जरा हटके : उत्तराखंड में इस डीएम को क्यों जाना पड़ा खेत मे गेंहू काटने, जानिए खबर
रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की निगरानी में वार्ड नं-01 फुलसुंगी के कृषक हरीश चंद्र गुम्बर पुत्र स्व0 जयचन्द गुम्बर सिंह के खेत में क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया। कृषि एवं सांख्यकीय विभाग के नियमानुसार हरीश चंद्र गुम्बर के खेत में 43.3 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर क्रॉप कटिंग के लिए चिन्हित किया गया था। क्रॉप कटिंग के दौरान निर्धारित खेत से कुल 18.800 किग्रा गेहूॅ प्राप्त हुआ। इस प्रकार औसतन उपज 43 कुन्तल प्रति हैक्टेयर है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग कृषकों के साथ मिलकर उत्पादन को बढाने के साथ-साथ नई तकनीकों…
देहरादून: आशारोड़ी में पेड़ काटे जाने के विरोध में सड़क पर उतरे विभिन्न संगठन व पर्यावरण प्रेमी
देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लिए दून के आशारोड़ी में साल समेत अन्य बहुमूल्य पेड़ काटे जाने का दून के पर्यावरण प्रेमियों के साथ ही तमाम संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे आशारोड़ी में जंगल काटे जाने का विरोध करने के लिए देहरादून की तमाम संस्थाएं और बड़ी संख्या में आम लोग रविवार को आशारोड़ी पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा, हिमांशु अरोड़ा भी शामिल हुए। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए मोहंड और आशारोड़ी में लगभग 22000 पेड़ काटे जा रहे हैं। पिछले दिनों आशारोड़ी में पेड़ों का…
ट्रेन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत
हरिद्वार। मुरादाबाद रेल मार्ग पर रायसी स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्सर मुरादाबाद रेल मार्ग के रायसी रेलवे स्टेशन के समीप 22 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला। जिसकी जानकारी स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। आनन-फानन में रायसी पुलिस चौकी प्रभारी विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद…
दो दिवसीय झलक एरा एक्सहिबिशन का हुआ शुभारंभ
देहरादून। दो दिवसीय झलक एरा एग्जीबिशन का शुभारंभ मधुबन होटल में रविवार को गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड द्वारा उद्घाटन कर दिया गया। इस मौके पर भारत के विभिन्न हिस्सों से आई महिला उद्यमियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी स्टालों पर जाकर समस्त महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया एवं झलक एरा के इस प्रयास को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष से महिला उद्यमियों को उत्तराखंड में इस इस तरह का प्लेटफार्म देना अपने आप में एक सराहनीय कदम है इस मौके पर उनके साथ बतौर विशिष्ट अतिथि मिस एशिया पेसिफिक निहारिका सिंह…
उत्तराखंड : यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष और करन महरा बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, जानिए खबर
देहरादून | करन महरा रानीखेत विधान सभा से दो बार विधायक रह चुके हैं, इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह कांग्रेस के तेज तर्रार नेता माने जाते हैं।करन महरा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है वही यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है |
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना से 20 दिनों में नही हुई कोई मौत, आज मिले 2 मरीज, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88568 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 274 लोगो की मौत भी हुई आज 2 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 10 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92204, आज 2 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 7 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 1 तो वही अधिक संख्या में रुद्रप्रयाग में 1 मामले मिले है |
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 10 श्रद्धालु जख्मी
चंपावत। टनकपुर थाना क्षेत्र में पूर्णागिरी मार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। ककराली गेट के पास टनकपुर से पूर्णागिरी जा रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मारते हुए दो युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर मैक्स भी पलट गई, जिसमें सवार 10 लोग घायल हो गए.घटना की सूचना मिलेत ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायलों को मैक्स से बाहर निकाला और उन्हें टनकपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही…
चौखुटिया-गैरसैंण-देहरादून होकर दिल्ली तक पद यात्रा पर शंकर सिंह, सीएम धामी से की भेंट
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे युवा शंकर सिंह ने भेंट की। पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं। उन्होंने बताया कि वे चौखुटिया-गैरसैंण-देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे दो साल से जल संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं व जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ प्रमोद बिष्ट भी पदयात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने…
हरबंशलाल ने निगम के अधिकारियों पर लगाए उत्पीड़न के आरोप
देहरादून। तिलवाडी बद्रीपुर निवासी हरबंशलाल ने नगर निगम के अधिकारियों पर स्थानीय लोगों से मिली भगत कर घर के रास्ते में दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया। हरबंशलाल ने बताया कि उनके घर के सामने पार्क के नाम से दीवार खड़ी कर दी है। साथ ही उनके घर के पानी की निकासी भी बिल्कुल बंद कर दी है। जिसके कारण उन्हें व उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होनें कहा कि तिलवाडी बद्रीपुर में राज्य बनने से पहले से उनका परिवार रहता है। कुछ सालों पहले तिलवाडी क्षेत्र नगर निगम में आ गया। जिसके कारण…
एक लाख सफल आईवीएफ़ प्रेग्नन्सी का विश्व कीर्तिमान किया स्थापित
देहरादून | इंदिरा आईवीएफ़ हॉस्पिटल बल्लूपुर देहरादून ने हाल ही में एक लाख सफल आईवीएफ़ प्रेग्नन्सी का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलक्ष्य में माननीय विधायक देहरादून कैंट विधानसभा सविता कपूर ने हॉस्पिटल की सेंटर हेड ऐवम मुख्य चिकित्सक (महिला रोग) डॉक्टर रीमा सरकार से भेंट की और बधाई दी। सविता कपूर ने आधुनिकतम आईवीएफ़ सुविधाओं से लैस इंदिरा आईवीएफ़ हॉस्पिटल का दौरा भी किया तथा संतान की अपेक्षित दंपत्तियों को सम्बोधित भी किया। पूरे भारत में 107 से भी ज़्यादा शाखाओं वाले इंदिरा आईवीएफ़ हॉस्पिटल एक लाख सफल प्रेग्नन्सी करने वाला विश्व का पहला आईवीएफ़ संगठन है।






























