गंगा में नहाने गया युवक डूबा
हरिद्वार। कनखल के बैरागी कैंप क्षेत्र में नहाने गया एक युवक गंगा में डूब गया। देहरादून से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव ढूंढ निकाला। जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कनखल पुलिस के मुताबिक, जगजीतपुर के फुटबॉल ग्राउंड निवासी जय मिश्रा अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के लिए बैरागी कैंप गया था, गंगा में नहाने के दौरान जय मिश्रा पानी के तेज बहाव में आकर डूब गया। जय के दोस्तों ने उसके परिवार को इसकी सूचना दी. जिसे सुन परिजनों के पैरों तल जमीन खिसक…
12 साल की मासूम फांसी पर झूली, खेल खेल में हुई मौत या कुछ और…
हरिद्वार। जगजीतपुर क्षेत्र में एक 12 साल की मासूम घर में फांसी पर झूलती मिली। इस दौरान घर में उसके भाई-बहन और मां भी मौजूद थी, लेकिन मां को घटना का पता तब चला जब बच्ची के प्राण निकल चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि यह एक हादसा है या फिर इसके पीछे कोई साजिश है। राज विहार में पिछले कुछ सालों से मूलतः बिहार के रहने वाले विजेंद्र अपनी पत्नी वे तीन बच्चों के…
मैक्स गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत
पौड़ी। पैठाणी क्षेत्र में बारात से लौट रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। पैठाणी थानाक्षेत्र के सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई हुई थी। वापस सिलौली गांव लौटते समय मैक्स अनियंत्रित हो गयी और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पाबौ पीएचसी में उपचार के दौरान एक अन्य की मौत ही गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को अग्रिम कार्यवाही के लिए अपने कब्जे मे ले लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र…
राज्य के उद्यमी हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में आयोजित इण्टरनेशनल मार्केटिंग कारपोरेशन प्रा0 लि0(आईएमसी)के क्रिस्टल एनीवर्सरी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने मां गंगा के तट पर आईएमसी द्वारा आयोजित समारोह के लिये आईएमसी की सराहना करते हुये कहा कि वह 15 वर्षों से आयुर्वेद के साथ भारतीय संस्कृति का सन्देश भी फैला रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का हर क्षेत्र-आयुर्वेद, सेना के अस्त्र-शस्त्र बनाने, सड़कों का जाल बिछाने आदि में निरन्तर…
उत्तराखंड : कोरोना एक्टिव केस देहरादून में हुए 40 वही हरिद्वार में 24, आज कितने मिले मरीज, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88746 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 11 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 25 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92312 आज 11 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 5 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 8 कोरोना के नए मामले मिले है |
सूचना सचिव ने सूचना विभाग के ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करनेे के दिए निर्देश
देहरादून। विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना अभिनव कुमार ने सोमवार को सचिवालय में सूचना विभाग के कार्य कलापों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में शासन एवं विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने निर्देश दिये कि आधुनिक संचार तकनीकि के वर्तमान बदलती परिस्थिति के अनुकूल विभागीय कार्यकलापों को बेहतर ढंग से सम्पादित करने के लिये विभागीय ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं कार्य कलापों की जानकारी राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सुगमता एवं त्वरित ढंग से सुनिश्चित हो इसकी प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए।…
उत्तराखण्ड में ईकोलॉजी और इकोनोमी में समन्वय की दिशा में काम कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नीति आयोग द्वारा आयोजित नवोन्मेषी कृषि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में ईकोलॉजी और इकोनोमी में कैसे आदर्श समन्वय हो, इस दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने राज्य में सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जी.ई.पी) को लागू किया है, जो जी.डी.पी को निर्धारित करने के प्रचलित मॉडल के साथ लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के अन्तर्गत विश्व स्तरीय पौधशालाओं की स्थापना, चाय के विकास के लिए उत्तराखण्ड की चाय को…
सशस्त्र सीमा बल के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीनगर में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल का दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान नव प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। मख्यमंत्री ने सलामी के उपरांत पासिंग आउट परेड का निरीक्षण भी किया। आयोजित परेड में 278 प्रशिक्षण प्राप्त जवानों द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मुख शपथ ग्रहण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त जवान भारतीय सीमा सशस्त्र बल का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि तन,मन व…
दुःखद : पुलिसकर्मी को हाथी ने उतारा मौत के घाट
देहरादून/कोटद्वार। कोटद्वार में भी वन्यजीव अपना कहर बरपा रहे है। सोमवार की सुबह मार्निंग वाक के लिए कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर गए एक पुलिसकर्मी की हाथी के हमले में मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र दहशत फैल गयी। जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मनजीत सिंह निवासी विकासनगर (देहरादून) अन्य दिनों की तरह सोमवार सुबह अपने एक मित्र के साथ वाक के लिए गए थे।वह कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर वाक कर थे। सुबह करीब 6रू00 बजे जब वह लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से…
मुख्यमंत्री धामी सहित कई नेताओं ने दी हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि
देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी। सीएम ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र विजय बहुगुणा और पौत्र सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हिमालय पुत्र कहे जाने वाले हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर, देहरादून में स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने…






























