Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



झोलाछाप डॉक्टर के कारण युवक की मौत, परिवार ने लगाया आरोप

ऋषिकेश। शीशमझाड़ी क्षेत्र में एक झोलाछाप के इलाज से ऑटो ड्राइवर की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बेटे की मौत पर झोलाछाप के क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद झोलाछाप क्लीनिक में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक सुनील पाल (35) पुत्र घसीटू पाल निवासी गली नंबर 12, शीशमझाड़ी को सोमवार की सुबह अचानक पेट में दर्द हुआ। इलाज के लिए परिजन सुनील को लेकर पास में ही क्लीनिक चलाने वाले तथाकथित बंगाली डॉक्टर के पास पहुंचे। क्लीनिक में पीड़ित को दवाई और दो इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही सुनील की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। घर के बाहर सुनील ने उल्टी भी कर दी। हालत बिगड़ने पर परिजन सुनील को लेकर पहले एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सुनील को राजकीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टरों ने चेकअप के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि तथाकथित बंगाली डॉक्टर के इंजेक्शन और गलत दवाइयां देने से ही सुनील की मौत हुई है। सुनील की मौत पर गुस्साएं परिजनों ने क्लीनिक में जाकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद झोलाछाप क्लीनिक पर ताला लगा मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी रीता पाल ने बताया कि उनके पति की मौत झोलाछाप की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने प्रशासन से झोलाछाप की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कैलाशगेट चौकी प्रभारी योगेश पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई करेगी। परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

Leave A Comment