कैबिनेट फैसले : सभी अस्पतालों में अब सरकार की ओर से मिलेगी मुफ्त दवाएं
देहरादून। उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तमाम महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक में देवस्थानम बोर्ड भांग नजूल नीति में संशोधन समेत निम्न बिंदुओं पर मोहर लगाई गई। फैसलों में सबसे महत्वपूर्ण सभी अस्पतालों में अब सरकार की ओर से मिलेगी मुफ्त दवाएं के साथ पूर्व सैनिकों को 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने पर मोहर 1 सप्ताह के भीतर निकाला जाएगा 7 पे कमीशन का लाभ वही नजूल नीति में जमा पैसों के अनुसार लोगों को मिल सकेगा मालिकाना हक लंबे समय से निकले हुए 24 लोगों…
उत्तराखंड : नैनीताल में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 60 हुए, वही देहरादून में घटकर 43, जानिए खबर
अब तक 330608 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7411 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 06 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344364 , आज कुल 11 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 09 मरीज ठीक हुए वही 11 नये मरीज मिले |
उत्तराखंड : आंगनवाड़ी संगठनो ने मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री धामी का किया स्वागत
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज रेस कोर्स में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान आंगनवाड़ी संगठन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मानदेय वृद्धि करने पर आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि सभी आंगनवाड़ी कर्मियों को 02 लाख का वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाई जायेगी। आंगनवाड़ी कर्मियों का मासिक मानदेय डिजिटल तरीक़े से सीधे उनके खाते मे दिया जायेगा। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 25 प्रतिशत पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं, जिन्होंने 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण की हो और…
सीएम धामी ने पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का किया निरीक्षण
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सबकी भावनाओं से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड के पांचवे धाम के रूप सैन्यधाम बनाया जा रहा है। यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा। सैन्यधाम में सभी शहीद जवानों की स्मृतियों को संजो कर रखा जायेगा। उत्तराखण्ड के शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण एवं जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश…
उत्तराखंड : स्वयं सहायता समूहों को स्वावलम्बी बनाने हेतु 119 करोड़ का पैकेज
खटीमा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को खटीमा के रामलीला मैदान में सहाकारिता समूह ऋण वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 10 स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न व्यवसाय हेतु 05-05 लाख तक तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत लाभार्थियों को चैक प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा स्वयं सहायता समूहों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से 119 करोड़ का पैकेज राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। स्वयं सहायता समूहो को 05 लाख तक ऋण बिना ब्याज के वितरित किये जा रहे हैं। समूहां के 06 महीने की ऋण प्रतिपूर्ति…
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने किया योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उदयराज हिन्दू इण्टर कॉलेज प्रांगण पहुँचकर लगभग 11710.50 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 3741.10 लाख रुपए लागत की 11 योजनाओं का लोकार्पण व 7969.4 लाख रुपये लागत की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास को अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुॅचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। धामी ने कहा कि जब राज्य…
देहरादून में तृतीय ऊर्जा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज़
आज के अपने अपने मैच में आईएमए और इनकम टैक्स की टीम ने हासिल की विजय देहरादून | आज दिनांक 05-12-2021 को तृतीय ऊर्जा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन आर्यन क्षेत्री क्रिकेट ग्राउंड,गंगोल पंडितवाडी में किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे सभी क्रिकेट खिलाड़ियो को शुभकामनाए देने के साथ साथ प्रतियोगिता विजेता कप का अनावरण किये | इस सुअवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि में पी सी वर्मा, विजय प्रताप मल, अनिल डोभाल, सी पी मठ्पाल, के बी चौबे, मेंघ्वाल, किरन सिंह, राहिल राणा, नितिन बंसल ,पंकज…
उत्तराखंड : नैनीताल में कोरोना एक्टिव केस देहरादून से भी हुए अधिक, आज कितने मिले मरीज, जानिए खबर
अब तक 330599 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7411 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 05 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344353 , आज कुल 08 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 07 मरीज ठीक हुए वही 10 नये मरीज मिले |
लड़कियों को मासिक धर्म को लेकर “soul fit” ने दी जानकारी
सैनिटरी पैड्स का भी किया वितरण देहरादून | आज दिनांक 5 दिसम्बर 2021 दिन रविवार को सुभाषनगर स्थित अपने सपने संस्था में “soul fit” की संचालिका रूपा सोनी द्वारा अपने सपने संस्था की लड़कियों को मासिक धर्म को लेकर अद्याताधिक जानकारी के साथ सावधानियों के बारे में क्रमबद्ध तरीके से समझाया | आयोजित कार्यक्रम में रूपा सोनी ने कहा समाज में अभी भी बहुत से लडकिया और महिलाएं है जो मासिक धर्म के समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए उससे अंजान है | ऐसे बच्चियों और महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है | कार्यक्रम में उपस्थित तेजस्वनि चैरिटेबल ट्रस्ट…
भारतीय जैन मिलन बैठक: जैन समाज वोट देगा , भागीदारी भी लेगा
देहरादून | भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14 की तृतीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक गांधी रोड स्थित जैन भवन में जैन मिलन देहरादूनके आतिथ्य में संपन्न हुई। शाखा अध्यक्ष राकेश जैन ने सभीअतिथियों का स्वागत किया । सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अविनाश जैन ने की तथा सभी का स्वागत किया ,सभा का संचालन वीर डा संजीवजैन क्षेत्रीय मंत्री ने किया तथा क्षेत्रीय मंत्री ने सभी शाखाओं द्वारा किए गए धार्मिक सांस्कृतिक एवं कोरोना काल में की गई सेवा कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।सभा का आरंभ जैन मिलन देहरादून की महिलाओं द्वारा महावीर प्रार्थना तथा स्वागत गान…






























