सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस जगह किया जंगल सफारी का शुभारंभ, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ में जंगल सफारी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी भी की। सुरई इकोटूरिज्म जोन’ प्रदेश का पहला ऐसा इकोटूरिज्म जोन है ,जहां पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा व आसपास के क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र में ऊंचा स्थान दिलाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। जैव विविधता और वन्य जीवों की मौजूदगी वाले ‘तराई पूर्वी वन प्रभाग’ को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर उसके सुरई वन क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन के रूप में तब्दील किया जाएगा, ताकि यहां के प्राकृतिक…
उत्तराखंड : देहरादून में दो दिनों में मिले 50 के करीब मरीज, जानिए खबर
अब तक 331043 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7417 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 29 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344881 आज कुल 38 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक की मौत हुई है | जहाँ आज 42 मरीज ठीक हुए वही 38 नये मरीज मिले |
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का किया शुभारंभ
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग पहुंचकर ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य रोड़ से खकरा क्रोकोडाइल ट्रेल को जोड़ने हेतु अतिशीघ्र डीपीआर बनाए। खकरा क्रोकोडाइल ट्रेल क्षेत्र में पार्क और कैंटीन के निर्माण अति शीघ्र किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारी सरकार की अभिनव पहल है की हम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वनों, वन क्षेत्रों और वन्य जीवों से जुड़कर रोजगार की राह पर आगे चलेंगे। क्रोकोडाइल ट्रेल के बनने से जहां क्रोकोडायल्स का…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 44 कोरोना मरीज मिले, देहरादून में सबसे अधिक 25 मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 331001 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7416 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 28 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344843 आज कुल 44 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | जहाँ आज 28 मरीज ठीक हुए वही 44 नये मरीज मिले |
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : 44 मेधावी छात्र छात्राएं स्वर्ण पदक से हुए सम्मानित
हल्द्वानी | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों के लिए स्वायत्तता तथा जवाबदेही दोनों ही जरूरी है। हमें उत्तरदायित्व से भी आगे बढ़कर स्व-उत्तरदायित्व की ओर जाना है। आत्मानुशासन बहुत जरूरी है। हमें अपने सिस्टम को इतना मजबूत बनाना है कि उसमें लीकेज के लिए कोई जगह ना बचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) गुरमीत सिंह, मंगलवार को हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा वैदिक मत्रों के…
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने 42 युवाओ एव युवतियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये
हल्द्वानी | सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धनसिह रावत एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से वृहद कौशल एवं सेवायोजन रोजगार मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने 42 युवाओ एव युवतियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। कौशल रोजगार मेले मे जनपदो से आये युवाओं एव युवतियो को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री धामी ने कहा सभी युवा ऊर्जावान हैं। युवा जिन क्षेत्रों मे जायें वहां आपका नेतृत्व हो यही हमारी कामना है। उन्होने कहा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के जनपदों मे रोजगार मेले…
हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान स्मारिका का सीएम धामी ने किया विमोचन
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। इस स्मारिका में छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है। यह स्मारिका आम जन-मानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की…
उत्तराखंड : खेल जगत में नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट छात्र राघव और सुहानी हुए सम्मानित
देहरादून | मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड का नाम खेल जगत में रोशन करने वाले एवम विभिन्न जगह सम्मानित होने पर नोबल पब्लिक स्कूल गढ़ रोड मेरठ की छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र राघव और सुहानी को पदम श्री से सम्मानित डॉक्टर बीके एस संजय द्वारा राज्य का नाम बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया | मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर साहब ने जानकारी दी राघव ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर स्केटिंग में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किये थे और यूपी की जूनियर महिला टीम से नोबल पब्लिक…
किसानों के हित के लिए सरकार गम्भीर : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाडपुर, रिंग रोड़ में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय पौष्टिक आहार महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने किसानों के व्यापक हित तथा पारम्परिक कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना के लिये 25 प्रतिशत सब्सिडी दिये जाने की घोषणा की। सब्सिडी की अधिकतम धनराशि 7 लाख रूपये होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पारम्परिक उत्पाद पौष्टिता से भरपूर है। किसानों की खुशहाली तथा उनकी आर्थिकी की मजबूती के लिये राज्य सरकार गंभीरता से प्रयासरत है। किसान एवं खेती की दशा को सुधार करना हमारी…
‘बियर टेबल’ और ‘कब्रिस्तान वाली चुड़ैल’ नामक पुस्तक का हुआ विमोचन
देहरादून | देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में लेखिका सुरभि सिंघल के कहानी संग्रह ‘बियर टेबल’ और लेखक देवेन्द्र प्रसाद के उपन्यास ‘कब्रिस्तान वाली चुड़ैल’ पुस्तक का विमोचन किया हुआ। यह कार्यक्रम पटेलनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों के साथ एक चर्चा भी की गयी जिसमें उन्होंने अपने लेखन यात्रा और अपनी पुस्तक के विषय में श्रोताओं को बताया। वहीं लेखकों द्वारा अपनी-अपनी पुस्तक के अंश का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास नैनवाल, एक बुक जर्नल नामक वेब पत्रिका के संपादक, के द्वारा किया गया। अपनी पुस्तक की जानकारी देते हुए…






























