उत्तराखंड : देवभूमि पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला
देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी निराकरण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रदेश महासचिव डॉ. वी डी शर्मा ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि वे अपने अति व्यस्तम कार्यक्रम से थोड़ा ध्यान सूचना विभाग में व्याप्त अव्यवथाओं को दुरस्त करने में भी देने की कृपा करें। पत्रकार जगत आपका हृदय से आभारी रहेगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल ने…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 24 नए मामले मिले, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88775 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 24 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 27 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92352 आज 24 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 27 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 18 कोरोना के नए मामले मिले है |
कोरोना के चौथी लहर की संभावना को देखते हुए पीएम मोदी ने की बैठक, सीएम धामी ने दिए यह निर्देश, जानिए खबर
देहरादून / नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बाद मे सचिवालय में अधिकारियो की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पूर्णतः अनुपालन करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोरोना की संभावित लहर के…
जिन बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छी परवरिश नहीं मिलती, उनके लिए समाज को आना चाहिए आगे: सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग द्वारा पोक्सो अधिनियम पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोक्सो ऐक्ट पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया और पोक्सो वोरियर्स को सम्मानित भी किया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बच्चों में रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता बढ़ाने की जरूरत है। बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाने में उनके माता, पिता और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नोनिहालों से जुड़ी इस तरह की कार्यशालाओं का…
सराहनीय : उत्तराखंड के सिपाही ने रोजा तोड़ रक्तदान कर बच्चे की बचाई जान
देहरादून | उत्तराखंड पुलिस के एक जांबाज़ सिपाही को पता चला कि एक बच्चे को खून की आवश्यकता है तथा उसकी जान बचाना अति आवश्यक है इसको गंभीरता से लेते हुए सिपाही ने अपने रोजा के दौरान मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्चे को खून उपलब्ध कराया और उसकी जान बचाई। उत्तराखंड पुलिस के इस जवान ने एक बड़ी लकीर खींच कर लोगों के सामने मिसाल पेश की है उन्होंने रमज़ान के इस पाक महीने में रोज़ा तोड़ कर रक्तदान करके एक बच्चे की जान बचाई है देहरादून के हिमालयन हॉस्पिटल जोलीग्रांट में गम्भीर रूप से बीमार 11 वर्षीय…
देहरादून : बिना मास्क बाहर निकलने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा
देहरादून | राजधानी के साथ-साथ जिले में भी कोविड-19 संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने निर्देश दिया है कि शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा | विदित हो कि उत्तराखंड में कल कोरोना के 16 नए मामले सामने आए थे | पूरे प्रदेश में 16 में से केवल देहरादून में 13 मामले सामने आए |
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्यायें
जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी : धामी देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्यायें सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। जन…
उत्तराखंड : आज प्रदेश में 16 में से 13 नये कोरोना मरीज केवल देहरादून से, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88748 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 16 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 26 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92312 आज 16 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 2 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 13 कोरोना के नए मामले मिले है |
जैन मिलन महिला एकता की हुई मासिक बैठक
देहरादून | जैन मिलन महिला एकता द्वारा क्षेत्रीय मासिक मिलन जैन कॉलोनी स्थित जैन मिलन महिला एकता की अध्यक्षा बीना जैन के निवास पर बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।जिसके अंतर्गत हमारे तीर्थंकरों के कार्यक्रम में वीरांगना वंदना जैन एवं प्रीति जैन द्वारा धार्मिक तंबोला प्रश्न पत्र धार्मिक भजन नृत्य भक्ति के माध्यम से कार्यक्रम कराए गए जिसमें सभी वीरांगनाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और धर्म एवं ज्ञान की बहती गंगा में गोते लगाए। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष वीना जैन ने कहा कि धर्म का मूल उद्देश्य यह है कि हम मोक्ष मार्ग…
मुख्यमंत्री धामी केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्य एवं आगामी यात्रा संबंधित तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंच केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों एवं आगामी यात्रा संबंधित तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री श्री धामी ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केदारनाथ परिसर के आस-पास हो रहे पहाड़ी शैली में भवनों के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास मुख्य मार्ग में अस्त-व्यस्त पड़े मलबे, निर्माणाधीन सामग्री को हटाए जाने और बर्फ पिघलने के साथ ही निर्माण कार्यों में…





























