रहे सावधान : तीन दिन में कोरोना से 16 मरीजों की हुई मौत, उत्तराखंड में आज फिर मिले 4 हज़ार से अधिक मरीज
अब तक 343753 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7456 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 19 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 382133, आज 4402 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में 6 की मौत हुई है | जहाँ आज 1956 मरीज ठीक हुए वही 4402 नये मरीज मिले | देहरादून में सबसे ज्यादा 1678 वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 694, नैनीताल में 592, उधमसिंहनगर में 376, पौड़ी में 238, टिहरी में 126, पिथौरागढ़ में 123, रुद्रप्रयाग में 16, अल्मोड़ा में 225, चम्पावत में 75,…
सरकार के विकास कार्यों का जन आशीर्वाद भाजपा को 60 पार के रूप में मिलेगाः सीएम धामी
देहरादून। कोरोना महामारी के बीच चुनावी गाइडलाइन के मद्देनजर उत्तराखंड भाजपा ने अन्य पार्टियों पर बढ़त बनाते हुए आज पहली वर्चुअल सभा की। देहारादून स्थित पार्टी के स्टुडियो से अपने सम्बोधन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में संचालित 1.5 लाख करोड़ की योजनाएँ और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का जन आशीर्वाद भाजपा को 60 पार के रूप में मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर हमला बोला कि जिन्होने अपनी सरकार के कार्यकाल कोई बड़ा कार्य नहीं किया, जो सूबे में इतने बड़े…
युवाओं की दुर्दशा, प्रदेश की बर्बादी के लिए बीजेपी व कांग्रेस जिम्मेदारः कर्नल कोठियाल
उत्तरकाशी। आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल आज अपने गंगोत्री विधानसभा भ्रमण के सातवे दिन भी कई गांवों में पहुंच कर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में पहुंचे। अपने आज के दौरे की शुरुवात उन्होंने पार्टी कार्यालय उत्तरकाशी में कई युवाओं को आप की सदस्यता दिलाई। आप पार्टी कार्यालय में अलग अलग गांवों से कई युवा आप की सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे थे जो आप की नीतियों को देखते हुए कर्नल कोठियाल को अपना समर्थन देने पहुंचे थे। कर्नल कोठियाल ने सभी को आप की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर…
उत्तराखंड : चुनाव आयोग से मतदान की तिथि बदलने की मांग की
देहरादून। चुनाव आयोग की ओर से पंजाब में मतदान की तारीख बढ़ाने के साथ ही उत्तराखंड में चुनाव तिथि में बदलाव की मांग उठ रही है। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोग से उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति और पलायन को देखते हुए मतदान के लिए रविवार का दिन और मार्च के पहले सप्ताह में तिथि तय करने का आग्रह किया गया है। चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में मतदान के लिए 14 फरवरी का दिन तय किया है। इस दिन सोमवार है। जानकारों के मुताबिक फरवरी महीने में प्रदेश के चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के ऊंचाई क्षेत्रों में मौसम…
लाखों बार माफी मांगने को तैयारः हरक सिंह रावत
देहरादून। भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पूर्व सीएम हरीश रावत की माफी मांगने की शर्त को स्वीकार करते हुए कहा कि वह 100 बार माफी मांगने को तैयार हैं। हरीश को बड़ा भाई बताते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें कांग्रेस और हरीश की सभी शर्तें मंजूर हैं। उत्तराखंड के विकास के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। अगर उनके माफी मांगने पर उनके बड़े भाई हरीश उन्हें माफ कर देते हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात होगी। कहा कि ‘मैंने मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान से बात…
उत्तराखंड : युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मिल रही बधाईयां, जानिए खबर
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन द्वारा इंडिया ओपन एकल वर्ग का खिताब जीतने पर उन्हें अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन की सफलता पर श्री अग्रवाल ने कहा कि यह देश सहित प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन के एकल स्पर्धा का खि़ताब अपने नाम किया है। 20 वर्षीय लक्ष्य ने मौजूदा विश्व चौंपियन लोह कीन येव को सीधे सेटों में हराकर अपना पहला इंडिया ओपन खिताब जीता। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के इस होनहार…
बड़ा संकट : प्रदेश में आज कोरोना ने मचाई तबाही, आज मौत हुई अधिक, मरीज भी मिले अधिक
अब तक 3377731 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7450 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 18 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 377731, आज 4482 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में 6 की मौत हुई है | जहाँ आज 1865 मरीज ठीक हुए वही 4482 नये मरीज मिले | देहरादून में सबसे ज्यादा 1687, वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 582, नैनीताल में 644, उधमसिंहनगर में 398, पौड़ी में 270, टिहरी में 157, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 75, अल्मोड़ा में 207, चम्पावत में 104,…
ऋषिकेश : किरायेदार को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार
ऋषिकेश। किरायेदार को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस सहित स्कूटर बरामद किया है। हत्यारोपी ने बताया कि किरायेदार उसकी मां पर गलत नीयत रखता था। जिस कारण उसने उसे गोली मारी है। डोईवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक हसीब पुत्र हबीब खान निवासी मोहल्ला पठानपुरा नजीबाबाद यूपी ने पुलिस एक तहरीर दी थी कि उनका छोटा भाई हफीज खान उर्फ बाबू खान आठ सालों से परमेश्वरी बलोदी के मकान गोकुल धाम कॉलोनी में किराए पर रहता था। शनिवार की रात महिला के बेटे कपिल ने उसके…
झोलाछाप डॉक्टर के कारण युवक की मौत, परिवार ने लगाया आरोप
ऋषिकेश। शीशमझाड़ी क्षेत्र में एक झोलाछाप के इलाज से ऑटो ड्राइवर की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बेटे की मौत पर झोलाछाप के क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद झोलाछाप क्लीनिक में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक सुनील पाल (35) पुत्र घसीटू पाल निवासी गली नंबर 12, शीशमझाड़ी को सोमवार की सुबह अचानक पेट में दर्द हुआ। इलाज के लिए परिजन सुनील को लेकर पास में ही क्लीनिक चलाने वाले तथाकथित बंगाली डॉक्टर…
खेल : देहरादून ने ट्राईब्रेकर में 3-2 के अन्तर से हराया
हरिद्वार। गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम ने विंटर फुटबॉल टूर्नामेंट की उपविजेता बनी है। ऋषिकेश फुटबॉल एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगता के फाइनल मुकाबले में गुरूकुल कांगडी फुटबॉल टीम को देहरादून ने ट्राईब्रेकर में 3-2 के अन्तर से हराया। उपविजेता बनी गुरूकुल कांगडी टीम को ट्राफी तथा 10 हजार रूपये नकद पुरूस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता बनकर गुरूकुल पहुंची टीम का विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री एवं कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने स्वागत किया। कुलपति ने बताया कि टूर्नामेंट में गुरूकुल टीम ने अपने पूल की रायवाला फुटबॉल क्लब, हिमालयन स्पोटर्स एकेडमी, रूडकी, देहरादून फुटबॉल क्लब तथा…





























