Breaking News:

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026



देहरादून : हज यात्रा-2025 में जाने वाले यात्रियों का होगा टीकाकरण

  देहरादून, । अधिशासी अधिकारी, उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, पिरान कलियर, रुड़की (हरिद्वार) द्वारा महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य से हज यात्रा-2025 पर जाने वाले हज यात्रियों का टीकाकरण, वैक्सीनेशन कराये जाने के संबंध में अनुरोध किया गया है। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा हज यात्रा-2025 हेतु चयनित हज यात्रियों हेतु गत वर्षों की भांति टीकाकरण एवं वैक्सीनेशन (मेनिनजाइटिस मैनिनगोकोकुल, सीजनल इन्फ्लूएन्जा के टीके एवं ओ०पी०वी०) के संबंध में राज्य के विभिन्न स्थलों पर टीकाकरण कार्यक्रम निर्धारित करते हुए उक्त कैम्पों में टीकाकरण ध् वैक्सीनेशन हेतु संबंधित मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किए जाने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में उप…

Read More

जरा हटके : जनहित एवं राज्यहित में 10-10 प्रस्तावों की सूची की जाए तैयार

  देहरादून | मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्त्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों/योजनाओं/कार्यों की सूची (Shelf of projects) तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि Plinth Area Rates के आधार पर उनकी अनुमानित लागत का विवरण देते हुए, नियोजन विभाग को तथा उसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध करायी जाए।उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव स्तर पर बैठक तभी प्रस्तावित की जाय, जब प्रकरण नीतिगत हों अथवा अन्तर्विभागीय हो अथवा प्रस्ताव As per rules of business हो अथवा कई विभागों से सम्बन्धित हो या इसका प्रभाव कई विभागों पर पड़ने…

Read More

सराहनीय : पर्यावरण मित्रों को मिले सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

  देहरादून। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने बुधवार को नगर निगम देहरादून में पर्यावरण मित्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यावरण मित्रों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस दौरान उन्होंने कार्यरत सफाई कार्मिकों की संख्या, वेतन ढांचे, भुगतान की नियमितता, वर्दी, सुरक्षात्मकता के प्रावधान, आवास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच पर विस्तृत चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि कमजोर वर्ग को आगे लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के…

Read More

पूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप, होटल व दुकानों में मारा छापा

  रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा एवं अगस्त्यमुनि क्षेत्र में जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली के नेतृत्व में आकस्मिक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक की टीम ने यात्रा मार्ग पर स्थित समस्त पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क सुविधाओं जैसे हवा, पीने का पानी, शौचालय तथा प्राथमिक उपचार किट आदि की स्थिति की गहनता से जांच की गई। टीम ने पाया कि अधिकांश स्थानों पर सफाई की व्यवस्था संतोषजनक है। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी ने…

Read More

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन मुस्तैद

kedarnath

  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की पवित्र यात्रा दो मई से शुरू होने जा रही है। यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपंन कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला सभागार कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और यात्रा तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि पैदल यात्रा मार्ग पर रात्रि के समय समुचित रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।…

Read More

जरा हटके : यात्रा मार्ग पर सेवा देंगे 43 सौ से अधिक घोड़ा.खच्चर संचालक

Gangotri-Yamunotri

देहरादून। गंगोत्री ओर यमुनोत्री जी के कपाट खुलने के साथ ही बुधवार से पवित्र चारधाम यात्राए शुरु होने जा रही है। चारधाम यात्राए उत्तराखंड की आर्थिकी में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। यात्रा से होटल.लॉज संचालकए परिवहन कारोबारियों से लेकर घोड़े खच्चर संचालकों तक की आजीविका चलती है। इसी क्रम में केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस बार 4300 से अधिक घोड़े खच्चर संचालक अपनी सेवा देंगे। केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से करीब 18 किमी लंबा पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इस कारण बड़ी संख्या में यात्री घोड़े.खच्चरों की सेवा लेते हैं। इस बार…

Read More

सीएम धामी के संकल्प, को सार्थक करता जिला प्रशासन

  देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल प्रतिदिन अपने कार्यालय कक्ष में जनमानस की समस्या सुनते है जनता दिवस की तर्ज पर ही समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को जारी किये जाते हैं, समस्याओं निंरतर फोलोअप किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 40-50 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करते है। फरियादियों को इसका समाधान भी मिलता है। इसी क्रम आज एक फरियादी 06 नम्बर पुलिया निवासी विधवा मॉ शांति देवी अपने बच्चें कृष्णा को लेकर डीएम से मिली कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की 4 वर्ष पहले हो गई। कृष्णा की मॉ घरो में…

Read More

मुख्य सचिव ने लिया जिलाधिकारियों से चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा

  देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाए। मुख्य सचिव ने बुधवार से शुरू हो रही गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुखद यात्रा और सकुशल वापसी हमारी जिम्मेदारी है। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों में…

Read More

उत्तराखंड : 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

kedarnath

उखीमठ/रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार  2 मई को प्रातरू 7 बजे खुल रहे है इससे पूर्व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से कपाटोत्सव की तैयारियां चल रही है कपाट खुलने के कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल  रविवार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारपुरी के रक्षक श्री भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई। सोमवार प्रातः साढे दस बजे  भारतीय  सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सवघ् मूर्ति को रावल भीमाशंकर लिंग सहित विशिष्ट अतिथियों एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ धाम के…

Read More

आर्यन स्कूल ने छात्रों के लिए आयोजित किया यूनिवर्सिटी फेयर

  देहरादून। आर्यन स्कूल में आज कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इस फेयर में 40 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने भाग लिया, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों को जानने और समझने का अवसर मिला। भारत के प्रमुख विश्वविद्यालय और संस्थान जो इस फेयर में शामिल हुए, उनमें ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, अशोका यूनिवर्सिटी, क्रेआ यूनिवर्सिटी, बी.आर.डी.एस., शिव नाडर यूनिवर्सिटी, बीएमएल मुनजल यूनिवर्सिटी, मास्टर्स यूनियन, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डिजाइन, शारदा यूनिवर्सिटी,…

Read More