगी। इस बीच…
रूड़की : छत से कूदने वाले प्रेमी युगल में प्रेमिका की मौत
रूड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में एक प्रेमी युगल किराए का कमरा लेकर काफी समय से रह रहा था। दोनों के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी मिल चुकी थी। इसको लेकर प्रेमी युगल काफी समय से तनाव में चल रहा था। शनिवार को रात के वक्त प्रेमी युगल ने मकान की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस प्रेमी युगल को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमी…
लक्ष्य सेन ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
देहरादून। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत लक्ष्य सेन उत्तराखंड के दूसरे गोल्डन ब्वॉय बन गए। इससे पहले अंतिम बार 2006 में निशानेबाज जसपाल राणा ने अंतिम बार सेन्टर फायर पिस्टल मेन्स पेअर्स इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एकल के फाइनल में लक्ष्य ने मलेशिया के एनजी टीजे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया। डेविस कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम का हिस्सा रह चुके लक्ष्य सेन से शुरू से ही देश को गोल्ड की उम्मीद थी जिस पर वह खरे उतरे। सोमवार दोपहर शुरू…
संस्कृत भाषा भारत की सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की परिचायकः राज्यपाल
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित ‘संस्कृत सप्ताह महोत्सव’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत सप्ताह मनाये जाने का निर्णय संस्कृत भाषा के विकास एवं इसके प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारत की सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की परिचायक है। राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत भाषा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है और इसमें ज्ञान का बड़ा भण्डार है। राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की यह जिम्मेदारी है कि संस्कृत भाषा को विश्व एवं राष्ट्र की…
देहरादून में 12 अगस्त को होंगे सारेगामापा लिटिल ऑडिशन
देहरादून। पिछले तीस वर्षों से ज़ी टीवी ने दर्शकों को अंताक्षरी, सारेगामापा, डांस इंडिया डांस और इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़ जैसे घरेलू नॉन-फिक्शन फॉर्मेट दिए, जो न सिर्फ बेहद पॉपुलर टैलेंट-बेस्ड रियलिटी फ्रेंचाइज़ी बन गए, बल्कि आज भी चर्चित हैं और दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। इस साल डीआईडी लिटिल मास्टर्स और डीआईडी सुपर मॉम्स में टैलेंटेड यंग बच्चों और सुपर मॉम्स को अपना डांसिंग टैलेंट दिखाने का एक बड़ा मौका देने के बाद अब ज़ी टीवी एक बार फिर सिंगिंग के बेमिसाल नन्हें उस्तादों को सबसे बड़े मंच पर चमकने का एक और शानदार मौका दे रहा…






























