प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ऊर्जा कर्मी बनें सहयोगी : सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल को स्थापना दिवस की दी बधाई देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के स्थापना दिवस समारोह में सामिल हुए। मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यूजेवीएनएल को स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने ऊर्जा कर्मियों से प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में सहयोगी बनने तथा जल विद्युत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के समय राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को आर्थिकी का आधार माना गया था किन्तु पिछले कुछ…
मुख्यमंत्री धामी ने टैगोर नगर शक्तिफार्म में किया विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
सितारगंज | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद उधमसिंह नगर की सितारगंज विधानसभा स्थित टैगोर नगर शक्तिफार्म पहुंचकर 68.68 करोड़ रुपये की कुल 20 योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 29.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण व 38.70 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सितारगंज विधानसभा में थारू विकास भवन, अल्पसंख्यक भवन, पर्वतीय विकास भवन एवं बाबासाहेब अंबेडकर भवन बनाए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 18 लाख की लागत से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज बिजटी में दो कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य,…
पैतृक गांव पहुँचने पर सीएम धामी के एक झलक पाने को गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जानिए खबर
देहरादून | हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पैतृक गांव ‘हड़खोला’ जोकि डीडीहाट, पिथौरागढ़ में है, का दौरा किया। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार वह अपने पैतृक गांव पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने को गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों को लगा कि धामी के पास जाना और उनसे खुलकर बात करना मुश्किल होगा लेकिन सुरक्षा के तमाम इंतजामों को दरकिनार कर मुख्यमंत्री धामी खुद ही अपनों के बीच पहुंच गए। सहज रूप से जनसमूह के साथ एकरूप हो जाना पहले से ही उनकी विशेषता रही है। ‘बूढ़ दिवाली’ का पर्व…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के नये मामले अधिक , जानिए खबर
अब तक 330304 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7403 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 14 नवम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344043 आज कुल 29 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | आज जहाँ 10 मरीज ठीक हुए वही 29 नये मरीज मिले |
उत्तराखंड : प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना एक्टिव केस देहरादून में 113 वही अल्मोड़ा में 14, जानिए खबर
अब तक 330294 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7403 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 13 नवम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344014 आज कुल 16 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | आज जहाँ 05 मरीज ठीक हुए वही 16 नये मरीज मिले |
पैतृक गांव पहुँच सीएम धामी ने की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
डीडीहाट | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अपने पैतृक गांव हड़खोला,( डीडीहाट ) पिथौरागढ़ पहुँचे। हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में स्थित हरीचंद्र देवता मंदिर में पहुंचकर परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।
पिथौरागढ़ : विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा के साथ समस्याओं के बारे में सीएम ने ली अधिकारियों से जानकारी
देहरादून | मुख्यमंत्री भी पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा के अतिरिक्त जिले की मुख्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संचालित प्रमुख निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने एवं बेस चिकित्सालय को एक माह के भीतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 10 दिन के भीतर जिला एवं महिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं…
पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का फहराया तिरंगा
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार,आईजी निलेश आनंद भरणे,जिलाधिकारी डॉ आशीष…
इगास पर्व पर लंबी लकीर खींच गए सीएम पुष्कर सिंह धामी, जानिए खबर
लोक पर्व के नाम पर सियासत करने वालों को भी करारा जवाब मिला देहरादून | उत्तराखंड के लोकपर्व इगास/बूढ़ी दिवाली पर राजकीय अवकाश घोषित करके युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबी लकीर खींच दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से जहां एक ओर प्रदेश की जन भावनाओं का सम्मान हुआ है वहीं लोक पर्व के नाम पर सियासत करने वालों को भी करारा जवाब मिला है। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने लोकपर्व इगास को विशेष महत्व देते हुए राजकीय अवकाश घोषित किया है। धामी सरकार के इस निर्णय के बाद भविष्य…
उत्तराखंड : स्वर्गीय गोविंदी देवी जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त
देहरादून | उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने काशीपुर की जानी-मानी शिक्षाविद गोविंदी देवी जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि गोविंदी देवी जोशी ने एक मशहूर शिक्षाविद् के रूप में और एक समाज सेविका के रूप में लंबे समय तक काशीपुर में वह अन्य क्षेत्रों की सेवा की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक बहुत ही उच्च कोटि का शिक्षक खो दिया है। उनके परिजनों के नाम भेजें एक संदेश में उन्होंने कहा कि यह एक असीम दुख का विषय है कि गोविंदी देवी जोशी जी अब हमारे बीच…






























