उत्तराखण्ड की पवित्र धरती आध्यात्म् के साथ ही शांति एवं ज्ञान की भूमि : राष्ट्रपति कोविन्द
देहरादून | राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने रविवार को हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन को संकल्प और सेवा की भावना के साथ मानव कल्याण हेतु संवेदनशीलता से कार्य करने वाली संस्था बताते हुए कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व इस संस्था को एक छोटे बीज के रूप में बोने में उनकी भी भूमिका रही है, जो आज बड़ा वृक्ष बन गई है। राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखण्ड की पवित्र धरती आध्यात्म् के साथ ही शांति एवं ज्ञान की भूमि रही हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ के…
उत्तराखंड : आज देहरादून में केवल 1 कोरोना मरीज मिला, वही हरिद्वार में 11 मरीज, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88391 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 216 लोगो की मौत भी हुई आज 15 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 27 मार्च 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92092, आज 15 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 16 मरीज ठीक हुए है | आज हरिद्वार में सबसे अधिक 11 तो वही अधिक संख्या में देहरादून में 1 मामले मिले है |
मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने के लिए मोटर बोट में सवार हुए अमिताभ बच्चन
ऋषिकेश। फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग के लिए शनिवार सुबह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म यूनिट के साथ मुनिकीरेती, ऋषिकेश पहुंचे। मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने के लिए मोटर बोट में सवार हुए। स्वर्गाश्रम, रामझूला क्षेत्र में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और सह अभिनेता सुनील ग्रोवर भी मौजूद रहे। स्वर्गाश्रम घाट परिसर पर बिग बी अमिताभ बच्चन की आने वाले फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए सेट सजाया गया। घाट परिसर पर हवन कुंड बनाया गया। वेद पुराण आदि प्राचीन ग्रंथ लेकर पंडित चहल कदमी करते नजर आए। सह अभिनेता सुनील ग्रोवर…
बीएड की छात्रा गंग नहर में कूदी, मौत
रूड़की। रुड़की में बीएड की छात्रा ने गंग नहर में छलांग लगा दी। जब तक रेस्क्यू कर छात्रा को नहर से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रुड़की सोनाली पार्क से बीएड की छात्रा गंग नहर में कूद गई। जिसकी सूचना पर रेस्क्यू कर छात्रा को आसफनगर झाल के पास गंगनहर से निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्रा का नाम सोनी निवासी महमूदपुर थाना कलियर है। स्वजन के मुताबिक शनिवार सुबह छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से…
उत्तराखण्ड में कोरोना के सभी प्रतिबंध समाप्त, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अभी जारी
देहरादून। केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी कोविड-19 को लेकर जारी सख्त प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया। मुख्य सचिव एसएस संधु ने इसके आदेश किए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए पूर्व में जारी प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया गया है। कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों को पालन किया जाता रहेगा। सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड 19 को लेकर जारी मानकों को पालन करना पड़ेगा। इसके तहत मास्क पहनना, परस्पर समुचित दूरी रखना, समय-समय पर हाथों को सेनेटाइज करना शामिल हैं। कोविड की दूसरी लहर शुरू होने पर सरकार ने कई…
कोरोनाकाल में रखे गए कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, 31 मार्च को समाप्त हो रहीं सेवाएं
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोनाकाल में रखे गए कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 31 मार्च को उनकी सेवाएं समाप्त हो रही हैं। कर्मचारी ओपीडी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। आपरेशन थिएटर आइसीयू और वार्डों से कर्मचारी नदारद हैं। जिससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। डिप्टी एमएस डाक्टर एनएस खत्री ने कर्मचारियों को समझाया। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को अभी विभाग नहीं मिले हैं। बजट भी अलाट नहीं हुआ है। जिस वजह से उनके स्तर पर सेवा विस्तार नहीं हो सकता।उधर प्राचार्य डाक्टर आशुतोष सयाना का कहना है कि नियमित कर्मचारियों को कोरोना…
गंगा में डूबे युवक का शव बरामद
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में एक सप्ताह पहले गंगा में डूबे गुजरात के युवक का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर विगत 20 मार्च को गुजरात का युवक गंगा में डूब गया था। उक्त युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने बैराज जलाशय बरामद किया है। सूरत गुजरात निवासी मनीष (32 वर्ष) पुत्र जयंती अपने दोस्तों के साथ होली की छुट्टी पर घूमने आया था। 20 मार्च की शाम मनीष ने सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए गंगा में छलांग लगाई। पानी…
केंद्र सरकार ने देश की जनता को दी फिर यह सौगात, सीएम धामी ने पीएम को कहा शुक्रिया, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह (अप्रैल-सितंबर, 2022) और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस निर्णय से से समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे । उन्होंने कहा कि कोविड काल में ग़रीबों के लिए लागू की गयी यह योजना सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। अंत्योदय के लक्ष्य के साथ चलाई जा रही इस योजना ने उत्तराखंड सहित देश के सभी भागों में लोगों को…
उत्तराखंड : प्रदेश में अब कोरोना के केवल 217 मरीज, देहरादून में बस 50 एक्टिव केस, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88375 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 273 लोगो की मौत भी हुई आज 18 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 26 मार्च 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92077, आज 18 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 51 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 5 तो वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 3 मामले मिले है |
उत्तराखंड : विधानसभा की कुर्सी पर बैठी ऋतु खंडूड़ी
देहरादून | कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आयी भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा कीद्य इसके पश्चात नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए…






























