उत्तराखंड : प्रदेश में हफ्तेभर में कोरोना एक्टिव केस में हुई बढोत्तरी आज कितने मिले मरीज, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88741 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 12 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 25 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92301 आज 12 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 2 मरीज ठीक हुए है | आज हरिद्वार में सबसे अधिक 7 मामले मिले है | वही देहरादून में कोरोना के 5 नए मामले आये…
विरासत में अमर्त्य चटर्जी घोष द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया
देहरादून। विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 के नौवें दिन की शुरुआत डॉ. बी. आर. अंबेडकर स्टेडियम (कौलागढ़ रोड) देहरादून में आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला के साथ हुआ। इस वर्कशॉप में देहरादून के 5 स्कूलों के लगभग 98 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने शिल्पकार मास्टर के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के कला और आर्ट बनाने का प्रशिक्षण लिया। इस कार्यशाला में पेबल आर्ट, चॉकलेट मेकिंग, टाई एंड डाई, मिट्टी के बर्तन बनाना, जुट की गुड़िया बनाना, गुब्बारे पर कलाकृतियां उकेरना, फेस आर्ट, मंडना ब्लॉक प्रिंटिंग एवं पतंग बनाने जैसे कला शामिल थी। सांस्कृतिक संध्या…
सराहनीय : 117 लोगों ने किया रक्तदान
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में परमार्थ फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 117 लोगों ने रक्तदान कर लोगों को भी रक्तदान करने का संदेश दिया। शिविर के आयोजक परमार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि आरपी सिंह, बसंत जोशी, भुवन छिमवाल, पीहू कौर, शंकर कोरंगा ने दीप जलाकर किया। यहां 117 लोगों ने रक्तदान किया। यहां बेस अस्पताल की पीएमएस डॉ. सविता ह्यांकी, डॉ. ऊषा भट्ट, सरिता रावत, स्व. बालकिशन देवकी देवी चौरिटेबल ट्रस्ट के प्रकाश रावत, संजय गोस्वामी,…
अज्ञात ने किया बच्चे पर एसिड अटैक
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी में तिलक रोड स्थित घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर किसी अज्ञात ने तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि बच्चे की चीखने की आवाज उसकी मां ने सुन ली और तत्काल बाहर आकर उसे उठा लिया। हालांकि, जब तक मां बाहर आईं तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, तिलक रोड स्थित भजन आश्रम नंबर 3 में रहने वाले महेश कटारिया का बेटा रूद्र कटारिया (उम्र 2 वर्ष) घर के बाहर खेल रहा था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके कपड़े पर तेजाब डाल…
देहरादून के नामी स्कूल की छात्रा हुई कोरोना संक्रमित , स्कूल बंद
देहरादून। राजधानी के एक नामी स्कूल में एक छात्रा के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग समेत स्कूल प्रबंधन सतर्क हुआ और आनन-फानन स्कूल को बंद कराया गया। पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया गया। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच शनिवार को राजधानी के एक स्कूल में एक छात्रा कोरोना संक्रमित मिली, तो हड़कंप मच गया। छात्रा के संपर्क में आए सभी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती ने बताया कि…
उत्तराखंड : कोरोना एक्टिव केस देहरादून में हुए 31 वही हरिद्वार में 20 , आज कितने मिले मरीज, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88739 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 09 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 23 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92289 आज 09 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 3 मरीज ठीक हुए है | आज हरिद्वार में सबसे अधिक 5 मामले मिले है | वही देहरादून में कोरोना के 2 नए मामले आये सामने…
उत्तराखंड : सुशासन और जनकल्याण को समर्पित धामी 2.0 सरकार
सीएम धामी ने जनता से किये वादों को पूरा करने के लिए एक माह में लिये महत्वपूर्ण फैसले देहरादून | उत्तराखण्ड की धामी 2.0 सरकार ने आज अपना एक माह का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस अवधि में मुख्यमंत्री धामी अटैकिंग मोड में रहे। उनका जोर प्रशासनिक सुधार और सुशासन पर रहा। जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को लेकर उन्होंने सख्त संदेश दिए। कई कड़े फैसलों से भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया। भ्रष्टाचारियों की सीधी शिकायत के लिए भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 भी लॉच किया गया। समान नागरिक संहिता को लागू करने और बाहरी नागरिकों के वैरिफिकेशन पर की गई ठोस पहल की…
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 50 से अधिक हुए, आज कितने मिले मरीज, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88736 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 11 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 22 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92280 आज 11 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 1 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 6 मामले मिले है | वही हरिद्वार में कोरोना के 4 नए मामले आये सामने…
कार्यवाही : एम्स ऋषिकेश में 4.41 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में 4.41 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। सीबीआई ने स्वीपिंग मशीन और फर्जी ढंग से मेडिकल स्टोर स्थापित करने के अलग-अलग मामलों में एम्स के पांच अधिकारियों समेत आठ लोगों पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। सीबीआई ने एम्स में दवा और उपकरणों में अनियमितताओं के मामले में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत 24 स्थानों पर छापा मारा। छापा पड़ने की खबर से एम्स के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीबीआई टीम ने एम्स के अधिकारियों और संबंधित कंपनियों के मालिकों से पूछताछ की। धांधली…
उत्तराखंड : जैविक उत्पाद किट का किया अनावरण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ‘‘उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद’’ की ओर से निर्मित किए गए जैविक उत्पाद किट का अनावरण किया। कृषि मंत्री की मांग पर उत्तराखण्ड में उत्पादित होने वाले विशेष उत्पादों को जीआई सुरक्षा और संवर्धन करते हुए वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जीआई (जिओग्राफिकल इंडिकेटर) बोर्ड का गठन किया जाएगा, इस हेतु भी मुख्यमंत्री ने कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने ऑर्गेनिक बोर्ड के उत्पादों की इस किट का अनावरण करने के लिए समय दिया।…






























