Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



मुख्यमंत्री धामी ने टैगोर नगर शक्तिफार्म में किया विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

सितारगंज | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद उधमसिंह नगर की सितारगंज विधानसभा स्थित टैगोर नगर शक्तिफार्म पहुंचकर 68.68 करोड़ रुपये की कुल 20 योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 29.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण व 38.70 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सितारगंज विधानसभा में थारू विकास भवन, अल्पसंख्यक भवन, पर्वतीय विकास भवन एवं बाबासाहेब अंबेडकर भवन बनाए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 18 लाख की लागत से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज बिजटी में दो कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य, 490 लाख की लागत से कालाढूंगी-चोरगलिया-सितरगंज-बिजटी राज्य मार्ग सांख्य 41 (सिडकुल -सितरगंज प्रभाग) का सुधारीकरण कार्य, 24.90 करोड़ की लागत से निर्मित विधानसभा क्षेत्र सितरगंज में एनएच 74 के किमी 239 सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म तक पहुँच मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री ने जिन कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें 67 लाख धनराशि के राजकीय इंटर कॉलेज रुदपुर-सितरगंज में दो कक्षा कक्ष व 3 प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण कार्य, 178.23 की लागत से पिपलिया ग्राम, समूह पेयजल योजना कार्य, 105.05 लाख की लागत से मोहम्मद मोहम्मद गंज पेयजल योजना, 446.22 लाख की लागत से निर्मल नगर ग्राम समूह पेयजल योजना, 447.72 लाख की लागत से गोविंद नगर ग्राम समूह पेयजल योजना, 57.83 लाख की लागत से सितारगंज के ग्राम बैकुंठपुर में पड़ागांव मार्ग से दिनकर की चक्की तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 71.91 लाख की धनराशि से सितारगंज के ग्राम गडरिया बाग में रेलवे क्रॉसिंग से नूरपुर पीको तक मार्ग निर्माण कार्य, 114.77 लाख की लागत से बीजटी मार्ग से होते हुए ग्राम करघटा में कलासेन के घर एवं रसोईयापुर मार्ग से बिजटी लिंक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 01 करोड़ की लागत से ग्राम गोविंद नगर में पड़गांव चैराहे से जंगल की ओर मार्ग एवं एवं सुधांशु सरकार के घर से परिमल बैरागी के घर तक मार्ग तथा रंजीत नगर से सूखी नदी के बंध तक मार्ग का निर्माण कार्य, 35 लाख की लागत से शक्तिफार्म में सुभाष चौक से देव नगर तक मार्ग का निर्माण, 33 लाख से गड़रियाबा सैयद बाबा की मजार तक मार्ग का पीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य, 140 लाख की लागत से ग्राम अजीतपुर के सम्पर्क मार्ग में पल एंव 250 मीटर रॉड का निर्माण कार्य (15 मीटर स्पान), 407.53 लाख की लागत से तहसील सितरगंज हेतु अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य, 492.03 लाख की लागत से विकास खण्ड सितारगंज में राजकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्षों एंव मिनि ऑडोटोरियम के भवन का निर्माण कार्य, 500 लाख की लागत के समुदायिक स्वास्थय केन्द्र सितारगंज के चिकित्सालय भवन का पुनःनिर्माण कार्य, 482.51 लाख के खामियां नम्बर 04 ग्राम समूह पेयजल योजना का निर्माण कार्य, 191.57 लाख से गडरियाबाग पेयजल योजना का निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा जब राज्य अपनी सिल्वर जुबली मना रहा होगा तब राज्य देश का श्रेष्ठ आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा कि उस समय पर राज्य सभी क्षेत्रों में अपने उत्कृष्टता पर होगा। प्रदेश को उत्कृष्ट एवं आदर्श राज्य बनाने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2017 से राज्य सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 17375 नौकरियाँ दी है। उन्होने कहा कि विकास कभी रूकना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एन. डी तिवारी के नाम पर पन्तनगर सिडकुल का नाम रखा गया है। यह उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति सम्मान है। उन्होने कहा कि गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए सितारगंज चीनी मिल को भी शुरू किया जा रहा है।

Leave A Comment