रामलीला मे बंदर बनकर फरार कैदी पांच दिन बाद भी कोई सुराग नही, जानिए खबर
हरिद्वार। रोशनाबाद जेल से फरार हुए दो कैदियों का पांच दिन बाद पुलिस कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लग सका है। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उनको फरार होने के बाद आश्रय देने के आरोप में शुटर पंकज के मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि त्यौहारी सीजन में रोशनाबाद जेल में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। दशहरे से एक दिन पूर्व रामलीला के दौरान आजीवन कारावास की सजा काट रहा प्रवीण वाल्मिकी गैंग का शूटर पकंज और अपहरण फिरौती का आरोपी रामकुमार जेल से सीढी के जरिए दीवार फांदकर फरार हो गये…
जिस्मफरोशी के कारोबार का खुलासा, तीन महिलाओं सहित सात लोग गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीती देर शाम झनकईया थाना पुलिस को सूचना मिली कि खटीमा से लगे एक होटल में जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये होटल में छापेमारी की, छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल के कमरों में महिला और पुरुष जोड़े में मिले, जो पुलिस को देख अपना मुंह छिपाने लगे. इसके अलावा कमरे में आपत्तिजनक सामग्रियां…
दून को हरा भरा साफ सुथरा रखने में जन सहयोग जरूरी, जानिए खबर
देहरादून | दून को हरा भरा साफ सुथरा बनाने रखने में जन सहयोग जरूरी है।सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए नागरिकों के सकारात्मक सुझावों को शामिल करके अपेक्षित परिणाम धरातल पर दिखाई दे सकेंगे। दून के पर्यावरण को बचाने की हर कोशिश स्वागत योग्य होगी। कुछ ऐसे ही विचार जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुए पारस्परिक संवाद मैं सामने आए।जिसमें दून की 21 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।पारस्परिक संवाद की पहल संयुक्त नागरिक संगठन के आग्रह पर कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। यहां पर्यावरण संरक्षण में जुटे मैड के युवाओं ने बुके भेंट कर जिलाधिकारी का अभिनन्दन…
सुदूर क्षेत्र जोशीमठ फरकिया गांव के उभरते हुए टेबल टेनिस खिलाडी अर्पित ने किया कमाल,जानिए खबर
देहरादून | मेहनत और लगन हो तो कोई भी कार्य अपने सपने को लेकर पूरा किया जा सकता है इन्ही सपने को अपना बनाया है सुदूर क्षेत्र जोशीमठ फरकिया गांव के उभरते हुए टेबल टेनिस के खिलाड़ी अर्पित हिन्दवाल ने | जी हा अभी हालही मे सम्पन्न हुए SFA टी टी प्रतियोगिता अंडर 17और अंडर 19 मे खिलाड़ी अर्पित हिन्दवाल गोल्ड मेडल का खिताब अपने नाम किये है | जानकारी हो की इसके पहले भी राष्ट्रीय खेल के अंडर 15 वर्ग मे केरल और बंगाल मे उत्तराखंड की तरफ से खेल चुके है | अर्पित स्कूल स्तर और क्षेत्रीय स्तर…
विद्युत प्रकरण पर पनाश वैली निवासियों की जीत, जानिए खबर
देहरादून(अंकित तिवारी) | उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पनाश वैली के निवासियों को व्यक्तिगत विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने का अधिकार दिया है। यह आदेश पनाश रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और निवासियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान करता है। आयोग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनके तहत अब निवासियों को अपनी बिजली आपूर्ति और मेंटेनेंस शुल्क के बीच स्पष्ट विभाजन मिलेगा।गौरतलब है कि पनाश रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आदेश पर निवासियों को व्यक्तिगत विद्युत कनेक्शन देने का विरोध किया था। पनाश रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का कहना…
खादी ग्रामोद्योग केंद्र से जुड़कर महिलाएं बना रही हैं अपनी पहचान: अंकित तिवारी
रानीपोखरी | शांतिकुंज हरिद्वार के भोगपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में स्थापित खादी प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र हथकरघा उद्योग को एक नई दिशा प्रदान कर रहा है। यह केंद्र न केवल हाथ से बुनाई की परंपरा को जीवित रखे हुए है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां मिलने वाले प्रशिक्षण और कौशल के माध्यम से महिलाएं अपनी जिंदगी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।भोगपुर का यह खादी उत्पादन केंद्र, दून क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है। हथकरघा उद्योग…
पहचान : झलक इरा के मंच पर सम्मानित होंगी 40 महिला प्रतिभाएं
देहरादून। झलक इरा लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन के मंच पर वुमन अचीवर्स अवार्ड से चालीस महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी देते हुए आयोजक मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी झलक इरा के मंच से ऐसी 40 महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। यह सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में बहुत उम्दा कार्य कर रही है साथ ही अन्य महिलाओं को भी उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और मंच दे रही है। इसी के साथ-साथ झलक इरा एग्जीबिशन में इस बार न सिर्फ देहरादून एवं…
हल्द्वानी : 3 लाख के नकली नोटों के साथ गिरोह को पुलिस ने दबोचा
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 500 रुपये के कुल 3.07 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। यह गिरोह पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोट लाकर उत्तराखंड में खपाने की फिराक में था। मामला तब सामने आया जब गत 9 अक्टूबर को लालकुआं पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिवम वर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9,000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।…
राष्ट्रीय कृषि और नाबार्ड द्वारा देहरादून में “सेब महोत्सव ” का आयोजन
देहरादून | राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) अपने गठन से ही कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है. इसी क्रम में नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा एक अनोखी पहल के रूप में एकदिवसीय ‘सेब महोत्सब 1.0’ का आयोजन आईटी पार्क, प्लॉट-42 में स्थित कार्यलय में किया गया. इस अवसर पर नाबार्ड संपोषित कृषक उत्पादक संगठन (एफ़पीओ) एवं जनजातीय विकास परियोजनाओं के निम्नलिखित उत्पाद प्रदर्शनी एवं विपणन हेतु लाए गए थे: उपला टकनोर एफ़पीओ द्वारा हर्षिल घाटी के ‘ए’ – ग्रेड रॉयल डिलीशियस एवं गोल्डन डिलीशियस सेब जो आमतौर पर निर्यात कर दिए जाते…
चकराता के गंभीर का चयन टी -20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप कैम्प मे, जानिए खबर
पाकिस्तान में होना है टी -20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप देहरादून | गंभीर सिंह चौहान का टी -20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप कैम्प मे कुल 26 खिलाड़ियों में उत्तराखंड से अकेले खिलाड़ी हैं जिनका चयन हुआ है| गंभीर एक अच्छा ऑलराउंडर के साथ साथ आक्रामक बल्लेबाज और तेज गति का गेंदबाज है। वो बहुत फिट है इसलिए क्षेत्ररक्षण में भी काफी अच्छा है। अब देखना है कि कोचिंग कैंप में कैसा प्रदर्शन रहता है जिसकी बदौलत अंतिम 16 टीम मे स्थान बना सके | चकराता का रहने वाले गंभीर 2005 में नर्सरी में आदर्श विद्यालय में दाखिला ले लिया था। फिलहाल…






























