Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



सरकार के विकास कार्यों का जन आशीर्वाद भाजपा को 60 पार के रूप में मिलेगाः सीएम धामी

 

देहरादून। कोरोना महामारी के बीच चुनावी गाइडलाइन के मद्देनजर उत्तराखंड भाजपा ने अन्य पार्टियों पर बढ़त बनाते हुए आज पहली वर्चुअल सभा की। देहारादून स्थित पार्टी के स्टुडियो से अपने सम्बोधन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में संचालित 1.5 लाख करोड़ की योजनाएँ और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का जन आशीर्वाद भाजपा को 60 पार के रूप में मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर हमला बोला कि जिन्होने अपनी सरकार के कार्यकाल कोई बड़ा कार्य नहीं किया, जो सूबे में इतने बड़े पैमाने पर होने वाले विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, वह लोगों को अब बरगलाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कॉंग्रेस के साथ साथ ‘आप’ पार्टी को निशाने पर लेते हुए दिल्ली दंगों में उत्तराखंडवासियों की हत्या के गुनाहगारों को बचाने का आरोप लगाया। भाजपा और प्रदेश की इस पहली वर्चुअल सभा में सीएम धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है, चाहे वह चार धाम आल वेदर सड़क हो, भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट हो या लिपुलेख के रास्ते निर्माणाधीन कैलाश मानसरोवर मार्ग। इतना ही नहीं देहरादून, हल्द्वानी सहित राज्य के जनपदों को दिल्ली से जोड़ने वाले सभी मार्गों को न केवल सुगम बनाया है साथ ही दूरियाँ भी बेहद कम कर दी है। केदारनाथ त्रासदी के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते मोदी की मदद को ठुकराने वाली कॉंग्रेस को आईना दिखाते हुए धामी ने कहा कि बाबा केदारनाथ ने मोदी जी को अपने धाम के पुनर्निर्माण के लिए ही आशीर्वाद देकर 2014 में प्रधानमंत्री बनाया । यही वजह है कि मोदी जी ने 400 करोड़ से अधिक की योजनाएँ स्वीकृत कर श्री केदार धाम को भव्य और दिव्य बनाने का चमत्कारिक कार्य किया है । इतना ही नहीं बद्रीनाथ धाम के लिए मास्टरप्लान बनाकर 250 करोड़ की व्यवस्थता मोदी सरकार ने की है। साथ ही साथ देहरादून के ज्योलिग्रांट एयरपोर्ट को उच्चीकृत कर शीघ्र अंतराष्ट्रीय बनाया जा रहा है। साथ ही पंतनगर, पिथोरगढ़, गौचर, उत्तरकाशी आदि अनेक स्थानों पर हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने कार्य भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी नेत्रत्व में अटल आयुष्मान योजना को प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार ने किया, जिसका परिणाम है कि अब तक लगभग 4 लाख लोग इस मेडिकल सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इसके अतिरिक्त किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड, अटाला आवास आदि अनेकों योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। वहीं दूसरी और कॉंग्रेस की सभी सरकारें एक खास वर्ग या तबके के लिए ही योजनाएँ बनाने में लगी रहती थी क्यूंकी कॉंग्रेस और कारेपशन एक दूसरे के प्रयाय हैं।
इस मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत वर्चुअल सभाए ही अधिक संभव हैं, इसलिए आप सभी मोदी जी, धामी जी और भाजपा के वास्तविक प्रतिनिधि बनकर जनता के बीच जाये और वोट के रूप में उनका आशीर्वाद लें। उन्होंने कॉंग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो कॉंग्रेस लोगों से एक मौका देने की अपील कर रहे हैं उनको केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकार बनाने का भरपूर मौका मिला था, लेकिन इनकी नीयत में ही खोट था इसलिए इन्होने न तो स्वयं कोई कार्य किया और न ही उस समय केंद्र की मोदी सरकार को यहाँ मदद करने दी द्य प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने अपने सम्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं से कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने और संपर्क में आने वाली जनता के स्वस्थ्य की चिंता करते हुए विधानसभा चुनावों में जीत के लिए जुट जाने का आहवाहन किया। इस वर्चुअल सभा में सीएम व प्रदेशाध्यक्ष के साथ पार्टी महामंत्री संघटन अजेय कुमार, वर्चुअल सभा संयोजक पुष्कर काला, शेखर वर्मा, अजीत नेगी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment