डॉ. नेहा शर्मा बनी फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की नई अध्यक्ष
देहरादून | नई दिल्ली में आयोजित फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर के 5वें चेंज ऑफ गार्ड समारोह में डॉ. नेहा शर्मा को फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड चैप्टर का पांचवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में सुश्री जयन्ती डालमिया, अध्यक्ष, फिक्की फ्लो सुश्री किरण गेहरा, पूर्व अध्यक्ष, फिक्की फ्लो , सुश्री उज्ज्वला सिंघानिया , पूर्व अध्यक्ष, फिक्की फ़्लो, सुश्री हरजिन्दर कौर, पूर्व अध्यक्ष, फिक्की फ्लो, की मौजूदगी में 5वें चेंज ऑफ गार्ड समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा ने कहा, फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। अपने कार्यकाल के दौरान, मैं उत्तराखंड की…
बनबसा स्टेडियम से खेलों में जनपद के युवाओं को मिलेगा मौका : सीएम धामी
चंपावत | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दो दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे। चंपावत के बनबसा स्टेडियम में पहुंचे धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मां पूर्णागिरी की धरती को नमन किया , उन्होंने भारी संख्या में मौजूद जनता का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने बनबसा स्टेडियम को खेल विभाग के अंतर्गत किए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की घोषणा की , जिससे इसका विकास हो सके एवं खेलों में जनपद के युवाओं को मौका मिले। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शारदा नदी किनारे बसे इस शहर में पूर्णागिरी मैया के दर्शन करने…
पीएम मोदी का परीक्षा पे चर्चा, जानिए खबर
देहरादून/नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अनेक बच्चों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के मंत्र दिए।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति, आत्मविश्वास बढ़ाने, एकाग्रचित मन के लिए जिस तरह प्रेरित किया गया है, यह विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचाईयों तक पहुंचाता…
बौद्धिक संपदा अधिकार पर ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न
देहरादून | विधि विभाग एसआरटी परिसर द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार पर दिनांक 1 अप्रैल 2022 को ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए स्कूल ऑफ लॉ के विभागाध्यक्ष एवं संकाय प्रमुख प्रोफेसर ए के पांडे द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े कॉपीराइट पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व को बड़े ही विस्तार से बताया ।तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुधीर कुमार चतुर्वेदी द्वारा कार्यशाला के विषय बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई उन्होंने यह बताया यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता…
इंस्टाग्राम से बने दोस्त ने पार्सल के नाम पर एक लाख रूपये ठगे
देहरादून। इंस्टाग्राम से दोस्ती होने के बाद पार्सल भेजने के नाम पर एक लाख 15 हजार रूपये ठग लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनपुर निवसी प्रज्ञा टैंग ने साईबर थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसको इंस्टाग्राम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी थी जेनथन मार्क के नाम से उसने मुझसे मेरा व्हटसअप नम्बर मांगा और हमारी बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद उसने मुझे बोला कि वो एक पार्सल भेज रहा है लंदन से जो कि 5 मार्च 2022 को आने वाला था उसने मुझे वो लेने…
उत्तराखंड में बढ़े बिजली के दाम, जानिए खबर
देहरादून। उत्तराखंड में बिजली दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी)की हामी के बाद बिजली दरों में 2.68 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बिजली की नई दरें 01 अप्रैल 2022 से लागू होंगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल ) ने बिजली दरों में चार प्रतिशत इजाफे की मांग की थी। ऊर्जा निगम की ओर से नियामक आयोग को भेजे प्रस्ताव में बिजली दरों में बीपीएल, किसान और 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को राहत देते हुए किसी भी तरह की वृद्धि का प्रस्ताव नहीं रखा था। निगम की ओर से घरेलू दरों में…
रायपुर में उद्योग निदेशालय पटेलनगर में अनुसेवक पद पर तैनाता युवक का मिला शव
देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज के पास खाली मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिले से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज गेट नम्बर 3 के पास मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई…
अल्मोड़ा : खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत, 4 घायल
अल्मोड़ा। भिकियासैंण में गुरूवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि, 4 लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा भिकियासैंण क्षेत्र के जैनल-देघाट मोटरमार्ग पर हुआ है। घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत नाजुक बनी है। घायलों को रामनगर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद से अल्मोड़ा जिले के देघाट जा रही कार भिकियासैंण ब्लॉक के जैनल-देघाट मोटरमार्ग पर बसेड़ी नामक स्थान पर बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया है कि हादसे में इस कार में सवार…
गुलदार ने बनाया महिला को अपना निवाला, तीन दिन में दो महिलाओं को बना चुका शिकार
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में गुरुवार को गुलदार ने घास काट रही एक और महिला को अपना निवाला बनाया। लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 1 महीने में गुलदार ने 5 लोगों को अपना निवाला बना लिया है। उसके बावजूद भी वन विभाग गुलदार को नहीं पकड़ पाया है। पिछले 3 दिनों में ये दूसरी घटना है, दो दिन पहले भी गुलदार ने महिला को निवाला बनाया था। गुरुवार को एक बार फिर दमुवाढूंगा क्षेत्र के कुमाऊं कॉलोनी के रहने वाली एक महिला के ऊपर गुलदार ने हमला किया। 55 वर्षीय…
एक अप्रैल का यही संदेश-हर बच्चे का लें प्रवेशः वृक्षमित्र डॉ सोनी
देहरादून। एक अप्रैल से शुरु होने जा रहे शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव के प्रधानाध्यापक नारायण प्रसाद सुयाल की अध्यक्षता में मिशन कोशिश के तहत बच्चों के स्कूलों में दाखिला के लिए विशाल रैली निकाल कर जन जन को जागरूक किया। पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा विगत दो सालों से कोरोना महामारी के चलते छोटे बच्चों का प्रवेश ना होने से बच्चे पढ़ाई से वंचित रह रहे थे अब स्थितियां ठीक हैं स्कूलें खुल गई हैं ऐसे में बच्चों…






























