Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



नेक कार्य : 26 दिसंबर को होगा 21 निर्धन कन्याओं का विवाह

 

देहरादून। श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से अपने दसवें वर्ष पूरे होने पर 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। 26 दिसंबर को इनके दूल्हे सामूहिक रूप से घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शिवाजी धर्मशाला से बारात लेकर ब्लेसिंग फार्म पथरीबाग पहुंचेंगे। इससे पहले दुल्हन की मेहंदी सहित अन्य रस्में भी समिति के पदाधिकारी बतौर अभिभावक पूरी करेंगे। श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर समिति के संस्थापक-अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से 10 सालों से सेवा की जा रही है। जिसके तहत दिव्यांग,निर्धन और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है।  इसके लिए इनसे किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन शुल्क आदि नहीं लिया जाता है। कहा कि इस साल 21 कन्याओं के विवाह के साथ ही अब तक कराई गई कुल शादी वाली कन्यायें 190 हो जाएंगी। अखिलेश ने बताया कि 24 दिसंबर से ये विशेष आयोजन शुरू हो जाएंगे।समिति के सचिव मनोज खंडेलवाल ने बताया कि 24 दिसंबर को विश्व-विख्यात अजय याग्निक द्वारा ब्लेसिंग फार्म में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। जो कि 3 बजे से शाम 8 बजे तक होगा। 25 दिसंबर को दुल्हन की मेहंदी की रस्म होगी। जो कि ब्लेसिंग फार्म में शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी। इस दौरान समिति की महिलाएं भी मेहंदी लगवाएंगी। कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि 26 दिसम्बर को दूल्हे सामूहिक रूप से शिवाजी धर्मशाला से बारात लेकर निकलेंगे। दोपहर 12 बजे इनका स्वागत ब्लेसिंग फार्म में  होगा। जबकि दुल्हन सुबह 7 बजे तक यहां पहुँचग जाएगी क्योंकि यहाँ सभी का मेकअप होगा। फार्म पर ही शादी होगी। जहां पेरेंट्स की भूमिका में समिति के सेवादार रहेंगे। बताया कि समिति 10 वर्षाे से सेवा कर रही है। ऐसे में यदि इस नाम से मिलती-जुलती कोई संस्था किसी से सहयोग के लिए अपील करती है तो पहले ये अवश्य देख लें कि वे कितने वर्षों से और क्या कार्य कर रही है। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक रामकुमार गुप्ता, श्रवण वर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, रवि सूद, दीपक सिंघल, दिनेश चंद गोयल, अश्विनी अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग सहित कार्यकारिणी के सेवादार आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment