देहरादून : FRI अब 12 दिसंबर तक आगुंतकों के लिए बंद रहेगा
देहरादून। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर, देहरादून द्वारा जारी आदेश संख्या 5858/डीडीएमओ दिनांक 25 नवंबर 2021 के तहत इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आई.जी.एन.एफ.ए) के ओल्ड हॉस्टल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने की स्थिति पर, कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए वन अनुसंधान संस्थान परिसर एहतियातन 5 दिसंबर तक पर्यटकों/आगंतुकों के लिए बंद किया गया था। स्थिति की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए इस अवधि को बढ़ाकर 12 दिसम्बर तक के लिए कर दिया गया है।
जनता से मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ेगे
प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की को भी मिलेगी संवाद की सुविधा।* देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमत्री ई-यात्रा के अन्तर्गत मोबाइल वैन के जरिये वर्चुअल माध्यम से जनता से जुड़ने के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेंत्रों की समस्याओं की जानकारी के साथ ही क्षेत्रीय जनता से आपसी संवाद की सुविधा इससे उपलब्ध होगी। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास यात्रा में जन सहभागिता का भी प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से लोगों की बात भी सामने आ सकेगी तथा आम जनता तक…
निर्वाचन आयोग : राज्य स्तरीय स्वीप कंसल्टेशन कार्यशाला का आयोजन
देहरादून | भारत निर्वाचन आयोग स्वीप के डायरेक्टर संतोष अजमेरा एवं ज्वाइंट डायरेक्टर अनुज चंडाक ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तराखण्ड की ओर से वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीप कंसल्टेशन कार्यशाला को संबोधित किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने स्मृति चिन्ह् भेंट कर ईसीआई के दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। भारत निर्वाचन आयोग से आये निदेशक ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को सुगम बनाने, मतदाता जागरूकता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता की स्थिति तथा राज्य स्तरीय तैयारियों की भी समीक्षा की। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी देहरादून नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज फिर कोरोना से राहत, आज कितने मरीज मिले,जानिए खबर
अब तक 330571 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7408 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 03 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344335 आज कुल 10 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 05 मरीज ठीक हुए वही 10 नये मरीज मिले |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली हेतु लोगों को पत्रांक और निमंत्रण देते हुए किया जा रहा आमंत्रित
देहरादून | भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा केंट विधानसभा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 दिसंबर को होने वाले रैली को भव्य बनाने के लिए महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने कैंट विधानसभा में बिंदाल पुल के पास ओमकार प्लाजा में लोगों के पत्रांक और निमंत्रण देते हुए आमंत्रित किया इस मौके पर कैंट विधायक हरबंस कपूर जी एवम देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने सभी को रैली को सफल बनाने के लिए और मोदी द्वारा किए गए कार्यों को सुनने के लिए 4 दिसंबर को होने वाले भव्य प्रोग्राम में सभी से अपनी उपस्थिति अनिवार्य करने के…
सीएम धामी ने किया स्मारिका 2021 ‘दृढ़ संकल्प’ का विमोचन
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में डांडी कांठी क्लब की स्मारिका 2021 ‘दृढ़ संकल्प’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्मारिका में डांडी कांठी क्लब द्वारा उत्तराखण्ड की संस्कृति और उत्तराखण्ड आंदोलन की गाथा, लोक संस्कृति, स्थानीय परंपराओं एवं स्थानीय पर्वों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। स्मारिका में कोविड संक्रमण के बचाव से संबंधित विभिन्न जानकारियों का भी समावेश किया गया है। डांडी कांठी क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने कहा कि डांडी कांठी क्लब का उद्देश्य ही सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना रहा है। अपनी संस्कृति एवं सांस्कृतिक…
आयोजन : मिस रेडियंट स्किन की दौड़ में दिखी सुंदरियां
देहरादून। सिनमिट कमयुनिकेशंस की ओर से सुभाष रोड स्थित कमल-जेबीसीसी लाउंज में मिस उत्तराखंड-2021 के दूसरे सब-टाईटल का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुंदरिया मिस रेडियंट स्किन की दौड़ में नजर आई। हालांकि इसका अनाउंसमेंट ग्रैंड फिनाले वाले दिन ही किया जाएगा। गुरुवार को आयोजित मिस रेडियंट स्किन सब-टाईटल को लेकर जजेज ने मॉडल्स का आंकलन किया। जजेस ने देखा कि आखिर किस मॉडल ने अपनी त्वचा का सबसे अधिक ख्याल रखा है और उसका तरीका क्या है। इस मौके पर देहरादून सहित, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, धारचुला आदि जगहों की प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। वहीं…
नेक कार्य : 26 दिसंबर को होगा 21 निर्धन कन्याओं का विवाह
देहरादून। श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से अपने दसवें वर्ष पूरे होने पर 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। 26 दिसंबर को इनके दूल्हे सामूहिक रूप से घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शिवाजी धर्मशाला से बारात लेकर ब्लेसिंग फार्म पथरीबाग पहुंचेंगे। इससे पहले दुल्हन की मेहंदी सहित अन्य रस्में भी समिति के पदाधिकारी बतौर अभिभावक पूरी करेंगे। श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर समिति के संस्थापक-अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से 10 सालों…
देहरादून : डीआईटी ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का सम्मान
देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय ने दूसरे देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव के समापन पर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ निजी तकनीकी विश्वविद्यालय-2021 प्राप्त किया। वहीं डॉ गौरव ऋचार्य एवं ऋचा पांडेय को यंग साइंटिस्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। रवि कुमार एवं अंकित राज को स्टार्टअप अवार्ड दिया गया। यह यूकोस्ट के संगठनात्मक नेतृत्व में चौथे हिमालयन एजुकेटर्स समिट का हिस्सा था। डॉ. नवीन सिंघल एक एमसी के रूप में शामिल थे। उन्होंने यूकोस्ट नेताओं के साथ मेरी बैठक की सुविधा प्रदान की। एक पासिंग नोट के रूप में, एक पूर्ण भाषण दे सकता था और दो केंद्रीय सरकार के साथ बातचीत…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से की भेंट
रूद्रपुर | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रमेश मिड्डा के आवास पर जाकर जगन्नाथ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी निश्चलानंद ने मुख्यमंत्री श्री धामी से विचार-विमर्श भी किया। सभी ने राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विकास शर्मा, आदि उपस्थित थे।






























