Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



सीएम धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में ली बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून एवं सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने कांवड यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, खाद्व पदार्थों की उपलब्धता, चिकित्सा व्यवस्था, होटल, रेस्टोंरेट दुकानों में रेटलिस्ट चस्पा करने, कांवड़ियों के स्वागत में पुष्पवर्षा आदि व्यवथाओं के साथ ही कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत  मार्गों पर जगह-2 मास्क एवं सेनिटाइजर रखने तथा ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले कार्मिकों के बुस्टर डोज लगें हो। उन्होंने यात्रा मार्गों पर छोटे व्यवसायियों यथा रेहड़ी, ठेली, ढाबे वालों को भी अनुमति देने को कहा। साथ ही खाली स्थलों को भी पार्किंग हेतु आरक्षित रखने के निर्देश दिए, बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि कावंड़ क्षेत्र ऋषिकेश में पार्किंग व्यवस्था हेतु आईडीपीएल, भरत विहार, भरत मंदिर इंटर कॉलेज एवं पीडब्लूडी गेस्ट हाउस चिन्हित किए गए है। तथा अन्य स्थल भी चिन्हित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि पार्किंग स्थलों पर टॉयलेट आदि व्यवस्थाएं की गई है साथ ही कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस तैनात की जा रही है।  वीडियो कान्फ्रेसिंग के पश्चात जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने एनआईसी सभागार में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को जनपद में कांवड़ मेले हेतु की जाने वाली तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था हेतु कांवड़ मेला समिति के माध्यम से टेंडर व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था हेतु स्थल चयन करने तथा पार्किं स्थलों पर मोबाइल ट्ॉयलेट लगाने के भी निर्देश दिए। एनआईसी सभागार में डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी, प्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज उप्रेती, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती सहित परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निमार्ण विभाग, सिंचाई आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment