उत्तराखंड : सीएम ने राज्य में अधिक बिजली कटौती पर गहरी नाराजगी व्यक्त की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग की बैठक ली। राज्य में अधिक बिजली कटौती पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जल्द से जल्द बिजली संकट की समस्या का समाधान ढ़ूढ़ा जाय। सचिव ऊर्जा, यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के अधिकारी बिजली संकट की समस्या के समाधान के लिए क्या किया जा सकता है, इसकी रिपोर्ट शीघ्र मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब औद्योगिक क्षेत्रों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली संकट की समस्या की शुरूआत उत्पन्न हो रही थी, तब इसके…
एनआईआईएफटी में फैशन डिजाइन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
देहरादून। एनआईआईएफटी डिज़ाइन, प्रबन्धन एवं प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता है, जहाँ देश भर से महत्वाकांक्षी विद्यार्थी आकर इसके शिक्षा कार्यक्रमों से लाभान्वित होते हैं। जिसमें नये सत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि घोषित करने के लिए संस्थान द्वारा शुक्रवार को राजपुर रोड़ स्थित होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान एनआईआईएफटी की प्रधानाचार्या डॉ0 सिमृता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं उद्योग और वाणिज्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के गतिशील नेतृत्व और सक्षम मार्गदर्शन में एनआईआईएफटी कार्य कर रहा है। साथ ही दिलीप कुमार, आईएएस, मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य पंजाब…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने चंपावत के लिए की कई घोषणाएं
चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत के तल्ला देश क्षेत्र में विख्यात एवं पवित्र धाम बाबा गुरु गोरख नाथ मंदिर में निर्धारित समयानुसार आगमन हुआ। तल्ला देश क्षेत्र के मंच में बने अस्थाई हेलीपैड में मुख्यमंत्री एवं उनके साथ मुख्यमंत्री के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसपी देवेन्द्र पींचा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री लगभग दो किलोमीटर के पहाड़ी चढ़ाई वाले पगडंडी मार्ग से बाबा गोरख नाथ के…
चंपावत सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, जानिए खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने सीएम के उपचुनाव लड़ने को चंपावत विधानसभा सीट सबसे उपयुक्त और सुरक्षित पाई। चम्पावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उनके आवास पर गुरुवार सुबह को अपना त्यागपत्र सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ…
उत्तराखंड : प्रदेश में करीब एक महीने बाद आज एक कोरोना मरीज की मौत, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88735 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 6 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 21 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92269 आज 6 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक की मौत हुई है | आज 1 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 6 मामले मिले है |
सराहनीय : कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया गर्मी से जानवरों, पक्षियों को बचाने का संदेश
तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटी स्टेशनरी देहरादून। तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अपने सपने संस्था के बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई वही मौके पर एक ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन भी किया गया जिसमें ज्योति, सिमरन व कोमल प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे जिनको कॉर्निटोस की ओर से गिफ्ट हैम्पर इनाम स्वरूप दिये गए। गौरतलब है कि स्कूल खुल चुके हैं और इस वक्त बच्चों को कॉपी किताबों की आवश्यकता पड़ रही है ऐसे में तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अपने सपने संस्था द्वारा पढ़ाए जा रहे बस्ती के बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन आयोजित किया है…
गुरु तेग बहादुर ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहेब जी के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर साहेब जी का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर वीरता और साहस के प्रतीक थे। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के त्याग को देश कभी नहीं भुला पायेगा। उन्हें हिंद दी चादर कहा जाता है। उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक स्वतंत्रता…
चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, जानिए खबर
देहरादून | चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ दी है। गुरुवार को विधायक गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक गहतोड़ी ने कहा कि चंपावत के विकास के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। इस्तीफा सौंपने के बाद गहतोड़ी ने कहा ‘मेरा कोई स्वार्थ नहीं है, बस पांच साल तक धामी रहे।’ कहा कि क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया है लेकिन, अब सीएम धामी के कदम पड़ेंगे तो क्षेत्र का विकास संभव हो पाएगा।…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 7 कोरोना मरीज मिले, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88734 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 274 लोगो की मौत भी हुई आज 7 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 20 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92263 आज 7 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 3 मरीज ठीक हुए है | आज हरिद्वार में सबसे अधिक 3 मामले मिले है , वही देहरादून में 3 मरीज मिले |
विवाद में शामिल चार डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए खबर
पौड़ी। पीपीपी मोड में संचालित हो रहे जिला चिकित्सालय पौड़ी में सेवारत डाक्टरों और पीजी संचालक के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विवाद में शामिल चार डाक्टरों पर मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। इससे पूर्व इस मामले में पुलिस ने घटनाक्रम के समय डाक्टरों की शिकायत पर पीजी संचालक, पत्नी के साथ ही अन्य 7 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिला अस्पताल में कार्यरत 16 डाक्टर पौड़ी के एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहते थे। जहां बीती 28 फरवरी…






























