उत्तराखंड : राज्यपाल ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा
देहरादून | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरूवार को राजभवन में चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ डी.जी.पी व संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड की सामाजिक, सांस्कृतिक व्यवस्था की पहचान है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाए। स्थानीय नागरिक चारधाम यात्रा के अभिन्न अंग हैं, उनकी भागीदारी के बिना यह यात्रा संभव नहीं है। होटल…
चंपावत विधानसभा क्षेत्र में सीएम धामी रोड शो और जनसभा को किये सम्बोधित
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चंपावत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रोड शो और जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मां पूर्णागिरि और मां शारदा का बुलावा आया है। उन्होंने बड़ी संख्या में जनसभा में पहुंची चंपावत विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट प्रकट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत को कृषि, बगवानी एवं चाय की उन्नत खेती के लिए विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में चंपावत जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी…
खेलो मास्टर्स गेम्स नेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड से 85 खिलाड़ियों के नामों की हुई घोषणा
देहरादून | देहरादून के प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता करते हुवे खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ( अनगिनत इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट अवार्ड से सम्मानित ) ने बताया की उत्तराखंड का राज्य खेल फुटबाल है इसी तर्ज पर उत्तराखंड की फुटबाल टीम उम्र 40 प्लस, 50 प्लस पुरषों की और एथलेटीक की टीमें प्रतिभाग करेंगी जिसमे उत्तराखंड से 85 खिलाडी प्रतिभाग करेंगे खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वधान मे दिल्ली मे 30 अप्रैल से 3 मई तक त्यागराज स्टेडियम मे आयोजित होगा भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व…
गर्व : इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम में उत्तराखंड के तीन चेहरे को फिर मिला मौका
देहरादून | आईबीएफएफ (इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन) ने मई 3 से 9 तक इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी है।टीम 3 मई को कोच्चि केरल से रवाना होगी और इंग्लैंड ब्लाइंड फुटबॉल टीम के साथ तीन मैच खेलेगी।टीम के हेड कोच सुनील जे मैथ्यू ने बताया कि “इस बार पहली बार 45 दिनों का कोचिंग कैंप लगा है और टीम में काफी अच्छा बदलाव आया है।हमें अब मैचेज खेलने होंगे क्योंकि इंडिया टीम ने पैरा एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया हुआ है जो कि अक्टूबर माह में चीन में होने…
दुःखद : अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति नदी में बहा
टिहरी। बुजुर्ग व्यक्ति के अंतिम संस्कार में आया एक व्यक्ति देवप्रयाग स्थित बेलेश्वर घाट में पांव फिसलने से भागीरथी नदी में बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में बहे कंडी गांव के व्यक्ति की तलाश में जुटी है। देवप्रयाग स्थित बिलेश्वर घाट पर बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति भागीरथी नदी में नहाते हुए अचानक नदी की तेज धारा में बह गया। देवप्रयाग थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि मालू मरोड़ा के कुंवर सिंह (81) की बीती मंगलवार रात को मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीण बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु बुधवार दोपहर…
उत्तराखंड : पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों की होगी कोरोना जांच
देहरादून। कोरोना की चौथी लहर की आशंका के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार जल्द ही दूसरी राज्यों से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट कराने जा रही है। टेस्टिंग की क्षमता को भी दो गुना बढ़ाने का फैसला लिया गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही दिल्ली-यूपी सहित पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख करते हैं। ऐसे में उत्तराखंड में भी कोरोना केस बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। सरकार बॉर्डर पर ही पर्यटकों और यात्रियों की कोविड जांच शुरू कर सकती है। चूंकि, अगले महीने 03 मई से चारधाम यात्रा भी शुरू होने…
कोरोना काल के बाद हटाए गए कर्मचारियों का होगा सेवा विस्तार
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। खबर के अनुसार सरकार अब कोरोना वायरस की पीक के दौरान रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों को एक बार फिर सेवा में रखने जा रही है। इस दौरान अगले 6 महीनों तक के लिए उन्हें सेवा पर रखा जाएगा। उत्तराखंड में पिछले दिनों कोरोना काल के दौरान हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को एक बार फिर सरकार ने सेवा में रखने का फैसला ले लिया है। कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को कोविड-19 ड्यूटी के लिए रखा गया था। करीब…
सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ःचार युवतियां सहित सात गिरफ्तार
हरिद्वार। एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने बुधवार तड़के हरिद्वार की पॉश कॉलोनियों में शुमार गोविंदपुरी के एक होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाहर से बुलाई गई चार कॉलगर्ल के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। बड़ी बात यह है कि यह सारा नेटवर्क जस्ट डायल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। जस्ट डायल के द्वारा ही एक पूरा होटल लीज पर लेकर वहां पर सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। बुधवार तड़के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं एसओजी ने पॉश कॉलोनियों में शुमार गोविंदपुरी स्थित डिवाइन गंगा होटल…
एक वर्ष के बेटे को लेकर महिला ने लगाई फाँसी, दोनों की मौत
चमोली। नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी और विवाहिता की पीठ पर मृत मासूम बच्चा भी था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में पुलिस पड़ताल में जुट गयी। मिली जानकारी के अनुसार चमोली के नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव एक विवाहिता ने 14 माह के बच्चे के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका अनीशा पत्नी सुखबीर लाल की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही…
समाज के लिए लड़ती रहूंगी : सोनिया आनन्द
देहरादून। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सोनिया आन्नद ने राजेश्वर नगर फेस १ में पार्क निर्माण को लेकर वार्ता की,नगर में जहाँ कूडे़ का डैम्प लगा हुआ था वहाँ पर उन्होंने सफाई करवाकर अपने पैसे लगाकर पार्क निर्माण करवाना चाहा तो नगर निगम और सरकारी अमला उनको सपोर्ट करने के बजाय उनका विरोध कर रहा है। मेयर सुनील उनियाल गामा पर सोनिया आनन्द ने कहा सबकुछ गामा जी को चाहिए,जमीनें चाहिए,पेट्रोल पँप,चाहिए नगर निगम की जमीनों को वो खुर्द बुर्द कर रहे हैं।मैने कहा हमको नगर निगम की जमीनें तो बताओ पर वो कोई जवाब नहीं दे रहे…






























