Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने के लिए मोटर बोट में सवार हुए अमिताभ बच्चन

 

ऋषिकेश। फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग के लिए शनिवार सुबह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म यूनिट के साथ मुनिकीरेती, ऋषिकेश पहुंचे। मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने के लिए मोटर बोट में सवार हुए। स्वर्गाश्रम, रामझूला क्षेत्र में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और सह अभिनेता सुनील ग्रोवर भी मौजूद रहे। स्वर्गाश्रम घाट परिसर पर बिग बी अमिताभ बच्चन की आने वाले फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए सेट सजाया गया। घाट परिसर पर हवन कुंड बनाया गया। वेद पुराण आदि प्राचीन ग्रंथ लेकर पंडित चहल कदमी करते नजर आए। सह अभिनेता सुनील ग्रोवर संन्यासी की वेशभूषा में दिखायी दिए।
जबकि अमिताभ बच्चन सफेद रंग का पायजामा और भूरे रंग का कुर्ता पहने हुए थे। लाइट, एक्शन, कैमरा के बीच यहां गुडबाय फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। फिल्म सेट पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। स्थानीय पुलिस के साथ फिल्म यूनिट के सुरक्षा गार्ड मुस्तैद रहे। फिल्म यूनिट के सदस्यों को छोड़कर घाट पर अन्य लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। इससे पहले मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने के लिए गंगा को पार करने के लिए अमिताभ बच्चन ने रामझूला पुल पर जाने की बजाय मोटर बोट में सवार होकर गंगा पार की। फिल्म गुडबाय में स्थानीय युवाओं के साथ ऋषिकेश के भरत मंदिर संस्कृत महाविद्यालय में पढ़ने वाले संस्कृत छात्र भी नजर आएंगे। फिल्म के धार्मिक दृश्य के लिए ऋषिकेश के कई युवाओं और संस्कृत छात्रों को सह कलाकार के रूप में लिया गया। शनिवार सुबह मुनिकीरेती क्षेत्र में शत्रुघ्न घाट से मोटर बोट में बैठकर स्वर्गाश्रम की ओर जाते समय सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सामने रामझूला पुल देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। मोटर बोट में सवार अमिताभ बच्चन बोले वर्ष 1976 में गंगा की सौगंध फिल्म की शूटिंग के दौरान लक्ष्मणझूला पुल पर घोड़े को दौड़ाया था। अब इस क्षेत्र में 44 साल बाद फिल्म गुडबाय की शूटिंग कर रहे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब रहे। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रशंसक उनके करीब नहीं आ सके। दूर से ही अमिताभ के दीदार कर सके। दक्षिण भारतीय फिल्म के रिमेक पुष्पा में अपने अभियन के माध्यम से दर्शकों के बीच पहचान बना चुकी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस फिल्म में अमिताभ के साथ काम कर रही हैं।

Leave A Comment